DeoriaSandesh

DeoriaSandesh खबर पुरे उत्तर प्रदेश बिहार कि

30/08/2026

रामपुर से ब्याहकर आयी सीमा सुहागरात के 24 घंटे बाद ससुराल का माल समेटकर गायब हो गयी है.

हापुड़ का विनोद लंबे समय से कुंवारा था. टैक्सी ड्राइवर विनोद को गाजियाबाद में एक पंडित जी मिले. विनोद ने उनसे शादी कराने का आग्रह किया. 2 महीने बाद एक लाख रूपये कैश देकर विनोद का रिश्ता रामपुर की सीमा से करा दिया गया. शादी के बाद सीमा विनोद के साथ ससुराल आयी. सुहागरात के ठीक 24 घंटे बाद सीमा ने अंधेरी रात में घर का माल समेटा और रफूचक्कर हो गयी.

विनोद अब पुलिस की मदद से सीमा की तलाश कर रहा है और बिचौलिया पंडित लुटेरी दुल्हन से विनोद का कम्प्रोमाइज कराने को तैयार है.

📍हापुड़, उत्तरप्रदेश

30/08/2026

📍गोंडा, उत्तर प्रदेश

अली नाम के युवक को बीच सड़क रोककर दिनदहाड़े डंडों से पीटने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि अखिलेश, विकास गौतम और रोहित पासवान ने उसके साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि दबंगई दिखाने के लिए पूरी घटना का वीडियो भी बनवाया गया।

मामला परसपुर थाना क्षेत्र के छत्रपाल पुरवा गौरीगंज का बताया जा रहा है।

30/08/2026

'पति को दूसरी महिला संग देख पत्नी ने कर दी कुटाई'

मेरठ में एक पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर महिला की कुटाई कर दी. लिटा लिटाकर पीटा. घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला. मौका पाकर पति रफूचक्कर हो गया. किसी तरह बामुश्किल राहगीरों ने दोनों को अलग किया. वीडियो वायरल हो रहा है.

30/08/2026

हमीरपुर में मिठाई दुकानदार ने अपनी ही मिठाई खाने से किया मना....

जैसे ही उसकी दुकान पर छापेमारी करने पहुंची टीम को मिठाई में मिलावट दिखी तो अधिकारी ने कहा कि ये अपनी मिठाई पहले खुद खाकर दिखाओ लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया और बोला कि मैं नहीं खा सकता इसे ये स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है....

जब खुद नहीं खा सकते तो जनता को क्यों बेचा रहा है ये सब .....

30/08/2026

बरामुंडा, भुवनेश्वर, ओडिशा

गौ-रक्षकों ने बीफ ले जाने के आरोप में एक मुस्लिम दंपति को रोका।

आरोप है कि उन्हें कान पकड़कर बैठाया गया और “जय श्री राम” व “जय गौ माता” के नारे लगाने को मजबूर किया गया।

30/08/2026

महिला भिखारी के मरने के बाद, कमरे में बोरों में मिले 8 लाख रुपयों के सिक्के कर नोट!
कर्नाटक के मांड्या में पूरी उम्र भीख मांगकर जीवन बिताने वाली नूर् नामक एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उनके घर से बोरे और बैगों में भरे 8 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद हुए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

महिला के निधन के बाद जब स्थानीय लोग और रिश्तेदार गुत्तलु कॉलोनी, उनके घर पहुंचे, तो वहां पैसों के बंडल और बोरियां देख कर चकित रह गए.

जीवित रहते हुए नूर को किसी ने दो रोटी के लिए भी नहीं पूछा,उसकी मौत के बाद मिले भीख के पैसों के लिए, रिश्तेदारों के बीच ठन गई.

30/08/2026

UP- रायबरेली में पेंट जैसी दिखने वाली बाल्टियों में छैना वाले रसगुल्ले है. प्रमोद स्वीट्स ने रक्षाबंधन पर बिक्री के लिए इन्हें कई दिन पहले इन प्लास्टिक की बाल्टियों में बंद कर दिया. छैना की उम्र वैसे भी 6 घंटे की होती है. छोटे दुकानदार यहां से बाल्टियां खरीदकर ले जायेगे. उनसे बहिनें खरीदकर भाईयों को पकड़ा देगी और भाई इसे खाकर उल्टियां करके घूमेगें.

फूड सेफ्टी ने करीब 900 किलोग्राम छैना स्वीट्स सीज कर दिया है.

30/08/2026

नेपाल-तिब्बत सीमा पर कल आई भीषण आपदा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से अधिक लोग लापता हैं, करीब 133 भारतीयों समेत 400 कैलाश मानसरोवर यात्री गुम है।कंक्रीट के 22 पुल, 42 किमी लंबी सड़क वॉशआउट हो गई है, 14 हाइड्रो प्रोजेक्ट ध्वस्त हो गए है।
तिब्बत के पहाड़ी हिस्से में 2000 फिट चौड़ा हिमखंड 4000 फिट नीचे नदी में गिरा तो भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पानी का स्तर अचानक 8 से 10 मीटर बढ़ गया, जिसने नीचे बसे गांवों और बाजारों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
वीडियो में जान बचाकर भागते लोग

मिलिए इस मोहतरमा जी से इनका नाम "अर्चना" है इनकी शादी 2025 में खूब धूमधाम से हुई थी।ससुराल आने के बाद मोहतरमा जी बोलीं—म...
30/08/2026

मिलिए इस मोहतरमा जी से इनका नाम "अर्चना" है इनकी शादी 2025 में खूब धूमधाम से हुई थी।

ससुराल आने के बाद मोहतरमा जी बोलीं—मुझे पढ़ाई करनी है, नौकरी लेनी है। पति प्राइवेट नौकरी करता था। बोला—ठीक है बाबू, पढ़ाएंगे।

इन मोहतरमा जी का पूरा कोचिंग का खर्चा, कमरे का किराया, खाना-पीना, परीक्षा… सब अपने पसीने की कमाई से चलाया।

कुछ महीने बाद —अर्चना का सिलेक्शन बिहार पुलिस में हो गया। घर में खुशियों का माहौल था, लड्डू बंट रहे थे।

नौकरी जॉइन करते ही मोहतरमा जी का चाल-ढाल बदलने लगा। पति से बातें कम हो गईं। एक दिन छुट्टी लेकर घर आईं।

पति ने फोन देखा तो व्हाट्सएप पर विवेक नाम के लड़के से रोमांटिक चैट निकल आई—मिलना, होटल, भागने की बातें… सब लिखी हुई।

झगड़ा हुआ। उसके बाद अर्चना घर छोड़कर नौकरी पर चली गईं और प्रेमी के साथ फरार हो गईं।

ज्योति मौर्या वाला कांड याद आ गया ना? वैसा ही ट्विस्ट।

Address

Utter Prdesh
Deoria

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DeoriaSandesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share