RKP News INDIA kushinagar

RKP News INDIA kushinagar praveen deoria

24/03/2026

New Delhi...

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, "अरविंद केजरीवाल ने जो बात कही है, उसके अनुसार जब वे चुनकर आए थे तो उन्हें लगभग 1 लाख 48 हजार वोट मिले थे। वे जेल छूटकर आए और चुनाव हुआ तो उन्हें 1 लाख 5 हजार वोट मिले, इसका मतलब लगभग 45 हजार वोट उनकी लिस्ट से काट दिए गए... लोगों को इसी प्रकार से हराया जाता है जैसे अरविंद केजरीवाल को हराया गया। उनकी बात शत प्रतिशत सही है। इस देश में सबसे बड़ा घोटाला चुनाव घोटाला है। ED की जगह अब EC आया है और EC देश को नियंत्रित कर रहा है। ये देश व लोकतंत्र के लिए गंभीर बात है।"

"बारीपुर हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से आज मेरे बहनोई जी को नई गाड़ी लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।🙏 जय बारीपुर धाम! जय ब...
20/03/2026

"बारीपुर हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से आज मेरे बहनोई जी को नई गाड़ी लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
🙏 जय बारीपुर धाम! जय बजरंग बली!"

17/03/2026

मान्यवर काशीराम को भारत रत्न देने की मांग का सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया समर्थन

17/03/2026

Haryana...

हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 2 विधायकों के वोट निरस्त करने की मांग की है.

कांग्रेस बीजेपी के दावों को गलत बता रही है.

मतगणना अब तक शुरू नहीं हो सकी है...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त से हरियाणा राज्यसभा चुनाव मे गड़बड़ी की बात उजागर होने पे नाराज...
17/03/2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त से हरियाणा राज्यसभा चुनाव मे गड़बड़ी की बात उजागर होने पे नाराज़गी जताते हुए हस्तक्षेप की माँग की है..

13/03/2026

♦️जनपदवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना-

♦️♦️♦️♦️रसोई गैस आपूर्ति♦️♦️♦️♦️

👉​देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गैस एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में गैस आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया है। कल से पूरे जनपद में होम डिलीवरी सेवा पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है।
​🛠 मुख्य निर्देश एवं सुविधाएँ
👉​होम डिलीवरी की बहाली -कल से सभी गैस एजेंसियों को घर-घर सिलेंडर पहुँचाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
​बुकिंग के तरीके: उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन माध्यम या संबंधित एजेंसी के मिस्ड कॉल नंबर से गैस बुक कर सकते हैं।
👉(​IOCL)के ग्राहकों को OTP/DAC की अनिवार्यता नहीं- यदि आपके पास OTP (One Time Password) या DAC कोड उपलब्ध नहीं है, तब भी आपको गैस सिलेंडर दिया जाएगा। आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी।
👉​कालाबाजारी पर रोक- गैस की कालाबाजारी या निर्धारित दर से अधिक वसूली करने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।
​📞 सहायता एवं शिकायत केंद्र
​यदि आपको गैस आपूर्ति, बुकिंग या डिलीवरी में कोई समस्या आती है, तो आप तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं👇

📞​हेल्पलाइन नंबर-05568-469715

✊​प्रशासन का संकल्प- हर घर तक निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना। कृपया किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

10/03/2026

Mahoba...

जलजीवन मिशन के कामों को लेकर स्थानीय विधायक ब्रजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुए विवाद और कहासुनी के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए मंत्री ने दिया था एक माह का समय.

मियाद हुई पूरी, पर नहीं पूरा हुआ शत प्रतिशत काम.

श्रीनगर, भैरवगंज में नहीं हो सकी सड़कों की मरम्मत, पानी का कनेक्शन भी नहीं मिला. महोबा जिले में करीब 1100 करोड़ की 05 परियोजनाएं हैं संचालित. गाँव गाँव में पाईप डालने के लिए खोदी गयी थीं सड़कें, पाईप लाइन डालने के बाद नहीं दुरुस्त हुई थी सड़कें. विधायक ने पेयजल योजनाओं में लगाया था नियमितता का आरोप...

New Delhi...मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने एक अनोखी मिसाल पेश की है...RTI से मिली जानकारी के अनुसार, वे सांसद...
10/03/2026

New Delhi...

मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने एक अनोखी मिसाल पेश की है...

RTI से मिली जानकारी के अनुसार, वे सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी नहीं लेते...

10/03/2026

New Delhi...

हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर महंगे खाने से राहत दिलाने का मुद्दा एक बार फिर संसद में उठा है।

AAP सांसद Raghav Chadha ने कहा कि देश के एयरपोर्ट्स पर खाने-पीने की चीज़ों की ऊंची कीमतें लंबे समय से यात्रियों की बड़ी शिकायत रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने यात्रियों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने के लिए Udaan Yatri Cafe की शुरुआत की है, जो एक सकारात्मक पहल है.
हालांकि उन्होंने इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ अहम सुधारों की जरूरत बताई...

Lko Big Breaking SI भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस अलर्ट!!पेपर लीक गैंग,नकल गैंग को लेकर अलर्ट!!व्हाट्सएप नंबर और मेल आईडी ज...
10/03/2026

Lko Big Breaking

SI भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस अलर्ट!!

पेपर लीक गैंग,नकल गैंग को लेकर अलर्ट!!

व्हाट्सएप नंबर और मेल आईडी जारी!!

9454457951 नंबर पर मांगी गई सूचना!!

[email protected] मेल जारी!!

भर्ती बोर्ड ने जारी किया नंबर,मेल आईडी!!

14,15 मार्च को यूपी में होनी है भर्ती परीक्षा!!

4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा!!

  राजनीति में कड़वाहट के बीच एक अनूठी झलक तब दिखी जब केशव मौर्य और शिवपाल यादव एक साथ लिफ्ट में सवार हुए। वहां मौजूद भीड़ ...
25/12/2025

राजनीति में कड़वाहट के बीच एक अनूठी झलक तब दिखी जब केशव मौर्य और शिवपाल यादव एक साथ लिफ्ट में सवार हुए। वहां मौजूद भीड़ को टोकते हुए केशव मौर्य बोले— 'आप लोग बाहर निकलिए, मुझे शिवपाल जी के साथ जाने दीजिए।' उनके इस अंदाज ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया।

  जिस व्यवस्था को पीड़िता को न्याय देना था, उसी के फैसलों ने उसे फिर से सड़क पर ला खड़ा किया है। रेप के दोषी कुलदीप सिंह...
24/12/2025

जिस व्यवस्था को पीड़िता को न्याय देना था, उसी के फैसलों ने उसे फिर से सड़क पर ला खड़ा किया है। रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलना न केवल पीड़िता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, बल्कि यह उस सिस्टम की विफलता भी है जहाँ पिता को खोने और दर-दर भटकने के बाद भी एक बेटी को अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए इंडिया गेट पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

Address

Deoria Sadar
Deoria
274001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RKP News INDIA kushinagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share