28/04/2021
सरकार का बड़ा फैसला : झारखंड में 7 दिनों के लिए बढ़ा Lockdown, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
रांची: सूबे में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है.कोरोना की महामारी को देखते हुए lockdown को 6 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है.
अब 2 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें
अब बाजार की दुकानें सिर्फ 2 बजे तक ही खुली रहेंगी. इससे पहले झारखंड में जो रात 8 बजे तक दुकानें खुली रहती थी वहीं अब सिर्फ 2 बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी. बता दें कि राज्य में इससे पहले 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था. वहीं अब इस लॉकडाउन को 6 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस लॉकडाउन को सीएम हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है.