21/04/2025
"आज के दौर में, जहां पीने के पानी तक के लिए भुगतान करना पड़ता है, कुछ निजी स्कूल 'निःशुल्क शिक्षा' के नाम पर अभिभावकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। दुर्भाग्यवश, कई माता-पिता बिना उचित जांच-पड़ताल किए ऐसे प्रलोभनों में आकर अपने बच्चों के भविष्य से समझौता कर बैठते हैं।
यह आवश्यक है कि हम मुफ्त के लालच में न आकर, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षण पद्धति और स्कूल की विश्वसनीयता को प्राथमिकता दें।
समय अत्यंत मूल्यवान है — एक बार जो बीत गया, वह कभी लौटकर नहीं आता। इसलिए सही निर्णय लें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें।
सोचिए, समझिए, और फिर निर्णय लीजिए।"
St Xavier's school (Raishree)