Deoria Times

Deoria Times देवभूमि देवरिया को समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र.

09/07/2026

♦SDM की गाड़ी के आगे शव रखकर परिजनों का हंगामा, किया प्रदर्शन।

✍️ #देवरिया। जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के पिड़हनी गांव में गुरुवार को IGRS पोर्टल पर दर्ज भूमि कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंचे एसडीएम रुद्रपुर अवधेश निगम की मौजूदगी में एक 62 वर्षीय किसान की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने एसडीएम पर डांट-फटकार का आरोप लगाते हुए शव को सरकारी वाहन के सामने रखकर प्रदर्शन किया और उन्हें मौके पर ही रोक लिया।

🔷जानकारी के अनुसार, एसडीएम अवधेश निगम राजस्व टीम के साथ जमीन कब्जे से संबंधित शिकायत की जांच करने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान किसान सर्वजीत (62 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एसडीएम की डांट-फटकार और तनाव के कारण सर्वजीत की मौत हुई।

🔷घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शव को एसडीएम की गाड़ी के सामने रख दिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख एसडीएम अवधेश निगम ने अपनी सुरक्षा के लिए पास के एक घर में शरण ली। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया।

🌱तिरुपति बाला जी इंस्टिट्यूट, जमुआ नं-02 सलेमपुर 🌱
09/07/2026

🌱तिरुपति बाला जी इंस्टिट्यूट, जमुआ नं-02 सलेमपुर 🌱

08/07/2026

🔷फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, बड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।

✍️ #देवरिया। जनपद के लार थाना क्षेत्र के हरखौली (रूचापार) स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। आग से उठते धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

🔷जानकारी के अनुसार, अशोक वर्मा की फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तथा सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए चार पीआरबी-112 वाहन मौके पर तैनात कर दिए गए। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने में सहयोग कर रहे थे। दमकल विभाग युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ था।

👉राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है। फैक्ट्री में रखी ज्वलनशील सामग्री के चलते काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तबतक फैक्ट्री मलिका का लाखो का नुकसान हो गया।

08/07/2026

♦भलुअनी थाने की व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: एसपी देवरिया से व्यक्तिगत हलफनामा तलब,

♦थाने की बिजली व्यवस्था व जनरेटर खराब होने पर जताई नाराजगी, तत्काल CCTV हार्ड डिस्क सुरक्षित रखने का आदेश।

✍️ #देवरिया_टाइम्स ( #प्रयागराज)।
देवरिया के भलुअनी थाने में कथित अवैध हिरासत के मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने थाने की बिजली व्यवस्था और खराब पड़े जनरेटर पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने इसे गंभीर मामला मानते हुए देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया है। साथ ही भलुअनी थाने की सीसीटीवी हार्ड डिस्क तत्काल सुरक्षित रखने और बिजली आपूर्ति की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

🔷यह आदेश 7 जुलाई 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या-1 में न्यायमूर्ति अजीत कुमार एवं न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने रिट-सी संख्या 23447/2026 (नागेंद्र कुमार यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं तीन अन्य) की सुनवाई के दौरान पारित किया।

🔷हाईकोर्ट के 25 जून 2026 के आदेश के अनुपालन में भलुअनी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया कि 3 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसके कारण थाने का सीसीटीवी फुटेज नहीं देखा जा सका। इसी वजह से यह पुष्टि नहीं हो सकी कि याचिकाकर्ता नागेंद्र कुमार यादव को उस दिन थाने के लॉकअप में रखा गया था या नहीं।

🔷एसएचओ के इस जवाब के बाद हाईकोर्ट ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के संबंधित कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) को निर्देश दिया कि वह 3 अप्रैल 2026 को भलुअनी थाने में बिजली आपूर्ति की वास्तविक स्थिति का शपथपत्र न्यायालय में दाखिल करें।

♦सुनवाई के दौरान जब न्यायालय ने एसएचओ से पूछा कि बिजली न होने पर जनरेटर क्यों नहीं चला, तो उन्होंने बताया कि थाने में जनरेटर मौजूद है, लेकिन वह काफी समय से खराब है। इसलिए थाना पूरी तरह बिजली विभाग की आपूर्ति पर निर्भर है।इस जवाब पर हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बेहद आश्चर्यजनक है कि पुलिस स्टेशन जैसी संवेदनशील जगह बिजली के बिना संचालित हो रही है और सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया जनरेटर भी खराब पड़ा है।

