Dhamtari SITE

Dhamtari SITE विश्वसनीय, सत्यता, विश्लेषण

19/02/2026

धमतरी । आदिवासी बाहुल्य वाले नगरी (धमतरी) के सुखराम नागे कॉलेज में छात्रों का यह गुस्सा पूरी तरह जायज़ प्रतीत होता है।
छात्रों का आरोप है कि वे अपनी मेहनत की कमाई से साल भर की फीस भरते हैं और 4-5 वर्षों तक पढ़ाई करते हैं, लेकिन जब कॉलेज में कोई उत्सव आयोजित होता है, जो मूलतः छात्रों के लिए होता है, तब नेता-मंत्री और शिक्षकों के रिश्तेदार आकर भोजन कर लेते हैं, जिससे कई छात्र भोजन से वंचित रह जाते हैं।
यदि ऐसा हो रहा है, तो यह निश्चित ही कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे मामलों में प्रशासन को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो।

17/02/2026
14/02/2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। समारोह में उन्होंने सभी को मैनपाट महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

14/02/2026

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार की सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सुरक्षा बलों और आम जनता को झकझोर कर रख दिया। खपरी बायपास पर हुए एक रूह कंपा देने वाले सड़क हादसे में CRPF 201 कोबरा बटालियन के तीन जांबाज जवानों और उनके सिविलियन चालक ने दम तोड़ दिया। यह हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, कोबरा बटालियन के जवान एक निजी वाहन कार में सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। सोमवार सुबह जब उनका वाहन खपरी बायपास के पास पहुँचा, तो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो जवानों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय अपनी आखिरी सांसें लीं।

मृतकों के नाम
ASI उमेंद्र सिंह (कोबरा बटालियन)
हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार (कोबरा बटालियन)
कांस्टेबल राजकुमार गौड़ (कोबरा बटालियन)
हीरालाल नागर (सिविलियन चालक, निवासी: पंडरिया, रींवा)

इस हादसे में जवान अभिमान राय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल नारायणा अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और एसपी सूरज सिंह परिहार सहित सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी जिला अस्पताल पहुँचे। पुलिस और शिवा प्रधान की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

धमतरी। जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम भालूकोना के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का अवसर रहा, जब गांव के पाँच युवाओं...
09/02/2026

धमतरी। जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम भालूकोना के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का अवसर रहा, जब गांव के पाँच युवाओं का देश की सशस्त्र सुरक्षा बलों में चयन हुआ। इस उपलब्धि को लेकर ग्राम भालूकोना में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित युवाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मान समारोह में चयनित युवाओं हेमकुमार बंजारे (CRPF), थानेंद्र बंजारे (BSF), कृष्णकुमार बंजारे (ITBP), गुलशन मनहर (CISF) एवं बिरेंद्र जोशी (BSF) को पुष्पगुच्छ व सम्मान प्रतीक भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

07/01/2024

एक एक कर #हसदेव_जंगल_बचाओ आंदोलनकारियों को लिया जा रहा हिरासत में..
Use hastag ➡️
Follow now 🙋‍♂️ अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े ✅
अपने आस पास से जुड़ी वीडियो व न्यूज देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो जरूर करें..
#हसदेव_जंगल_बचाओ #हसदेव_बचाओ_आदिवासी_बचाओ

04/07/2023

नशे की हालत में फिल्मी स्टाइल में हुआ एक्सीडेंट, कार सवार दंपती ने बना लिया वीडियो ll wait for end 😱

24/05/2023

जब एसपी ने पत्रकार के साले को पकड़ा 😂 ll देखे पूरा वीडियो ll IPS ABHISHEK PALLAV

20/05/2023

मंत्री टी एस सिंहदेव का साहस तो देखिये! लगायी हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग…

20/05/2023

एसपी निकले सड़क पर, जमकर हुई धड़पकड़ ll IPS ABHISHEK PALLAV

गाड़ी अनियंत्रित होने से धमतरी विधायक रंजना साहू हुई चोटिल धमतरी// दिनांक 19 /5/23 को धमतरी विधायक रंजना साहू , बिंद्रा न...
19/05/2023

गाड़ी अनियंत्रित होने से धमतरी विधायक रंजना साहू हुई चोटिल

धमतरी// दिनांक 19 /5/23 को धमतरी विधायक रंजना साहू , बिंद्रा नवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय तौरेरंगा कोदोमाली के बीच गाड़ी अनियंत्रित होने से पलट गई जिससे विधायक धमतरी को चोट आई हैl

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक रंजना साहु, बिंद्रनवागड़ विधायक डमरुधर पुजारी के यहां शादी कार्यकम मे शामिल होने जा रही थी उस दौरान गाडी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि , दुर्घटना में धमतरी विधायक रंजना साहू चोटिल हुई है और मैनपुर रेस्ट हाउस मे विधायक के प्राथमिक उपचार की बात कही जा रही है।

Address

Dhamtari
493770

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhamtari SITE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dhamtari SITE:

Share