Ultra today news -UTN

Directions Website

Ultra today news -UTN Sach aur tez khabar

  सोमवार को 'उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम' का आयोजनभारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को गति देने ...
20/09/2026


सोमवार को 'उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम' का आयोजन

भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को गति देने में 121 वर्षों से सक्रिय अग्रणी शीर्ष संस्था पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के सहयोग से धनबाद में एक दिवसीय "उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसका आयोजन प्रातः 9:00 बजे से रेलवे ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों का समग्र सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इस पहल के माध्यम से लक्षित वर्ग के उद्यमियों को सार्वजनिक खरीद प्रक्रियाओं, विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर पंजीकरण प्रणाली तथा केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से सीधा जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में सशक्त भागीदार बन सकें।

  धनबाद में महिलाओं के लिए 'स्टार तारा लेडीज सैलून' का शानदार शुभारंभ, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया उद्घाटन।ध...
17/09/2026


धनबाद में महिलाओं के लिए 'स्टार तारा लेडीज सैलून' का शानदार शुभारंभ, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया उद्घाटन।

धनबाद:
शहर के जयप्रकाश नगर स्थित 'स्टार तारा लेडीज सैलून' का भव्य शुभारंभ हुआ है। इस नए ब्यूटी डेस्टिनेशन का औपचारिक उद्घाटन झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्णिमा नीरज सिंह ने सैलून प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं की सुविधा के लिए विश्वस्तरीय और आधुनिक ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध कराना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सैलून अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और हाइजीन के दम पर महिलाओं के बीच अपनी खास पहचान बनाएगा।
'स्टार तारा लेडीज सैलून' को विशेष रूप से महिलाओं की सुंदरता, ग्रूमिंग और रिलैक्सेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहाँ एक ही छत के नीचे महिलाओं के लिए ब्यूटी और हेयर केयर से जुड़ी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सैलून में एडवांस हेयर कटिंग, स्टाइलिंग, हेयर स्पा, कैराटिन और कलरिंग जैसी हेयर ट्रीटमेंट सेवाओं के साथ-साथ स्किन केयर, फेशियल, ब्राइडल मेकअप, मैनीक्योर और पेडीक्योर की व्यवस्था की गई है।
सैलून प्रबंधन के अनुसार, यहाँ अनुभवी ब्यूटी एक्सपर्ट्स और आधुनिक तकनीकों के ज़रिए ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव प्रदान किया जाएगा, जिससे यह स्थानीय महिलाओं की पर्सनल केयर और ग्रूमिंग का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

सदर अस्पताल में विशाल ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशनधनबाद के सदर अस्पताल में आज एक महिला मरीज के पेट में मौजूद अत्यंत बड़े ...
16/09/2026

सदर अस्पताल में विशाल ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन

धनबाद के सदर अस्पताल में आज एक महिला मरीज के पेट में मौजूद अत्यंत बड़े ओवेरियन सिस्ट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि पूनम देवी (44) पति राजू रविदास चांदितुडीह, मलकेरा, के चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान सिस्ट का आकार लगभग 36 सप्ताह की पूर्ण-गर्भावस्था के बराबर प्रतीत हो रहा था। अल्ट्रासोनोग्राफी में इसे बड़े ओवेरियन सिस्टएडेनोमा के रूप में रिपोर्ट किया गया था।

बताया कि मरीज के अनुसार पिछले लगभग छह महीनों से उन्हें अपने पेट में धीरे-धीरे किसी गोलाकार गांठ या गेंद जैसी संरचना महसूस हो रही थी। समय के साथ पेट का आकार बढ़ने लगा तथा पेट फूलने की शिकायत भी होने लगी। जांच कराने पर पेट में एक बहुत बड़ा ओवेरियन सिस्ट पाए जाने के बाद मरीज ने उपचार के लिए सदर अस्पताल का रुख किया।

