29/07/2026
अंधेरे को कोसने से बेहतर है शिक्षा का एक दीप जलाएं: विश्वविजय निषाद।
पवन कुमार यादव ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय जजमेंट
देवरिया। जनपद देवरिया के विकास खंड गौरी बाजार के लक्ष्मीपुर में स्थापित जे पी निषाद आरती देवी निजी महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को सुदूर इलाकों में जाकर शिक्षा लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।उक्त बातें गौरी बाजार के ब्लॉक प्रमुख व महाविद्यालय के निदेशक विश्वविजय निषाद ने कही । श्री निषाद ने कहा कि अंधेरे को कोसने से बेहतर है शिक्षा का एक दीप जलाएं।महाविद्यालय के संस्थापक जय प्रकाश निषाद ने जो यह शिक्षा दीप जलाया है इसका प्रकाश आने वाले दिनों में प्रदेश व देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रकाशित होगा। जयप्रकाश निषाद ने शिक्षा की नींव इस सोच के साथ डाला कि क्षेत्र के दवे कुचले शोषित वंचित के बच्चे भी शिक्षा के लिए अपने को कोसे नहीं और उच्च गुणवत्ता वाला शिक्षा क्षेत्र में ही मिल जाए।हर छात्र छात्राएं शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़ पाएं। विश्वविजय निषाद ने बताया कि जे पी निषाद आरती देवी महाविद्यालय क्षेत्र का पहला महाविद्यालय है जहां छात्र छात्राएं एक साथ बी ए , बी ए सी,बी कॉम की शिक्षा एक छत के नीचे ले पाएंगे ।यह महाविद्यालय क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा ।उन्होंने बताया कि जल्दी आओ जल्दी पाओ के आधार पर नामांकन चालू है।