Aawaz Uthao News

Call Directions Website Contact the business

Aawaz Uthao News ना पक्ष ना विपक्ष
सवाल हमेशा सच सच

03/10/2026

बलियापुर 📍
45 दिनों बाद फेज 2 में जलापूर्ति शुरू। मुकुंदा, अलकडीहा, चाँदकुइया में पानी आना शुरू। 12 पंचायत के लोगों के तरफ से उन सभी को धन्यवाद जिसने 45 दिनों तक मेहनत किया।

03/10/2026

सड़क से सदन तक का सफर, अब PhD की मंज़िल का आख़िरी पड़ाव...
वर्षों की तपस्या, संघर्ष और मेहनत के बाद JLKM के सुप्रीमो ओर डुमरी विधायक जयराम महतो आज PhD का फाइनल Viva परीक्षा में शामिल होने से पहले देर रात 12 बजे वह अपने घर पहुंचकर अपने दादी, चाचा और माँ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. परीक्षा BBMKU में आज होना है.
इसके बाद वे अपने दिवंगत मित्र विकास प्रकाश की प्रतिमा के पास पहुंचे. रात करीब 1 बजे वे उस श्मशान घाट पहुंचे, जहां विकास प्रकाश का अंतिम संस्कार किया गया था. वहां कुछ पल शांत बैठकर अपने मित्र की यादों को नमन किया.

इसके बाद टाइगर जयराम महतो डॉक्टर जयराम महतो के नाम से जाने जाएंगे. उनके नाम के आगे डॉक्टर लग जाएगा...

02/10/2026

करमाटांड के विस्थापितों पर दोहरी मार। घर मिला, कागज नहीं। क्वार्टर खाली करने का दबाव, उठे बड़े सवाल।

आजसू पार्टी को झटके पर झटकाआजसू पार्टी के महासचिव एवं सेवानिवृत्त IAS अधिकारी ब्रजमोहन कुमार ने पार्टी की सदस्यता और महा...
02/10/2026

आजसू पार्टी को झटके पर झटका

आजसू पार्टी के महासचिव एवं सेवानिवृत्त IAS अधिकारी ब्रजमोहन कुमार ने पार्टी की सदस्यता और महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. श्री कुमार कोल्हान के आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं.
वहीं, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष झंटू महतो ने भी आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

02/10/2026

धनबाद में मानवता शर्मसार। महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, पैसे लेन देन से जुड़ा है मामला,मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया एक्शन।

कतरास में NH-32 पर देर रात बड़ा हादसा, रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, कार ज'लकर खा'क!कतरास थाना क्षेत्र के कतरास ल...
02/10/2026

कतरास में NH-32 पर देर रात बड़ा हादसा, रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, कार ज'लकर खा'क!

कतरास थाना क्षेत्र के कतरास लिलौरी स्थान के समीप चास-राजगंज 4 लेन फाटक के पास देर रात एक बड़ा सड़क हा'दसा हो गया। चास की ओर से आ रही हुंडई कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से जा टकराई। टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार सवार लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। कतरास पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद NH-32 पर सड़क निर्माण और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अशोका बिल्डकॉन की सड़क निर्माण व्यवस्था और इंजीनियरिंग की खामियों का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

02/10/2026

ढुल्लु महतो जैसे लोग अपराधी को जन्म देते है। ढुल्लु महतो झारखण्ड आंदोलनकारी नहीं है-जयराम महतो।

01/10/2026

डुमरी विधायक जयराम महतो। उमड़ा जनसैलाब।

29/09/2026

अलकडीहा में आजसू पार्टी की बैठक। मंटू महतो ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

 #मोबाइल_में_ऑटो_डाउनलोड_ऑन_है_तो_सावधान  #भगतडीह निवासी संजीव पांडेय साइबर ठगी के शिकार   फाइल से फोन हैक कर उड़ाए 99 ह...
28/09/2026

#मोबाइल_में_ऑटो_डाउनलोड_ऑन_है_तो_सावधान

#भगतडीह निवासी संजीव पांडेय साइबर ठगी के शिकार

फाइल से फोन हैक कर उड़ाए 99 हजार रुपये

धनबाद । भगतडीह निवासी संजीव कुमार पांडेय साइबर ठगों के शिकार हो गए। व्हाट्सएप पर अनजान ग्रुप से आई एक APK फाइल ने उनके मोबाइल को हैक कर लिया और बैंक खाते से कुल 99 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।
24 सितंबर को मोबाइल में ‘मीडिया ऑटो-डाउनलोड’ ऑन रहने के कारण फाइल अपने-आप डाउनलोड हो गई। कुछ देर बाद फोन पर एक के बाद एक OTP आने लगे। घबराकर उन्होंने फोन बंद कर दिया, लेकिन दोबारा चालू करने पर बैंक ऑफ इंडिया (एना शाखा) के खाते से पहले 49 हजार और फिर 50 हजार रुपये निकल चुके थे। बैंक पहुंचने पर पता चला कि पूरी राशि बोकारो सेक्टर-4 के एक युवक के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। संजीव ने झरिया थाना और धनबाद साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर भी रिपोर्ट की। कई दिन बीतने के बाद भी ठगों की गिरफ्तारी या पैसे की वापसी नहीं हो सकी। गरीब ब्राह्मण परिवार से आने वाले संजीव ने रोते हुए बताया कि पूजा-पाठ और मेहनत से एक-एक रुपये जोड़कर जमा की गई यह पूंजी परिवार के लिए बहुत मायने रखती थी। ठगी ने उन्हें गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई तथा राशि वापस दिलाने की अपील की है।

Address

Jharia Baliapur Road, M. O. C. P, DHANBAD
Dhanbad
828201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aawaz Uthao News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aawaz Uthao News:

Shortcuts

Share