मरीज ने डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, से परामर्श लिया। आवश्यक जांच तथा इमेजिंगकी जांच के बाद मरीज को ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया। आज आवश्यक सभी जांच के पश्चात ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया तथा विशाल ओवेरियन सिस्ट को निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक एवं सामान्य बताई गई है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है।

उन्होंने बताया कि इस उपचार की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि मरीज को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार का लाभ प्राप्त हुआ। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीज को इस जटिल एवं बड़े ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बड़ी राहत मिली।

सदर अस्पताल, धनबाद में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल का उद्देश्य है कि धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों। सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने कहा कि पेट का लगातार बढ़ना, पेट में गांठ महसूस होना अथवा लगातार पेट में तकलीफ़ जैसी शिकायतों को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांच से ऐसी स्थितियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

  रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन |धनबाद:13.09.26पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद ...
13/09/2026


रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन |
धनबाद:13.09.26
पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल द्वारा रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को विद्यालय केंद्रीय संख्या-1, धनबाद में निबंध प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 139 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों की आयु के अनुरूप प्रतियोगिता को तीन समूहों में विभाजित किया गया था। ग्रुप-1 (6 से 9 वर्ष) के लिए “स्वस्थ भोजन अथवा पौष्टिक आहार” तथा “मेरे कक्षा अध्यापक अथवा मेरी कक्षा अध्यापिका” विषय निर्धारित किए गए थे। ग्रुप-2 से 12 वर्ष) (से 12 वर्ष) 10 से 12 वर्ष) के लिए “मनोरंजन गतिविधियों का महत्व” तथा “संयुक्त परिवार अथवा एकल परिवार” विषय रखे गए थे। वहीं ग्रुप-3 (13 से 15 वर्ष) के प्रतिभागियों के लिए “देश की बढ़ती जनसंख्या—वरदान या अभिशाप” तथा “पीढ़ी Z (Gen Z)” विषय निर्धारित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मिश्र ने प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होकर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अल्पना झा, श्रीमती मृणालिनी, श्रीमती शैलि सहित संगठन की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। संगठन की सदस्यों ने बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक लेखन, विचारों की अभिव्यक्ति, भाषा कौशल तथा समसामयिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच एवं लेखन प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

09/09/2026

🦚 कृष्ण जी की छठियारी के रूप में मनाया गया जन्माष्टमी समारोह 🦚

📍 झरिया के भुतगढ़िया शिव मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण की छठियारी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गान-बजान, पूजा-पाठ और खीर के भोग के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते हुए नृत्य किया। पूरे मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में पार्षद एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया।

🙏 जय श्रीकृष्ण! 🙏

  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज बी.आई.टी. सिंदरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के बी.टेक....
08/09/2026


उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज बी.आई.टी. सिंदरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के बी.टेक. विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम के प्रथम सत्र में विद्यार्थियों के साथ प्रशासनिक सेवाओं, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।

उन्होंने विशेष रूप से सिविल सेवा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर अध्ययन, धैर्य, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेने तथा निरंतर अपने ज्ञान एवं व्यक्तित्व का विकास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, नेतृत्व, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विभिन्न आयामों से परिचित कराना था।

वहीं दोपहर के सत्र में इस्कॉन की ओर से एच.जी. सुंदर गोविंद दास ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन, आध्यात्मिक दृष्टिकोण एवं मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा एवं व्यक्तिगत विकास के साथ जीवन में संतुलन, सदाचार तथा सेवा-भाव को अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

दोनों सत्रों के दौरान विद्यार्थियों ने वक्ताओं के साथ संवाद करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे और उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में बी.आई.टी. सिंदरी के निदेशक प्रो. पंकज राय, प्रो. (डॉ.) आर. के. वर्मा, चेयरमैन, इंडक्शन प्रोग्राम, डा. राहुल कुमार व प्रो. संजय पाल, कन्वेनर, इंडक्शन प्रोग्राम, प्रो. प्रफुल्ल शर्मा, एचओडी, सिविल इंजीनियरिंग, प्रो रघुनंदन कुमार, प्रो. विजय कुमार बेसरा, डॉ. सोमनाथ साहा, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. उस्निस बनर्जी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. शबनम स्वाती मिज, प्रो. प्रशांत रंजन मालवीय, डॉ. निरुपमा सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

