Khukhundoo junction

सलेमपुर: देवरिया के युवक की गोरखपुर में करंट की चपेट में आने से हुई मौत, नेतवार गांव में मचा मातम
12/06/2026

सलेमपुर: देवरिया के युवक की गोरखपुर में करंट की चपेट में आने से हुई मौत, नेतवार गांव में मचा मातम

Eco Garden Protest : इको गार्डन में दो हिस्सों में बंटा आंदोलन, 20 मिनट बाद लौटे अभिजीत दीपके, CM योगी के भेष में पहुंचे...
12/06/2026

Eco Garden Protest : इको गार्डन में दो हिस्सों में बंटा आंदोलन, 20 मिनट बाद लौटे अभिजीत दीपके, CM योगी के भेष में पहुंचे प्रदर्शनकारी
Eco Garden Lucknow Student Protest: राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में शुक्रवार को पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और लंबित भर्तियों के विरोध में आयोजित छात्र आंदोलन के दौरान कई दिलचस्प और अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिले। एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भेष धारण किए एक प्रदर्शनकारी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वहीं दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद आंदोलन के भीतर मतभेद भी खुलकर सामने आ गए।

दिनभर चले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। इको गार्डन में सुबह से ही छात्रों का जमावड़ा शुरू हो गया था। यूपीएसआई, लेखपाल भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े अभ्यर्थी प्रदेश के विभिन्न जिलों से लखनऊ पहुंचे थे। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और युवाओं को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवाज उठाना था
मुख्यमंत्री के भेष में पहुंचे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा एक युवकों की रही, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भेष में इको गार्डन पहुंचे। प्रदर्शनकारी ने भगवा वस्त्र पहन रखे थे और मुख्यमंत्री की शैली में लोगों के बीच घूमते दिखाई दिए। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों और मीडिया कर्मियों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया।
प्रदर्शनकारी का कहना था कि यह विरोध का एक प्रतीकात्मक तरीका है, जिसके माध्यम से वे सरकार तक युवाओं की समस्याएं पहुंचाना चाहते हैं। कुछ देर तक प्रदर्शनकारी आंदोलन का हिस्सा बना रहा और छात्रों के साथ संवाद भी करते दिखाई दिए। उनकी मौजूदगी से प्रदर्शन स्थल पर उत्सुकता का माहौल बना रहा।

20 मिनट के लिए पहुंचे अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी दोपहर बाद इको गार्डन पहुंचे। उनके आने की पहले से घोषणा की गई थी, जिसके चलते कई लोग उनके संबोधन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अभिजीत दीपके धरना स्थल पर ज्यादा समय तक नहीं रुके।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह करीब 20 मिनट तक प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ छात्रों और समर्थकों से बातचीत की। इसके बाद वह पुलिस अधिकारियों के साथ वहां से रवाना हो गए। उनके अचानक चले जाने को लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रहीं।
दो हिस्सों में बंटता नजर आया आंदोलन
अभिजीत दीपके के पहुंचने के बाद आंदोलन के भीतर मतभेद भी सामने आने लगे। इको गार्डन में मौजूद बड़ी संख्या में यूपीएसआई और लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थियों ने उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इन अभ्यर्थियों का कहना था कि उनका आंदोलन लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है।

प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी और अन्य जिलों से आए अभ्यर्थियों का आरोप था कि कुछ लोग आंदोलन को मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक मंच का हिस्सा नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है।
एग्जामपुर के विवेक के साथ दिखा छात्रों का बड़ा समूह
इको गार्डन में एग्जामपुर कोचिंग के संस्थापक विवेक के साथ भी बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। उनके आस पास अभ्यर्थियों का बड़ा समूह दिखाई दिया, जो भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहा था। कई छात्रों ने मंच से अपनी समस्याएं रखीं और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी, परीक्षा परिणामों में विलंब तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर चिंता जताई। छात्रों का कहना था कि वर्षों की मेहनत के बाद भी उन्हें लगातार अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्रों की मांगों पर रहा फोकस
हालांकि आंदोलन के दौरान कई तरह के घटनाक्रम सामने आए, लेकिन केंद्र में छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगें ही रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध बनाया जाए, पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कठोर सजा दी जाए।

12/06/2026
डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बीच ईरान का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका के साथ अंतिम समझौते की खबरें महज अटकलेंMiddle East tensions...
12/06/2026

डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बीच ईरान का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका के साथ अंतिम समझौते की खबरें महज अटकलें

Middle East tensions: ईरान-अमेरिका वार्ता पर बयान, समझौते की खबरों को अटकलें बताया गया, अंतिम निर्णय लंबित, कूटनीतिक तनाव जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य पर चिंता
डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बीच ईरान का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका के साथ अंतिम समझौते की खबरें महज अटकलें
Middle East tensions: ईरान-अमेरिका वार्ता पर बयान, समझौते की खबरों को अटकलें बताया गया, अंतिम निर्णय लंबित, कूटनीतिक तनाव जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य पर चिंता
Iran US relations: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ अंतिम समझौते की खबरें महज अटकलें हैं। तेहरान ने अभी तक किसी भी समझौते पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कतर और पाकिस्तान मध्यस्थ के रूप में एक्टिव थे, लेकिन अमेरिकी कार्रवाइयां राजनयिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही हैं।
IRNA की रिपोर्ट और CNN के हवाले से बघाई ने कहा कि शुरुआत से ही बातचीत की स्थिति हमारे लिए साफ थी। समझौते के मसौदे का एक बड़ा हिस्सा पहले ही तय हो चुका था। लेकिन, अमेरिकी पक्ष लगातार अपना रुख बदलता रहा। उन्होंने कहा ईरान ने यह साबित कर दिया है कि वह अपनी तय की गई 'रेड लाइन्स' पर कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने साफ किया कि अब तक ईरान किसी भी समझौते को लेकर किसी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंचा है। इस्माइल बघाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका की कार्रवाइयों के कारण होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पहले से अधिक असुरक्षित हो गई है।
उनकी तरफ से यह बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए यह सौदा लगभग अंतिम चरण में है। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही यह ‘बड़ा’ ईरान समझौता हस्ताक्षरित होगा, होर्मुज स्ट्रेट को आधिकारिक रूप से खोल दिया जाएगा।
ओवल ऑफिस में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान के साथ एक शानदार समझौता कर लिया है। अब दस्तावेजों को अंतिम रूप देना बाकी है। अगले कुछ दिनों में यह काम पूरा हो जाना चाहिए। संभवतः यूरोप में समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। जब तेल की कीमतें गिरती हैं, तो बाकी सब की भी कीमतें गिर जाएंगी।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समझौते से ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। यही इस समझौते को हासिल करने का हमारा मुख्य उद्देश्य था। आपको बता दें कि मध्य-पूर्व में जारी तनाव का असर वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है।

