10/06/2026
उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी खान सर (फैजल खान) की सफलता की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। कभी मात्र 40 रुपये प्रतिदिन कमाने वाले खान सर आज देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं। यूट्यूब, ऑनलाइन कोर्स, मोबाइल ऐप, कोचिंग संस्थान और किताबों के माध्यम से उन्होंने शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
अपनी सरल और देसी शैली में कठिन विषयों को समझाने की कला ने उन्हें लाखों छात्रों का पसंदीदा शिक्षक बना दिया। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पटना में उन्होंने आधुनिक सुविधाओं वाली चैरिटेबल हेल्थकेयर पहल शुरू की है, जबकि गरीब छात्रों के लिए एजुकेशन टाउनशिप बनाने का उनका सपना भी काफी चर्चा में रहा है।