N7 India.Com

N7 India.Com N7india.com is our endeavor to meet the demand of information based digital world.
(1)

N7 COMMUNICATION AND MEDIA PRIVATE LIMITED
Nisha Niketan
B.B Sarkar Road, Williams Town, Deoghar, Jharkhand, 814112 India
7781082222

Mumbai : बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी-4’ का इंतजार लंबे समय से था। इसका टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया...
11/08/2025

Mumbai : बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी-4’ का इंतजार लंबे समय से था। इसका टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में टाइगर एक बार फिर से रॉनी के रोल में वापसी कर रहे हैं, मगर इस बार उनका किरदार काफी उग्र होने जा रहा है। उनके किरदार में गुस्से और बदले की भावना देखने के लिए मिलेगी, जिससे यह पहले से भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है।...

Mumbai : बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी-4’ का इंतजार लंबे समय से था। इसका टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया ....

Sahibganj : झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। नदी का दियारा इलाका पूरी तरह ज...
11/08/2025

Sahibganj : झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। नदी का दियारा इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है और शहर के कई हिस्सों में पानी घुस आया है। खतरे को देखते हुए साहिबगंज जिला प्रशासन के निर्देश पर 11 और 12 अगस्त को जिला मुख्यालय के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।...

Sahibganj : झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। नदी का दियारा इलाका पूरी तरह जलम...

New Delhi: विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) औ...
11/08/2025

New Delhi: विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। …...

New Delhi: विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ...

Godda: गोड्डा से बड़ी खबर है। सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की ह...
11/08/2025

Godda: गोड्डा से बड़ी खबर है। सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, सूर्या अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। रविवार को देवघर के मोहनपुर नावाडीह स्थित मौसी के घर से गिरफ्तार करने के बाद उसे लाया जा रहा था। रात में पुलिस सूर्या को अपने साथ जांच के लिए बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी पर छुपाए गए हथियार को बरामद करने गई थी, जहां पुलिस टीम पर उसने हमला कर दिया गया और भागने लगा। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सूर्या हांसदा मारा गया।...

Godda: गोड्डा से बड़ी खबर है। सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की...

Deoghar: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संथाल परगना वासी खासकर देवघर के लोगों के भावनाओं को समझते हुए आज झारखंड सरकार से ...
11/08/2025

Deoghar: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संथाल परगना वासी खासकर देवघर के लोगों के भावनाओं को समझते हुए आज झारखंड सरकार से एक विनम्र आग्रह किया है। सांसद ने मांग की है कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों के पूजा के लिए हर रोज एक समय का निर्धारण होना चाहिए। सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि देवघर में लोगों के बसने में एक कार्य बाबा की सेवा भी है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि संथालपरगना ख़ासकर देवघर के कितने लोग बाबा बैद्यनाथ जी का हर रोज दर्शन कर पाते हैं?...

Deoghar: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संथाल परगना वासी खासकर देवघर के लोगों के भावनाओं को समझते हुए आज झारखंड सरकार से ...

Deoghar: देवघर एयरपोर्ट से इन दिनों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता के लिए हवाई सेवा चालू है। इस बीच यहां के लोगों के ल...
10/08/2025

Deoghar: देवघर एयरपोर्ट से इन दिनों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता के लिए हवाई सेवा चालू है। इस बीच यहां के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर है कि अब देवघर से दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। 15 जून से बंद देवघर से दिल्ली के लिए शाम को उड़ान भरने वाली दूसरी फ्लाइट की पुनः शुरुआत 15 सितंबर से होगी। इसके साथ ही सितंबर माह में ही देवघर से गुवाहाटी के लिए फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। साथ ही बैंगलोर के लिए भी शाम के समय दूसरी फ्लाइट जल्द ही देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।...

Deoghar: देवघर एयरपोर्ट से इन दिनों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता के लिए हवाई सेवा चालू है। इस बीच यहां के लोगों के लिए...

Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना इलाके के तुतरू पहाड़ के पास एक चार चक्का वाहन और टोटो में टक्कर हो गयी। इस घटना में ट...
10/08/2025

Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना इलाके के तुतरू पहाड़ के पास एक चार चक्का वाहन और टोटो में टक्कर हो गयी। इस घटना में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल टोटो चालक का नाम जसीडीह थाना क्षेत्र के बसबरिया निवासी नंन्दलाल पंडित है। स्थानीय लोगांे की मदद से उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। …...

Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना इलाके के तुतरू पहाड़ के पास एक चार चक्का वाहन और टोटो में टक्कर हो गयी। इस घटना में टोट...

Deoghar: जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीरनगर गावं में स्थित एक घर में छापेमारी कर आठ कार्टून शराब बरामद ...
10/08/2025

Deoghar: जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीरनगर गावं में स्थित एक घर में छापेमारी कर आठ कार्टून शराब बरामद किया है। वहीं अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी मौके पर फरार हो गया। इसे लेकर मोहनपुर थाना प्रभारी पुअनि प्रियरंजन कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में कहा है कि वह गश्ती पर थे। उसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की तिरनगर निवासी प्रफुलचंद सिंह के घर में अवैध रूप से शराब बेचने के लिये अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है। गश्ती दल में शामिल जवान के साथ छापेमारी के लिये वहां पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति जल्दबाजी में अपना घर बंद कर भाग रहा है। …...

Deoghar: जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीरनगर गावं में स्थित एक घर में छापेमारी कर आठ कार्टून शराब बरामद .....

Deoghar: देवघर- करमाटांड़ मुख्य मार्ग पर महाजोर के पास 9 अगस्त को एक कार में अज्ञात चार चक्का वाहन ने धक्का मार दिया। इस...
10/08/2025

Deoghar: देवघर- करमाटांड़ मुख्य मार्ग पर महाजोर के पास 9 अगस्त को एक कार में अज्ञात चार चक्का वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में कार सवार सारवां थाना क्षेत्र के कुम्हराडीह निवासी 26 वर्षीय सिकंदर रवानी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में बीते शनिवार की देर शाम को उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। …...

Deoghar: देवघर- करमाटांड़ मुख्य मार्ग पर महाजोर के पास 9 अगस्त को एक कार में अज्ञात चार चक्का वाहन ने धक्का मार दिया। इस घ.....

*“नहीं तोड़ने दूंगा सिंह दरवाजा”: जबतक मैं सांसद हूं बाबा बैद्यनाथ मंदिर के किसी भी चीज को हाथ नहीं लगाने दूंगा: MP निशि...
10/08/2025

*“नहीं तोड़ने दूंगा सिंह दरवाजा”: जबतक मैं सांसद हूं बाबा बैद्यनाथ मंदिर के किसी भी चीज को हाथ नहीं लगाने दूंगा: MP निशिकांत दुबे*

Deoghar: जबतक मैं यहां का सांसद हूं बाबा बैद्यनाथ मंदिर की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने दूंगा, मंदिर के किसी भी चीज पर किसी ...

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए निर्म...
10/08/2025

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए निर्मित 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा लगाएंगे। इसके साथ ही वे श्रमजीवियों से संवाद करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह आवासीय परिसर आत्मनिर्भर रूप से डिजाइन किया गया है। यह सांसदों की कार्यात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। परियोजना में हरित तकनीकों को अपनाया गया है, जो ग्रिहा की 3-स्टार रेटिंग मानकों के अनुरूप है और राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 का पालन करती है। …...

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए निर्मित 184 ....

Patna: बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल...
10/08/2025

Patna: बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना पूर्व सूचना, सुनवाई का अवसर और सक्षम अधिकारी के तर्कपूर्ण आदेश के बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। आयोग ने कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं और इस दिशा में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने आरोप लगाया कि बिहार में एसआईआर के दौरान गलत तरीके से 65 लाख मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया है। 6 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। …...

Patna: बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल क.....

Address

B B Sarkar Road Williams Town, Nisha Niketan
Deoghar
814112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when N7 India.Com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to N7 India.Com:

Share