29/04/2026
देवघर नगर निगम की डिप्टी मेयर श्रीमती टीप चटर्जी एवं उनके पति, समाजसेवी सुधीर सिंह जी ने देवघर फिजिकल अकैडमी के लोकप्रिय कोच चंदन सर के शादी के रिसेप्शन समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस शुभ अवसर पर दोनों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, खेल जगत से जुड़े युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया।
देवघर फिजिकल अकैडमी से जुड़े खिलाड़ियों और सहयोगियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने चंदन सर को नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मीडिया न्यूज़ | देवघर
Tip Chatterjee Deoghar physical Academy देवghar