Khabar Deoghar Live

Khabar Deoghar Live you may watch only news and events around your city Deoghar & jharkhand.
(1)

02/10/2025

श्री कृष्णापुरी देवघर पंडाल की लाइव तस्वीर। अप्रत्याशित भीड़ से लगी जाम , आवाजाही में श्रद्धालुओ को हो रही परेशानी।

देवघर:–बाबाधाम देवघर में नवरात्रि त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।नवरात्रि महाष्टमी पर रात्रि में कल्याणी दुर्गा प...
01/10/2025

देवघर:–बाबाधाम देवघर में नवरात्रि त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।नवरात्रि महाष्टमी पर रात्रि में कल्याणी दुर्गा पूजा समिति बरनवाल सेवा सदन में दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का दर्शन कर लिया आशीर्वाद।श्रद्धालुओं के बीच हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

रांची बिग ब्रेकिंग: IAS अविनाश कुमार झारखंड सरकार में राज्य के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) बनाए गए है। वरिष्ठ आईएएस ...
30/09/2025

रांची बिग ब्रेकिंग: IAS अविनाश कुमार झारखंड सरकार में राज्य के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) बनाए गए है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जिसकी आधिकारी सूचना जारी कर दिया गया है।उन्होंने आज मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है।उनके कार्यभार संभालने के साथ ही राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार को भरोसा है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से राज्य की विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।


नवरात्रि महासप्तमी पर श्रीकृष्णापुरी का मां दुर्गा पूजा पंडाल का पट खुला ।श्री कृष्णापुरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के...
29/09/2025

नवरात्रि महासप्तमी पर श्रीकृष्णापुरी का मां दुर्गा पूजा पंडाल का पट खुला ।श्री कृष्णापुरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह, ने फीता काटकर किया उद्घाटन।श्रीकृष्णापुरी देवघर में श्री तिरुपति बालाजी मंदिर के तर्ज पर बनाया गया भव्य और आकर्षक पंडाल । उद्घाटन के मौके पर समिति के महेश राय, आकाश सिंह, सत्यम सानू, राजेश सिंह, दिलीप राय, दिवेश कुमार सिंह, अशोक सिंह ,बाबुल कुमार, निलेश कुमार, दीपक कुमार, अमरेंद्र कुमार, अशोक सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

29/09/2025

नवरात्रि पर मां दुर्गा स्वरूप कुंवारी कन्या की पूजा कार्यक्रम। कुंवारी कन्या का पूजा कर मां दुर्गा भक्तों ने किया आशीर्वाद।

28/09/2025

देवघर बरनवाल सेवा सदन परिसर में नवरात्रि त्यौहार की धूम। कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा डांडिया महोत्सव आयोजित।महिलाएं व बच्चों ने किया मनमोहक नृत्य प्रस्तुत।

कल्याणी दुर्गा पूजा समिति द्वारा बरनवाल सेवा सदन में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन। महिलाएं व बच्चों ने मनमोहक डांडिया न...
27/09/2025

कल्याणी दुर्गा पूजा समिति द्वारा बरनवाल सेवा सदन में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन। महिलाएं व बच्चों ने मनमोहक डांडिया नृत्य किया प्रस्तुत।

देवघर :– नवरात्रि के अवसर पर कल्याणी दुर्गा पूजा समिति ने बरनवाल सेवा सदन परिसर में भव्य और आकर्षक पंडाल सजाया है। इसी क्रम में समिति की ओर से नवरात्रि के पंचमी तिथि पर रात्रि में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर चिकित्सक डॉ. मंजू बैंकर तथा विशिष्ट अतिथि दिव्या बरनवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश बरनवाल ने की, जबकि संचालन डांडिया संयोजक आशीष कुमार बरनवाल ने किया।

वही पिछले कई दिनों से डांडिया महोत्सव की तैयारी में जुटे आशीष कुमार बरनवाल ने नवरात्रि में हर वर्ष भव्य डांडिया नृत्य महोत्सव का आयोजन होता है। भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा के गीतों पर महिलाओं ओर बच्चो ने मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। डांडिया महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं न सिर्फ मां की भक्ति रस में डूब जाती है बल्कि वो सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।

