Deoghar News Network

Deoghar News Network deoghar largest news network
cont/ 9031941092

🚨मध्य विद्यालय करमा चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सारठ थाना पुलिस ने मध्य विद्यालय करमा से कंप्यूटर उपकरण चोरी...
14/06/2026

🚨मध्य विद्यालय करमा चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सारठ थाना पुलिस ने मध्य विद्यालय करमा से कंप्यूटर उपकरण चोरी मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए दो सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर, हार्ड डिस्क, मॉनिटर, बैटरियां समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं। घटना के महज तीन दिनों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई कर मामले का खुलासा कर दिया। छापेमारी दल का नेतृत्व थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने किया।

27/05/2026

देवघर में ब्राउन शुगर कारोबारी गिरफ्तार, आरोपी पर 11 आपराधिक मामले दर्ज

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बसरिया से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार बंटी महथा उर्फ गोपी महथा का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और दहेज प्रताड़ना समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 11 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने 25 मई की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर और 1 लाख 45 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 से लगातार विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज होते रहे हैं। इनमें हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, रंगदारी, महिला उत्पीड़न एवं एनडीपीएस एक्ट के मामले भी शामिल हैं। वर्ष 2024 एवं 2026 में भी आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।

 #जसीडीह में रेलवे बना शराब तस्करों का  #कॉरिडोर, टोकन सिस्टम से बिहार भेजी जा रही  #अवैधशराबबिहार में शराबबंदी लागू होन...
26/05/2026

#जसीडीह में रेलवे बना शराब तस्करों का #कॉरिडोर, टोकन सिस्टम से बिहार भेजी जा रही #अवैधशराब

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद जसीडीह रेलवे स्टेशन से अवैध शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क संचालित होने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कथित एजेंटों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत से प्रतिदिन भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बिहार जाने वाली ट्रेनों के जरिए भेजी जा रही है। आरोप है कि प्रति बैग तय रकम लेकर ‘कोड वर्ड’ वाले टोकन दिए जाते हैं, जिसके बाद तस्करों की जांच तक नहीं होती। स्टेशन परिसर में दिनभर बैग, थैलों और बोरियों में शराब लेकर घूमते तस्कर आसानी से देखे जा सकते हैं। इस पूरे मामले ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

23/05/2026

🚨 देवघर शहर के बीचों-बीच अपराध का अड्डा बनता बंगाली धर्मशाला! 🚨
टावर चौक से बाजला चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुराना बंगाली धर्मशाला भवन आज पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। हालत ऐसी है कि दिन के उजाले में भी आम लोग वहां जाने से डरते हैं, जबकि रात होते ही यहां अलग ही माहौल देखने को मिलता है।
सूत्रों के अनुसार यह भवन नगर निगम के अधीन आता है, लेकिन वर्षों से इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। जर्जर भवन का फायदा असामाजिक तत्व और ड्रगिस्ट उठा रहे हैं। भवन के कमरों में बिछी चादरें, शराब की खाली बोतलें, बीड़ी और फॉयल पेपर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यहां रात में नशे की महफिल सजती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास के कमरों में ब्राउन शुगर का सेवन तक किया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल — आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
जब यह भवन नगर निगम के अधीन है तो क्या उसकी जवाबदेही नहीं बनती?
क्या पुलिस प्रशासन और नगर निगम किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं?








िगम
#अपराध_का_अड्डा
#ब्राउन_शुगर
#नशा_मुक्त_समाज



15/05/2026

15/05/2026

देवघर टावर चौक पर झारखंड छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

देवघर : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सोरेन की अध्यक्षता में देवघर के टावर चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देशभर में करीब 22 लाख छात्र इस मामले को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित सोरेन, संजय मेहरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व प्रवक्ता सुरेश साह सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

11/05/2026

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छीनतई गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार।।
शहर में लगातार हो रही छिनतई और बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ये अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल से शहर में घूमकर मोबाइल और अन्य सामान छीनने की वारदात को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं, छीने गए मोबाइल का इस्तेमाल साइबर अपराध में भी किया जाता था।
देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरोह में और भी युवक शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अपराधियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
👮‍♂️ पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
📱 शहरवासियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

10/05/2026

देवघर में संत रामपाल की पुस्तकों को लेकर हंगामा
#सनातन #हंगामा #देवघर #संत_रामपाल #भाजपा #सनातन_विवाद

🚨 जसीडीह में धड़ल्ले से जारी अवैध बालू उत्खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल ।।देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में अ...
10/05/2026

🚨 जसीडीह में धड़ल्ले से जारी अवैध बालू उत्खनन, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल ।।

देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी है। डढवा, अजय और कोतनीया नदी घाटों से हर दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए बालू की निकासी की जा रही है। जबकि राज्य सरकार द्वारा नदियों से अवैध बालू खनन पर रोक लगाई गई है, इसके बावजूद बालू माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह होते ही कई घाटों पर अवैध उत्खनन शुरू हो जाता है। खनन कार्य में लगे अधिकांश लोगों के पास खुद की ट्रैक्टर-ट्रॉली है और कुछ कारोबारियों का संबंध आसपास के गांवों से बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दबंग बालू माफियाओं के भय से कोई खुलकर विरोध नहीं कर पाता।
⚠️ नदी का बदल रहा रुख, गांवों पर बढ़ा खतरा
लगातार हो रहे अवैध खनन से नदियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ता जा रहा है। नदी का रुख बदलने से तटवर्ती गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों को डर है कि आने वाले दिनों में कटाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
❓ कार्रवाई के बावजूद क्यों नहीं रुक रहा खेल?
जिला प्रशासन और खनन विभाग अवैध खनन रोकने को लेकर सख्ती की बात जरूर करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। खनन माफियाओं का नेटवर्क इतना मजबूत बताया जा रहा है कि कार्रवाई का असर दिखाई नहीं दे रहा।
#देवघर #जसीडीह #अवैधबालूखनन #बालूमाफिया

10/05/2026

बरमसिया में नगर निगम का नाला बना लोगों के लिए मुसीबत।।

Address

Deooghar
Deoghar
814112

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919031941092

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deoghar News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Deoghar News Network:

Share