JOSH 24 LIVE

JOSH 24 LIVE उत्तर प्रदेश समेत देश दुनिया की खबरों के लिए JOSH 24 LIVE को फॉलो करें Press reporter

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया जाएगा. बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक में प्रधानम...
01/08/2026

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया जाएगा. बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर पटना में बनाने का प्रस्ताव लाया गया है, उनको भगवान बताया गया. बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने प्रस्ताव रखा, प्रस्ताव पारित भी कर दिया गया है. इसके बाद एक मंच से बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि बरसों से जो अधिकार सम्मान नहीं मिला वो पीएम मोदी के कारण मिला है इसलिए उनका मंदिर बनाया जाएगा.

01/08/2026

गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो का बंदी लापता, प्रशासन में हलचल
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक बंदी के लापता होने की सूचना के बाद प्रशासन में हलचल मच गई है। जेल प्रशासन के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नियमित बंदी गणना के दौरान विपिन नाम का बंदी अपनी बैरक में मौजूद नहीं मिला।
जेल अधिकारियों ने इसके बाद सभी बैरकों की दोबारा गिनती कराई और परिसर में व्यापक तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ जिला कारागार पहुंचे और जेल अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
बंदी की तलाश के लिए शाहपुर, बांसगांव समेत अन्य पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, विपिन को 18 जुलाई को एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में गोरखपुर जिला जेल भेजा गया था।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदी जेल से किस परिस्थिति में लापता हुआ। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और तलाशी अभियान जारी है।

Address

Deoria
274202

Telephone

+919415740071

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JOSH 24 LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share