20/05/2026
हर्षिदा शेट्टी अहमदाबाद की एक ज्वैलरी की दुकान में काम करती थी , एक दिन शोरूम से 1.66 करोड़ के सोने के गहने ले कर फरार हो गई !
CCTV में गहने अपने यूनिफॉर्म में छिपाती कैद हो गई थी , इसके बाद पुलिस आई और जांच शुरू की !
पकड़े जाने पर बताया कि उसने चोरी अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर की थी , शादीशुदा बॉयफ्रेंड से शादी करके साथ रहना चाहती थी !
चोरी के बाद दोनों गर्लफ्रेंड बॉयफ़्रेंड भाग गए , इसी बीच एक दिन जब हर्षिदा नहाने गई, उसी वक्त बॉयफ्रेंड चोरी के गहने ले कर भाग गया !
हर्षिदा के पास सिर्फ 18 लाख रुपए के गहने बचे , क्योंकि उसने अपने पर्स में कुछ गहना रख रखा था !
हर्षिदा बचे हुए 18 लाख के गहनों को बेचने पहुंची तो पुलिस के जाल में फंस गई और पकड़ ली गई ,
हर्षिदा तलाकशुदा है , उसे उम्मीद थी कि शादीशुदा बॉयफ्रेंड अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर लेगा , इसलिए इतना बड़ा कांड कर दिया !
लेकिन अब न घर की रही न घाट की !