DEOLI Update News

DEOLI Update News शहर की हर छोटी और बड़ी अपडेट तुरंत शहरवासियों तक पहुंचने का माध्यम बनेगा हमारा न्यूज़ पेज

*अन्याय पर न्याय की विजय के पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि ऐश्वर्य और वैभव लांये ऐसी ही मेरी मनोकामना है ऋतुरा...
24/03/2024

*अन्याय पर न्याय की विजय के पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि ऐश्वर्य और वैभव लांये ऐसी ही मेरी मनोकामना है ऋतुराज बसंत और प्रकृति के नवश्रृंगार उपरांत, रंगोत्सव एवं आनन्दोत्सव पर्व "होली" के पावन अवसर पर आपको परिवार सहित हृदय से बधाई व शुभकामनाएं...*
*ईश्वर आपके जीवन में प्रकृति के हर सुखद रंग को समाहित करें...*
*🙏🏻होली की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻*🙏💐💐💐💐

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय का हुआ शुभारम्भ
24/08/2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

23/09/2021
हमारे यहां LED, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, A.C, मोबाइल आदि CSD रेट पर उपलब्ध है सैनिक व भूतपूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध है।...
22/09/2021

हमारे यहां LED, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, A.C, मोबाइल आदि CSD रेट पर उपलब्ध है सैनिक व भूतपूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध है।ऑथराइज सैमसंग CSD डीलर जयपुर राजस्थान।

07/08/2021

बीसलपुर बांध अपडेट :
Today @ 08 PM : - 310.69 आर.एल. मीटर
त्रिवेणी @ 3.80 मीटर

07/08/2021

बीसलपुर बांध अपडेट :
Today @ 08 AM : - 310.66 आर.एल. मीटर
त्रिवेणी @ 3.30 मीटर

पानी की आवक पड़ी कमजोर

जब कोई चीज मुफ्त मिल रही हो, तो समझ लेना कि आपको इसकी कोई बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। नोबेल विजेता डेसमंड टुटू ने एक बार कह...
31/07/2021

जब कोई चीज मुफ्त मिल रही हो, तो समझ लेना कि आपको इसकी कोई बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। नोबेल विजेता डेसमंड टुटू ने एक बार कहा था कि जब मिशनरी अफ्रीका आए तो उनके पास बाईबल थी और हमारे पास जमीन, उनहोंने कहा 'हम आपके लिए प्रार्थना करने आये हैं’ हमने आखें बंद कर लीं जब खोलीं तो हमारे हाथ में बाईबल थी और उनके पास हमारी जमीन।
इसी तरह जब सोशल नैटवर्क साइट्स आईं, तो उनके पास फेसबुक और व्हाट्सएप थे और हमारे पास आजादी और निजता थी उन्होंनें कहा 'ये मुफ्त है’ हमने आखें बंद कर लीं, और जब खोलीं तो हमारे पास फेसबुक और व्हाट्सएप थे और उनके पास हमारी आजादी और निजी जानकारियां।
जब भी कोई चीज मुफ्त होती है, तो उसकी कीमत हमें हमारी आजादी दे कर चुकानी पड़ती है..☺️☺️

बीसलपुर बांध अपडेट :Today @ 6 PM : - 309.41आज 2 CM गेज (Gauge) बढ़ा हैत्रिवेणी :- 2.90 मीटर
31/07/2021

बीसलपुर बांध अपडेट :
Today @ 6 PM : - 309.41
आज 2 CM गेज (Gauge) बढ़ा है
त्रिवेणी :- 2.90 मीटर

श्रीमान उपखण्ड अधिकारी ,देवली की जनता से मार्मिक निवेदन ।
07/05/2021

श्रीमान उपखण्ड अधिकारी ,देवली की जनता से मार्मिक निवेदन ।

07/05/2021

राजस्थान में 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन. सीएम ने की घोषणा.