इस अवसर पर दस अलग-अलग ग्रुपों ने शानदार डांडिया प्रस्तुतियां दीं :– पंखिड़ा ग्रुप (प्रियंका एवं सोनू),अनादि अनंत (संगीता एवं नीतू),धमाल डांडिया (पूजा एवं प्रीति),लवली ग्रुप (सरिता एवं गायत्री),नवरात्र नवेली (स्नेहा भारती),जूनियर धमाल (आरुषि एवं आकृति),डायमंड गर्ल्स (आन्या एवं अनिका),किलकारी (रोशनी एवं निर्मला),डांसिंग डॉल (श्रेया राज),डांडिया धमाका (रोशनी एवं साक्षी)

सभी ग्रुपों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। एक विशेष प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति और सभ्यता का सुंदर चित्रण भी किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी समिति की स्मारिका का विमोचन किया गया, जिसका संपादन संपादक सतेन्द्र कुमार ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेश प्रसाद बरनवाल, सचिव सुधांशु बरनवाल,कोषाध्यक्ष संदीप बरनवाल, मीडिया प्रभारी सर्वोत्तम बरनवाल , लल्लू बरनवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग सक्रिय रहे।

देवघर में बना राजस्थान के राजदरबार तर्ज पर भव्य आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल। मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी डॉ.सुनील खवाड़े ने क...
27/09/2025

देवघर में बना राजस्थान के राजदरबार तर्ज पर भव्य आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल। मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी डॉ.सुनील खवाड़े ने किया उद्घाटन।

देवघर:– नवरात्रि के अवसर पर देवघर शहर के बिलासी पूजा समिति द्वारा अपर विलासी में राजस्थान के राजदरबार के तर्ज पर भव्य,आकर्षक मां दुर्गा का पंडाल बना है। जिसका विधिवत उद्घाटन शनिवार को समिति के संरक्षक ,समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

इस मौके पर मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े ने बताया कि यह पंडाल संताल परगना प्रमंडल का सबसे बड़ा आकर्षक और महंगा पंडाल बना है, जिसका खर्च करीब सवा करोड़ रुपये आया है। राजस्थान के राज दरबार की थीम पर बना यह पंडाल बंगाल के कारीगरों ने राजेश श्रृंगारी के मार्गदर्शन में तैयार किया है। पंडाल को बनाने में एक माह से अधिक का समय लगा। पिछले तीन वर्षों से अपर बिलासी पूजा समिति का पंडाल लगातार सर्वश्रेष्ठ चुना जाता रहा है।

आकर्षण और सुरक्षा व्यवस्था :–पंडाल की भव्यता दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रही है। इसे सजाने के लिए आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है और निर्माण में इको-फ्रेंडली सामग्री का उपयोग किया गया है। सुरक्षा को लेकर 28 गार्ड तैनात किए गए हैं और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही जगह-जगह अग्निशामक यंत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम :– समिति की ओर से रोजाना प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूला, पार्किंग की अलग व्यवस्था, बुजुर्गों के लिए विशेष लाउंज और भक्तों के लिए सेल्फी जोन बनाया गया है। श्रद्धालुओं को सुविधा मिले, इसके लिए बड़े-बड़े स्क्रीन भी लगाए गए हैं। पूजा समिति की ओर से जानकारी दी गई कि 3 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।

बिलासी पूजा समिति की टीम :–समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े हैं, जबकि संरक्षक कालीनाथ खवाड़े और रामेश्वर चक्रवर्ती हैं। अध्यक्ष संजयानंद झा, महासचिव अपूर्वानंद झा, कोषाध्यक्ष शेष नाथ झा एवं मुकेश टोनी और मुख्य पुजारी अमियांशु दत्त द्वारी हैं।