डेकोरेटर एसोसिएशन
06/09/2026

डेकोरेटर एसोसिएशन

आईकॉन फिटनेस जिम का उद्घाटन मेमको मोड़🏋️‍♂️ मेमको मोड़ पर आइकॉन फिटनेस जिम का भव्य उद्घाटनधनबाद। मेमको मोड़ स्थित आइकॉन ...
06/09/2026

आईकॉन फिटनेस जिम का उद्घाटन
मेमको मोड़🏋️‍♂️ मेमको मोड़ पर आइकॉन फिटनेस जिम का भव्य उद्घाटन

धनबाद। मेमको मोड़ स्थित आइकॉन फिटनेस जिम का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। जिम के ऑनर आमन अख्तर ने अपने माता-पिता के हाथों फीता कटवाकर इस नए जिम की शुरुआत की।

आधुनिक फिटनेस मशीनों और बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित यह जिम लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक नई पहल है। खास बात यह है कि यह आमन अख्तर का दूसरा जिम है।

उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिम शुरू होने के साथ ही 150 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जो लोगों के बीच फिटनेस को लेकर बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

आमन अख्तर ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

📍 स्थान: मेमको मोड़, धनबाद
🏋️‍♂️ जिम: आइकॉन फिटनेस जिम
👤 ऑनर: आमन अख्तर

 #धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सुरेश दास ने साधा निशानाधनबाद। सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक सम...
06/09/2026

#धनबाद
सांसद ढुल्लू महतो पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सुरेश दास ने साधा निशाना

धनबाद। सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक समाज संगठन समिति के जिला उपाध्यक्ष सुरेश दास ने सांसद ढुल्लू महतो और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और आलोचना अपनी जगह है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि अथवा उनके परिवार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

सुरेश दास ने विशेष रूप से आशीष महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर सांसद समर्थकों को लेकर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और राजनीतिक मर्यादा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का चलन बढ़ता जा रहा है। इसे राजनीतिक संवाद का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया से भी ऐसे मामलों को प्रमुखता से उठाकर राजनीतिक एवं सामाजिक मर्यादा बनाए रखने में भूमिका निभाने की अपील की।

सुरेश दास ने कहा कि यदि आशीष महतो को सांसद से संबंधित किसी मुद्दे पर आपत्ति या शिकायत है तो वे सार्वजनिक रूप से तथ्य रखें और राजनीतिक तरीके से बात करें। उन्होंने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं और इसके लिए स्थान एवं समय तय किया जा सकता है।

सांसद के कार्यों का दिया हवाला

सुरेश दास ने सांसद ढुल्लू महतो के साथ अपने लंबे जुड़ाव का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने करीब चार दशक से उन्हें करीब से देखा है। उन्होंने दावा किया कि सांसद ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसे कई परिवार हैं, जिन्हें मुश्किल परिस्थितियों में सांसद की ओर से मदद मिली। सुरेश दास ने दावा किया कि उन्होंने ऐसे करीब 15 से 20 मामलों को स्वयं देखा है, जहां जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिली और r ex आज भी वे सांसद के प्रति सम्मान रखते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के काम का मूल्यांकन उनके कार्यों के आधार पर होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और अपशब्दों के आधार पर।

सुरेश दास ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विरोध की भाषा में मर्यादा और संवैधानिक मूल्यों का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और उनके परिवार को अपमानित करने वाली भाषा का वे आगे भी विरोध करते रहेंगे।

Address

Bhutgoria
Dhanbad
828301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ultra today news -UTN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share