8 साल का एक बच्चा 1 रूपये का सिक्का मुट्ठी में लेकर एक दुकान पर जाकर पूछने लगा,--क्या आपकी दुकान में ईश्वर मिलेंगे?दुकान...
26/04/2021

8 साल का एक बच्चा 1 रूपये का सिक्का मुट्ठी में लेकर एक दुकान पर जाकर पूछने लगा,
--क्या आपकी दुकान में ईश्वर मिलेंगे?

दुकानदार ने यह बात सुनकर सिक्का नीचे फेंक दिया और बच्चे को निकाल दिया।

बच्चा पास की दुकान में जाकर 1 रूपये का सिक्का लेकर चुपचाप खड़ा रहा!

-- ए लड़के.. 1 रूपये में तुम क्या चाहते हो?
-- मुझे ईश्वर चाहिए। आपकी दुकान में है?

दूसरे दुकानदार ने भी भगा दिया।

लेकिन, उस अबोध बालक ने हार नहीं मानी। एक दुकान से दूसरी दुकान, दूसरी से तीसरी, ऐसा करते करते कुल चालीस दुकानों के चक्कर काटने के बाद एक बूढ़े दुकानदार के पास पहुंचा। उस बूढ़े दुकानदार ने पूछा,

-- तुम ईश्वर को क्यों खरीदना चाहते हो? क्या करोगे ईश्वर लेकर?

पहली बार एक दुकानदार के मुंह से यह प्रश्न सुनकर बच्चे के चेहरे पर आशा की किरणें लहराईं ৷ लगता है इसी दुकान पर ही ईश्वर मिलेंगे !
बच्चे ने बड़े उत्साह से उत्तर दिया,

----इस दुनिया में मां के अलावा मेरा और कोई नहीं है। मेरी मां दिनभर काम करके मेरे लिए खाना लाती है। मेरी मां अब अस्पताल में हैं। अगर मेरी मां मर गई तो मुझे कौन खिलाएगा ? डाक्टर ने कहा है कि अब सिर्फ ईश्वर ही तुम्हारी मां को बचा सकते हैं। क्या आपकी दुकान में ईश्वर मिलेंगे?

-- हां, मिलेंगे...! कितने पैसे हैं तुम्हारे पास?

-- सिर्फ एक रूपए।

-- कोई दिक्कत नहीं है। एक रूपए में ही ईश्वर मिल सकते हैं।

दुकानदार बच्चे के हाथ से एक रूपए लेकर उसने पाया कि एक रूपए में एक गिलास पानी के अलावा बेचने के लिए और कुछ भी नहीं है। इसलिए उस बच्चे को फिल्टर से एक गिलास पानी भरकर दिया और कहा, यह पानी पिलाने से ही तुम्हारी मां ठीक हो जाएगी।

अगले दिन कुछ मेडिकल स्पेशलिस्ट उस अस्पताल में गए। बच्चे की मां का आप्रेशन हुआ और बहुत जल्दी ही वह स्वस्थ हो उठीं।

डिस्चार्ज के कागज़ पर अस्पताल का बिल देखकर उस महिला के होश उड़ गए। डॉक्टर ने उन्हें आश्वासन देकर कहा, "टेंशन की कोई बात नहीं है। एक वृद्ध सज्जन ने आपके सारे बिल चुका दिए हैं। साथ में एक चिट्ठी भी दी है"।

महिला चिट्ठी खोलकर पढ़ने लगी, उसमें लिखा था-
"मुझे धन्यवाद देने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको तो स्वयं ईश्वर ने ही बचाया है ... मैं तो सिर्फ एक ज़रिया हूं। यदि आप धन्यवाद देना ही चाहती हैं तो अपने अबोध बच्चे को दीजिए जो सिर्फ एक रूपए लेकर नासमझों की तरह ईश्वर को ढूंढने निकल पड़ा। उसके मन में यह दृढ़ विश्वास था कि एकमात्र ईश्वर ही आपको बचा सकते है। विश्वास इसी को ही कहते हैं। ईश्वर को ढूंढने के लिए करोड़ों रुपए दान करने की ज़रूरत नहीं होती, यदि मन में अटूट विश्वास हो तो वे एक रूपए में भी मिल सकते हैं।"

Address

Deoli
304804

Telephone

+18003982234

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DEOLI Update News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share