इस मौके पर उद्घाटन समारोह में रामेश्वर चक्रवर्ती, आजाद पाठक, अमियांशु दत्त द्वारी, शेष नाथ झा, प्रेमनाथ खवाड़े, मुकेश टोनी, अर्णव बोस, बाबन चक्रवर्ती, मनोज खवाड़े, राजू झा, अनुज चंदन, कौशल सिंह, गौरव, अमित जेजवाड़े, बिट्टू, आशीष झा, नवीन शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, उमेश मिश्रा, संतोष कुमार, राजकुमार, मन्नू और बापी सहित कई लोग मौजूद थे।

खबर देवघर लाइव का असर: नगर निगम की नींद टूटी, नवरात्रि में शहर में शुरू हुआ कूड़ा –कचरा उठाव ।देवघर: –नवरात्रि जैसे पावन...
24/09/2025

खबर देवघर लाइव का असर: नगर निगम की नींद टूटी, नवरात्रि में शहर में शुरू हुआ कूड़ा –कचरा उठाव ।

देवघर: –नवरात्रि जैसे पावन पर्व के दौरान जहां पूरी बाबानगरी भक्तिमय वातावरण में डूबी हुई है, वहीं शहर की सड़कों और मोहल्लों में फैला कूड़ा-कचरा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा था। लगातार लापरवाही से परेशान श्रद्धालु और स्थानीय लोग भारी असुविधा का सामना कर रहे थे।

खबर देवघर लाइव ने जब इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, तब जाकर नगर निगम हरकत में आया। खबर दिखाए जाने के बाद नगर निगम आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित संवेदक को निर्देश जारी किए और शहर से कचरा उठाने का कार्य शुरू करवा दिया।

अब निगम कर्मियों की टीम सड़कों पर फैला कचरा और घरों से रखा कूड़ा उठाने में सक्रिय हो गई है। इस पहल से नवरात्रि में शहर का माहौल स्वच्छ और सुगम बनना शुरू हो गया है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस लेते हुए खबर देवघर लाइव की सराहना की और कहा कि मीडिया की ताकत से ही प्रशासन को जगाने में सफलता मिली है।



23/09/2025

नवरात्रि पर देवघर में क्यूबिक डांस स्टूडियो द्वारा डंडियां नृत्य का भव्य आयोजन। समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ। मां दुर्गा के गीतों पर खूब झूमे युवक –युवतियां।

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ –जिला के देवघर प्रखंड के शंकरी गांव में मनुवादी विचारधारा और असामाजिक तत्वों ने देर रात संविधान निर्मा...
23/09/2025

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ –जिला के देवघर प्रखंड के शंकरी गांव में मनुवादी विचारधारा और असामाजिक तत्वों ने देर रात संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
यह घटना क्षेत्र में आक्रोश का विषय बनी हुई है। JMM के नेता नंदकिशोर दास , गोपाल दास सहित देवघर के स्थानीय लोगों ने इसे बेहद निंदनीय घटना करार देते हुए देवघर जिला प्रशासन , देवघर एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, आरोपियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने और जांच कमेटी गठित करने की अपील की गई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

HDFC बैंक में दिनदहाड़े डाके, हथियार बंद अपराधियों ने लाखों रुपए लेकर बैंक से हुए फरार।देवघर :–जिले के मधुपुर थाना क्षेत...
22/09/2025

HDFC बैंक में दिनदहाड़े डाके, हथियार बंद अपराधियों ने लाखों रुपए लेकर बैंक से हुए फरार।

देवघर :–जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां HDFC बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया और लाखों की नकदी लूटकर फरार हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, करीब छह अपराधी बैंक में घुसे थे। इनमें से एक अपराधी ने हेलमेट और दूसरे ने बुरका पहन रखा था। बैंक में प्रवेश करते ही बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बंदूक की नोक पर करीब तीन बैग नकदी लेकर सभी अपराधी फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मधुपुर थाना पुलिस और एसडीपीओ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूटी गई रकम लाखों में बताई जा रही है, हालांकि बैंक प्रबंधन और पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Address

Deoghar
814112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Deoghar Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabar Deoghar Live:

Share