DEOLI SMART news

DEOLI SMART news देवली सहित आसपास की डेली न्यूज अपडेट
(1)

बिसलपुर बांध की अपडेट
14/08/2026

बिसलपुर बांध की अपडेट

चांदली धाम स्थित मां जगत जननी मां हिंगलाज भवानी के 14 अगस्त 2026 शुक्रवार के दिव्य दर्शन
14/08/2026

चांदली धाम स्थित मां जगत जननी मां हिंगलाज भवानी के 14 अगस्त 2026 शुक्रवार के दिव्य दर्शन

जिला प्रमुख पद का विवरण
13/08/2026

जिला प्रमुख पद का विवरण

बिसलपुर बांध अपडेट
13/08/2026

बिसलपुर बांध अपडेट

देवली में कौन बनेगा चेयरमैन, कमेंट बॉक्स में बताएं।
13/08/2026

देवली में कौन बनेगा चेयरमैन, कमेंट बॉक्स में बताएं।

थाना दत्तवास टोंक:- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में साइबर ठगी के अपराधियों की धरपकड के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार त...
13/08/2026

थाना दत्तवास टोंक:- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में साइबर ठगी के अपराधियों की धरपकड के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये थाना दत्तवास द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफोर्म पर एड चलाकर मोटा प्रोफिट व सस्तें कपडें व घरेलू आईटम उपलब्ध करवानें का लालच देकर साईबर ठगी का शिकार बनाने वाले दो आरोपी लोकेश मीणा, विनोद मीणा, को किया गिरफ्तार। आरोपीयों के कब्जे से 02 मोबाईल जप्त। आरोपीयो के विरुद्व NCRP पोर्टल पर 05 शिकायते दर्ज है तथा आरोपीयो द्वारा साइबर ठगी में कुल 32 फर्जी सिम कार्ड का उपयोग किया गया है।

DST टीम व थाना मेहन्दवास:- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबड...
13/08/2026

DST टीम व थाना मेहन्दवास:- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी, DST टीम टोंक व थाना मेहन्दवास द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये ज्वार की फसल की आड मे 9 अवैध गांजे व 23 भांग के पौधो की खेती करना पाया जाने पर कुल 32 पौधे (कुल शुद्व वजन गांजा 15.700 किलो ग्राम व भांग शुद्व वजन 38.440 किलो ग्राम) जप्त कर आरोपी प्रकाश जाट को गिरफतार किया गया।

DST टीम व थाना कोतवाली टोंक:-  रोशन  मीना SP टोेंक के निर्देशन में नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार...
13/08/2026

DST टीम व थाना कोतवाली टोंक:- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी, DST टीम टोंक व थाना कोतवाली द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये इम्पेरियल होटल के पास से 9 किलो 520 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर आरोपी राधेश्याम तंवर को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।

देवली में बीपीएल परिवारों को मिलेंगे चार डस्टबीन, 14 अगस्त से वितरण कार्यक्रमDeoli smart news, राजस्थान सरकार की बजट घोष...
13/08/2026

देवली में बीपीएल परिवारों को मिलेंगे चार डस्टबीन, 14 अगस्त से वितरण कार्यक्रम
Deoli smart news, राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुसार नगरपालिका देवली क्षेत्र के बीपीएल परिवारों को चार डस्टबीन वितरित किए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने बताया कि इसे लेकर नगरपालिका देवली की ओर से 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से डस्टबीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डस्टबीन प्राप्त करने के लिए बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा, ताकि बीपीएल सूची से मिलान कर डस्टबीन का वितरण किया जा सके।

ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी से अक्ष चतुर्वेदी का राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनदेवली स्मार्ट न्यूज़, ब्लेयर ...
13/08/2026

ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी से अक्ष चतुर्वेदी का राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

देवली स्मार्ट न्यूज़, ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी, देवली से एक बार फिर युवा क्रिकेटर अक्ष चतुर्वेदी का अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी के कोच मंसूर अली खान ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एकेडमी को खुले हुए 2 वर्ष हुए हैं, इसी दरम्यान यह चौथे प्लेयर हैं, जिनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इससे पहले दर्शिल भारद्वाज (अंडर-23), उमेश मीणा (अंडर-16) एवं अंकित भगत (अंडर-14) में पहले ही राज्य स्तर पर खेल चुके हैं। अभी इस साल अंडर-16, 23 एवं 14 आयु वर्ग के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना बाकी है, जो सितम्बर एवं अक्तूबर माह में होंगे। अक्ष चतुर्वेदी के परिवार में भी खुशी की लहर है और परिवार के लोगों और एकॅडमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी खुशी ज़ाहिर की।

Address

Deoli

Telephone

+919829635412

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DEOLI SMART news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DEOLI SMART news:

Shortcuts

Share