कांग्रेस का सियासी एजेंडा तयः राहुल गांधी बोले- BJP और RSS से मजबूती से लड़ेंगे, यूपी-पंजाब चुनाव पर भी मंथनCongress Mee...
11/06/2026

कांग्रेस का सियासी एजेंडा तयः राहुल गांधी बोले- BJP और RSS से मजबूती से लड़ेंगे, यूपी-पंजाब चुनाव पर भी मंथन
Congress Meeting: राहुल गांधी ने कांग्रेस की नई राजनीतिक रणनीति का ऐलान किया, बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ मजबूती से लड़ने का दावा, यूपी और पंजाब चुनाव की तैयारियों पर मंथन, टीएमसी विलय की अटकलों पर कांग्रेस ने दी सफाई।

Congress Strategy: तृणमूल कांग्रेस (TMC) और आम आदमी पार्टी (AAP) की टूट और मीनाक्षी नटराजन एपिसोड के बाद कांग्रेस ने अब मैदान में लड़ाई का नया रोडमैप तय कर लिया है। गुरुवार को पार्टी की बैठक में आगे की रणनीति का एजेंड तय किया गया। कांग्रेस नेता फील्ड में जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रव्यापी प्लान को एक-दो दिन में घोषित किया जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगले एक-दो साल में कांग्रेस और मजबूत होगी और बीजेपी-आरएसएस का डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की हालत की खराब कर दी है। बैठक में तय हुआ कि क्षेत्रीय पार्टियों से संतुलन की सियासत के साथ काम होगा। यूपी-पंजाब चुनाव को लेकर रोडमैप पर काम होगा और संगठनात्मक स्तर की कमजोरियों को दूर किया जाएगा।

पूरे देश में चलेगा अभियान
कांग्रेस का अभियान राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर भी चलेगा। अगले दो से पांच दिनों में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो जाएगी। कांग्रेस पूरे देश में पीड़ित लोगों तक पहुंचेगी। हर प्रदेश के अध्यक्ष को अहम मुद्दों पर रोडमैप देना होगा>

टीएमसी विलय का प्रस्ताव नहीं
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को टीएमसी के कांग्रेस में विलय की संभावनाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे अफवाह बताया। वेणुगोपाल ने कहा कि ममता बनर्जी की सोनिया गांधी-राहुल गांधी से सामान्य राजनीतिक मुलाकात थी।

मीनाक्षी नटराजन का मुद्दा उठा
बैठक में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने का मामला भी उठा। इस मुद्दे को जनता के पास ले जाना तय हुआ। कांग्रेस इसे कानूनी, राजनीतिक और सामाजिक तीनों स्तर पर लड़ेगी।

पंजाब के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य का आकलन करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। इनमें अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव शामिल हैं। इस बीच, वहीं मीडिया एक के एक सवाल के जवाब में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि पार्टी राज्य में आगामी चुनाव पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह हमेशा से पार्टी कार्यकर्ता रहे हैं और एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की मजबूत स्थिति है और कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह राज्य के हर कांग्रेसी का लक्ष्य है और सभी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

11/06/2026

🚨 खबर चलने के बाद हरकत में आया नगर पालिका प्रशासन, नाले में गिरे अवशेषों को हटाने का कार्य शुरू।

👉 पहली ही बारिश में बह गया विकास! देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर हाल ही में बना नाला ध्वस्त होने के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

🔷 स्थानीय लोगों और पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी अमित मोदनवाल का आरोप है कि नाले का निर्माण कुछ महीने पहले ही कराया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में इसके भरभराकर गिर जाने से निर्माण में बरती गई गुणवत्ता और निगरानी की पोल खुल गई।

🔷 बड़ा सवाल यह है कि जिस नाले पर लाखों रुपये खर्च किए गए, वह कुछ महीनों तक भी नहीं टिक सका तो आखिर निर्माण कार्य में किस स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया?

👉 मामले को लेकर सदर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) संजय कुमार तिवारी से जवाब लेने के लिए मीडिया उनके कार्यालय पहुंची, लेकिन उन्होंने मिलने और कैमरे पर बयान देने से इंकार कर दिया। इससे लोगों के बीच और भी सवाल खड़े हो गए हैं।

👉 आप को बता दें की झूठी आख्या लगाए जाने के मामलों में जिलाधिकारी द्वारा ईओ को कई बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में नाले के ध्वस्त होने की घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस मामले की जांच किस स्तर पर कराते हैं और निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

10/06/2026

सीएम सम्राट और पुलिस से खान सर की अपील

Address

Khukhundoo
Deoria

Telephone

+919984032406

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khukhundoo junction posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share