Ujagar News

Call Directions Website Contact the business

Ujagar News welcome to the official page of UJAGAR NEWS. A social reforming digital platform to expose the truth against corruption and fight against it.

सोसल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार का बयान कोयला कारोबारी से पैसा माँगियेगा तो पिटेबे ना ...
25/09/2026

सोसल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार का बयान कोयला कारोबारी से पैसा माँगियेगा तो पिटेबे ना करियेगा #धनबाद BJP Jharkhand Babulal Marandi Jharkhand Police Samrat Choudhary Hemant Soren Dhullu MahtoAditya Sahu

मैथन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सियार के आतंक से लोग परेशान हैं।मैथन एरिया छह स्थित टेक्नीशियन बैरक में...
25/09/2026

मैथन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सियार के आतंक से लोग परेशान हैं।
मैथन एरिया छह स्थित टेक्नीशियन बैरक में एक सियार ने राम मुंडा पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि सियार बच्चों को काटने के लिए दौड़ा रहा था। बच्चों को बचाने के लिए राम मुंडा आगे आए, तो सियार ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ की एक उंगली काटकर भाग गया।

हमले में राम मुंडा के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके हाथ में **26 टांके** लगाए गए।

घटना के बाद इलाके में सियार को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सियार को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

**मैथन से उजागर न्यूज़ की खास खबर।**

*अवैध तरीके से 14 गोवंश एवं 8 बछड़े ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, चालक पर मुकदमा दर्ज**ओपी प्रभारी बोले गुप्त सूचना ...
25/09/2026

*अवैध तरीके से 14 गोवंश एवं 8 बछड़े ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, चालक पर मुकदमा दर्ज*

*ओपी प्रभारी बोले गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया, आज भेजा जाएगा चालक को जेल*

मैथन ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैथन टोल प्लाजा के पास से गोवंशों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है । ट्रक से 14 गोवंश और 8 बछड़े बरामद किए गए,

बोकारो के गरगा डैम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार बारिश के बीच डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच ...
25/09/2026

बोकारो के गरगा डैम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार बारिश के बीच डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

गरगा डैम का जलस्तर **766.4 फीट** दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का स्तर **767 फीट** बताया गया है। जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए **गेट नंबर-3 को पांच इंच खोला गया है**, जिससे पानी की निकासी की जा रही है।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

**बोकारो से उजागर न्यूज़ की खास खबर।**

धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई ड...
25/09/2026

धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक जांच की।

स्टील गेट स्थित **गौतम डेयरी** में जांच के दौरान FSSAI लाइसेंस एक्सपायर्ड पाया गया। यहां से **48 किलो संदिग्ध पनीर, 2 किलो घी और खोवा** जब्त किया गया और प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।

वहीं, पुलिस लाइन स्थित **राकेश डेयरी से 10 किलो संदिग्ध पनीर** भी जब्त किया गया। इसके अलावा कई अन्य दुकानों से पनीर, घी और खोवा-मिठाई के नमूने लिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन नमूनों को जांच के लिए रांची स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। प्रशासन ने कहा है कि मिलावट और बिना वैध लाइसेंस खाद्य कारोबार करने वालों के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

**धनबाद से उजागर न्यूज़ की खास रिपोर्ट।**

*लापता की तलाश*धनबाद जिले के मधुबन थाना अंतर्गत खरखरी कॉलोनी, पोस्ट- महेशपुर निवासी आशीष कुमार चौहान पिता- राम प्रवेश बे...
25/09/2026

*लापता की तलाश*

धनबाद जिले के मधुबन थाना अंतर्गत खरखरी कॉलोनी, पोस्ट- महेशपुर निवासी आशीष कुमार चौहान पिता- राम प्रवेश बेलदार उम्र 18 वर्ष रंग गेहुंआ गुलाबी रंग का फुल बाँह का टी शर्ट पहने हुए है।दिनांक 24 सितंबर 2026 की रात 10 बजे से लापता हैं।
परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। यदि किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें तो नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करने की कृपा करें।

संपर्क - 8409635032, 7004729218, 8340794451

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे यू...
25/09/2026

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। वहीं, कांग्रेस की ओर से देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात सामने आई है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
अब इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और विरोध का दौर जारी है।

**उजागर न्यूज़ के लिए बने रहिए।**

धनबाद के महेशपुर और सिनीडीह इलाके से बड़ी खबर सामने आई है।भू-धंसान के खतरे के बीच BCCL प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की ...
25/09/2026

धनबाद के महेशपुर और सिनीडीह इलाके से बड़ी खबर सामने आई है।
भू-धंसान के खतरे के बीच BCCL प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में जुटी है।

इसी को लेकर कोलियरी प्रबंधन ने दोनों पंचायतों की मुखियाओं से प्रभावित ग्रामीणों के दस्तावेज जुटाने में सहयोग मांगा है।

लेकिन ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने साफ कर दिया है कि **पहले नौकरी और पुनर्वास पैकेज की गारंटी दी जाए, उसके बाद ही दस्तावेज सौंपने और घर खाली करने पर सहयोग किया जाएगा।**

ग्रामीणों का कहना है कि विस्थापन की स्थिति में उनके रोजगार और भविष्य की सुरक्षा पहले सुनिश्चित की जाए।

अब देखना होगा कि BCCL प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच इस मुद्दे पर क्या समाधान निकलता है।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी बैंक...
25/09/2026

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी बैंक डकैती को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, करीब **5 से 6 हथियारबंद अपराधी** बैंक के अंदर पहुंचे और बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक के चेस्ट से **42 लाख रुपये से अधिक नकद** और लॉकर में रखे भारी मात्रा में **सोने के आभूषण** लूट लिए।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब **9:15 बजे** की है। उस वक्त बैंक खुल चुका था और सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने बैंक में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बैंक में लगे **सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं**, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस लूटी गई नकदी और सोने की वास्तविक मात्रा का आकलन कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

कतरास के छाताबाद इलाके में अवैध कोयला खनन के कारण हो रहे भू-धंसान को लेकर स्थानीय पार्षद निरुपमा देवी ने ग्रामीणों से एक...
25/09/2026

कतरास के छाताबाद इलाके में अवैध कोयला खनन के कारण हो रहे भू-धंसान को लेकर स्थानीय पार्षद निरुपमा देवी ने ग्रामीणों से एकजुट होने की अपील की है।

वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने छाताबाद नंबर 5, 16 नंबर, कटहलधौड़ा, लकड़का बस्ती, लकड़का 4 नंबर, 6 नंबर, छाताबाद 2 नंबर और 8 नंबर समेत वार्ड के ग्रामीणों से अपने घर और जमीन की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ वह लगातार लोगों के साथ खड़ी हैं, लेकिन यह लड़ाई अकेले संभव नहीं है। सभी ग्रामीणों की एकजुटता और सहयोग जरूरी है।

पार्षद ने कहा कि आज जमीन धंस रही है, तो आने वाले समय में इसकी चपेट में घर और परिवार भी आ सकते हैं। इसलिए किसी बड़ी घटना का इंतजार करने के बजाय अभी से अपने आशियाने की सुरक्षा के लिए आवाज उठानी होगी।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बिना किसी डर के शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से अवैध कोयला खनन के खिलाफ एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध खनन कर रहे हैं, वे कहीं और चले जाएंगे, लेकिन स्थानीय लोगों को इसी जमीन पर अपना जीवन और भविष्य बनाना है। ऐसे में अपने घर, जमीन और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों का आगे आना जरूरी है।

Address

Baghmara Near Sonardih Basti
Dhanbad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ujagar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ujagar News:

Shortcuts

Share