♦हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक, देवरिया को अगली सुनवाई तक व्यक्तिगत शपथपत्र (Personal Affidavit) दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने एसपी से पूछा है कि-
👉भलुअनी थाने का जनरेटर खराब क्यों पड़ा है?
👉उसे अब तक ठीक क्यों नहीं कराया गया?
👉बिजली न होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

🔷न्यायालय ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए भलुअनी थाने की सीसीटीवी हार्ड डिस्क तत्काल सुरक्षित रखने का आदेश दिया है, ताकि उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। कोर्ट ने आदेश दिया है कि भलुअनी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय अगली सुनवाई पर भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही पीवीवीएनएल की ओर से अधिवक्ता ऋषु मिश्रा संबंधित कार्यपालक अभियंता का शपथपत्र दाखिल कराना सुनिश्चित करेंगी। स्टैंडिंग काउंसिल अनुभव चंद्रा को यह आदेश 24 घंटे के भीतर अधिवक्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।

✍️हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई 2026 तय की है। आप को बता दें की पूरा मामला नागेंद्र कुमार यादव की याचिका से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 3 अप्रैल 2026 को उन्हें भलुअनी थाना पुलिस ने अवैध रूप से लॉकअप में रखा था। इस आरोप की सत्यता जांचने के लिए हाईकोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज की स्थिति, बिजली आपूर्ति और जनरेटर की कार्यशीलता की जानकारी मांगी है।

08/07/2026

🌱 देवरिया की एक ऐसी संस्था, जो हर वर्ष बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के साथ पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का भी देती है संदेश।

🌱 इस पहल को लेकर पर्यावरण प्रहरी विजेंद्र राय 'लवली' एवं आनंद गंगा सामाजिक शिक्षा समिति की प्रबंधक कामिनी राय ने क्या कहा, सुनिए।

08/07/2026

👉रास्ते के विवाद में युवक की हत्या: तीन महिलाओं समेत आठ आरोपी गिरफ्तार, चाकू, लोहे का पाइप और डंडे बरामद।

✍️ #देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक लोहे का पाइप और दो डंडे भी बरामद किए हैं।

🔷पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान राजू विश्वकर्मा उर्फ चंदन (पुत्र स्व. दशरथ विश्वकर्मा) की मृत्यु हो गई। और दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी प्रीति शर्मा की तहरीर पर थाना रामपुर कारखाना में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की भी बढ़ोतरी की है।

♦6 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर रामपुर कारखाना पुलिस ने ग्राम बरईपुर खास से विशुनपुर चिरकिहवा जाने वाले तिराहे के पास स्थित पुलिया से सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक लोहे का पाइप तथा दो डंडे बरामद किए गए।

👉पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की निगरानी में रामपुर कारखाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें— अनुज कुमार सिंह (26 वर्ष), हितेश सिंह उर्फ आर्यन सिंह उर्फ भोलू सिंह (29 वर्ष), प्रेम सिंह उर्फ प्रदीप सिंह (38 वर्ष), गिरिजेश सिंह (48 वर्ष), गोरख सिंह (71 वर्ष), रानी देवी (62 वर्ष), दुर्गावती (42 वर्ष), सुभावती देवी उर्फ प्रभा देवी (45 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी नौतन हथियागढ़, थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

✍️गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार प्रधान, उपनिरीक्षक आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष प्रियदर्शी, कांस्टेबल अवनीन्द्र मिश्रा, इन्द्रजीत वर्मा, नीतीश कुमार, आरक्षी प्रदीप यादव, अमन मिश्रा, अनुज कुमार यादव, महिला आरक्षी प्रीति पाल तथा काजल शामिल रहे।

🌱
08/07/2026

🌱

08/07/2026

🌱देवरिया शहर में झमाझम बारिश, दृश्य कसया-देवरिया रोड की 🌱

08/07/2026

#ब्रेकिंग, #देवरिया,
अस्पतालो से करते थे पर्स चोरी, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का पर्स और मोबाइल बरामद।

✍️ #देवरिया_टाइम्स।
सदर कोतवाली पुलिस ने अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों का पर्स चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पर्स और मोबाइल भी बरामद किया है।

♦जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल चौकी के पीछे स्थित डॉ. राजेश कुमार के अस्पताल से एक व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की जेल चौकी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी का खुलासा हो गया।

♦पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से चोरी किया गया पर्स और मोबाइल बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

Address

Deoria
274001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deoria Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Deoria Times:

Shortcuts

Share