19/10/2026
*शहीद सत्यवान सिंह और सभासद राजन चौधरी के परिजनों से मिले पंकज चौधरी*
*दोनों आवासों पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढाढ़स*
रुद्रपुर (देवरिया)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को रुद्रपुर क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने गहिला गांव स्थित शहीद सूबेदार सत्यवान सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग और समर्पण सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में जीवित रहेगा। शहीद का बलिदान देश के लिए गौरव की बात है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत सभासद राजन चौधरी के आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी प्रियजन का असमय बिछड़ना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री व सांसद कमलेश पासवान, क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद, रुद्रपुर चेयरमेन प्रीतिनिधि छठठेलाल निगम, एम एल सी डॉ रतनपाल सिंह, देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपार रानी विधायक सभा कुंवर, प्रदीप मद्धेशिया, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।