MoJo वाणी

MoJo वाणी आपकी खबर, आप तक

सफाईकर्मियों की हड़ताल हुई खत्म, पांचवें दिन हुआ फैसलानगर आयुक्त ने मांगो को बताया वाजिब, तीनों मांग करेंगे पूरा
15/06/2026

सफाईकर्मियों की हड़ताल हुई खत्म, पांचवें दिन हुआ फैसला

नगर आयुक्त ने मांगो को बताया वाजिब, तीनों मांग करेंगे पूरा

सफाईकर्मियों और नगर आयुक्त के बीच वार्ता शुरू तय समय से 40 मिनट विलंब से शुरू हुई वार्ताइस दौरान नगर आयुक्त रोहित सिन्हा...
15/06/2026

सफाईकर्मियों और नगर आयुक्त के बीच वार्ता शुरू

तय समय से 40 मिनट विलंब से शुरू हुई वार्ता
इस दौरान नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप नगर आयुक्त सागरी बराल, झारखंड लोकल बाॅडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के संरक्षक बाबा बलियासे व अध्यक्ष संजय मंडल मौजूद है।

मेयर ने सांसद का जता दिया आभार तो झामुमो को अखर गयासफाईकर्मियों के हड़ताल के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
15/06/2026

मेयर ने सांसद का जता दिया आभार तो झामुमो को अखर गया

सफाईकर्मियों के हड़ताल के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। सांसद निशिकांत दुबे ने सफाई कर्मियों के कल्याण मद में सालाना 25 लाख रुपये जमा करने की घोषणा के बाद मेयर रवि राउत ने उनका आभार जताया। मेयर का यह आभार झामुमो के नेता को शायद रास नहीं आ रहा है। इस बीच झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास ने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि मेयर का चुनाव हमलोगों ने जिताया और मेयर को सांसद की चापलूसी नहीं करनी चाहिए। अब सवाल है कि क्या मेयर के लिए झामुमो में सब ठीक - ठाक नहीं चल रहा है, या पार्टी नंदकिशोर दास पर कोई कारवाई करेगी।




Ravi Raut

सांसद ने अपने फेसबुक पोस्ट में मेयर का नहीं किया जिक्र लेकिन मेयर ने सांसद का जता दिया आभारराजनीति अपने उफान पर हैRavi R...
15/06/2026

सांसद ने अपने फेसबुक पोस्ट में मेयर का नहीं किया जिक्र लेकिन मेयर ने सांसद का जता दिया आभार

राजनीति अपने उफान पर है

Ravi Raut
Dr Nishikant Dubey

बिग ब्रेकिंग
15/06/2026

बिग ब्रेकिंग

सांसद निशिकांत दुबे और सफाई कर्मी यूनियन के नेता संजय मंडल में हुई बात, अब नहीं होगी हड़ताल, सांसद निशिकांत दुबे ने किया...
15/06/2026

सांसद निशिकांत दुबे और सफाई कर्मी यूनियन के नेता संजय मंडल में हुई बात, अब नहीं होगी हड़ताल, सांसद निशिकांत दुबे ने किया दावा

शहर हमारा और शहर की सफाई की जिम्मेदारी की हमारी है। सफाईकर्मियों ने कुंठित मानसिकता के साथ काम किया है।Ravi Raut
14/06/2026

शहर हमारा और शहर की सफाई की जिम्मेदारी की हमारी है। सफाईकर्मियों ने कुंठित मानसिकता के साथ काम किया है।

Ravi Raut

सड़क पर कचरा फेंकने का मामला, भारी पड़ा विरोध का अजीबोगरीब तरीका नगर निगम प्रशासन ने नगर थाना को पत्र भेजकर लोकल बाॅडीज ...
14/06/2026

सड़क पर कचरा फेंकने का मामला, भारी पड़ा विरोध का अजीबोगरीब तरीका

नगर निगम प्रशासन ने नगर थाना को पत्र भेजकर लोकल बाॅडीज इम्प्लाईज फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल समेत सात सफाईकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। आरोप है कि हड़ताल के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई, सार्वजनिक उपद्रव फैलाया गया तथा शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने के उद्देश्य से सड़क पर कचरा फेंका गया।प्राप्त सूचना के अनुसार नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास द्वारा थाना प्रभारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सफाईकर्मियों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

शहर में सफाईकर्मियों के हड़ताल के बीच सड़कों पर कचरा फेंक विरोध जताने के कुकृत्य पर हर कोई आलोचना कर रहा है। इस बीच मेयर...
14/06/2026

शहर में सफाईकर्मियों के हड़ताल के बीच सड़कों पर कचरा फेंक विरोध जताने के कुकृत्य पर हर कोई आलोचना कर रहा है। इस बीच मेयर रवि राउत ने कहा है कि सफाईकर्मियों को उकसाया जा रहा है और इसमें लोकल बाॅडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल शामिल है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इम्प्लाईज फेडरेशन से जुड़े हुए हैं और सफाईकर्मियों को भली-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी देवघर की रीढ़ है लेकिन किसी भी हाल में ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सफाईकर्मियों के इस कदम से पूरे शहर में कचरा फैल गया है। वहीं व्यापारिक जगत समेत आम लोगों ने इसकी आलोचना की है। लोगों का कहना है मांग जायज है, विरोध जायज है लेकिन तरीका पूरी तरह से गलत है। लोगों को परेशान करना सरासर गलत है।



Ravi Raut
Sanjay Mandal

अगली बार 76 सीट लाएंगे और अपने दम पर सरकार बनाएंगे : हफीजुल देवघर में बीएलए टू के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सूबे के अ...
13/06/2026

अगली बार 76 सीट लाएंगे और अपने दम पर सरकार बनाएंगे : हफीजुल

देवघर में बीएलए टू के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व मधुपुर विधायक हफीजुल हसन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एसआईआर पर अपनी बातों को रखा।इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कह दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर कम पढ़े लिखे लोगों को परेशान करने उनके लोकतांत्रिक अधिकार को खत्म करने की दिशा में एक षड्यंत्रकारी कदम है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं, बूथ कमेटी, बीएलए टू को अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्हें पार्टी के लिए इस काम में महज दस दिनों का समय ईमानदारी पूर्वक देना है। यदि केवल इतना बूथ स्तर पर हो जाता है तो इस बार सब मिलकर हमारे पास 56 सीट है, अगली बार हमलोग अकेले 76 सीट जीतेंगे और अकेले पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे, यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता अभी सो जाएंगे तो हमें भी 2029 के चुनाव में सोना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हर स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ है, उन्हें हर सुविधा दी जा रही है और दी जाएंगी।लिहाजा मंत्री के बयान के बाद कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

Jharkhand Mukti Morcha
Vinod Kumar Pandey Hafizul Hassan

Address

Deoghar
814112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MoJo वाणी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category