Dhanbad Tak

Call Directions Website Contact the business

Dhanbad Tak News/Media

15/03/2026
बाबा बासुकिनाथ मंदिर में मंगलवार को प्रातःकालीन सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की उपस्...
03/03/2026

बाबा बासुकिनाथ मंदिर में मंगलवार को प्रातःकालीन सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की उपस्थिति रही और पारंपरिक धार्मिक विधियों के अनुसार हवन, भजन और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई।

गूगल के CEO Sundar Pichai ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की, जिसमें टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटे...
18/02/2026

गूगल के CEO Sundar Pichai ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की, जिसमें टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भारत में डिजिटल ग्रोथ को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा हुई। Google की ओर से डिजिटल इनोवेशन और सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शिवबारात की तैयारी अदभ...
14/02/2026

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शिवबारात की तैयारी अदभुत हैं। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र व देवघर शहर में रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सुसज्जित विद्युत पोल की सुंदरता परस्पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। शिवबारात के अवसर पर इन लाईटों को लगाने का मुख्य उद्देश्य यहाँ आए श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति प्रदान करना हैं, ताकि यहाँ के साज-सज्जा और सुन्दरता उनके मानस पटल में अविस्मरणीय रूप से लम्बे समय तक अंकित रह सकें।

  महाशिवरात्रि से पहले परंपरा का निर्वहन: बाबा बैद्यनाथ धाम और पार्वती मंदिर के शिखर से उतारा गया पवित्र पंचशूल #देवघर :...
14/02/2026

महाशिवरात्रि से पहले परंपरा का निर्वहन: बाबा बैद्यनाथ धाम और पार्वती मंदिर के शिखर से उतारा गया पवित्र पंचशूल

#देवघर : विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर से पूर्व सदियों पुरानी परंपरा का विधिवत निर्वहन किया गया। परंपरा के अनुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर और पार्वती मंदिर के शिखर पर स्थापित पवित्र पंचशूल को विशेष वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ उतारा गया। यह पूरी प्रक्रिया उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक सौरभ की मौजूदगी और निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

धार्मिक मान्यता के अनुसार पंचशूल उतरने के साथ ही भगवान बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के बीच स्थापित आध्यात्मिक और पारंपरिक गठबंधन अस्थायी रूप से विराम में आ जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद पंचशूल को पुनः मंदिर शिखर पर स्थापित किया जाएगा, जिसके साथ ही यह दिव्य परंपरा पुनः प्रारंभ होगी।

पंचशूल उतारने की इस दुर्लभ और पवित्र प्रक्रिया के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए। मंदिर परिसर, शिवगंगा और शिव बारात मार्ग पर विशेष निगरानी, बैरिकेडिंग और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं।

धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण यह परंपरा केवल बाबा बैद्यनाथ धाम में ही निभाई जाती है। पंचशूल को आपस में मिलाकर एक साथ रखने की इस प्रक्रिया को देखने के लिए हर वर्ष हजारों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं। यह अनूठी परंपरा महाशिवरात्रि के आगमन का आध्यात्मिक संदेश देती है और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देती है।

  महापौर पद के लिए श्री चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन #धनबाद : नगर निगम के आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर, वरिष्ठ...
29/01/2026

महापौर पद के लिए श्री चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन

#धनबाद : नगर निगम के आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने महापौर पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस महत्वपूर्ण क्षण पर श्री अग्रवाल ने जनता की भलाई और नगर के विकास के लिए अपना संकल्प दोहराया और कहा कि वे नगर की समृद्धि एवं विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

नगर निकाय चुनाव में श्री अग्रवाल की उम्मीदवारी से पार्टी और जनता दोनों में उत्साह का माहौल है। उनके नेतृत्व में धनबाद नगर का विकास और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित होगा, इस आशा के साथ कार्यकर्ता एवं समर्थक एकजुट हैं।

आइए, हम सब मिलकर 2026 के नगर निकाय चुनाव में अपने प्रतिनिधि को सफल बनाएं और धनबाद को एक नई दिशा दें।

 झारखंड निकाय चुनाव की तारीख़ों की घोषणा कर दिया गया है।
27/01/2026


झारखंड निकाय चुनाव की तारीख़ों की घोषणा कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में वसंत पंचमी इस बार शुक्रवार को पड़ने के कारण नया विवाद खड़ा हो गया है. हिंदू पक्ष ने...
18/01/2026

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में वसंत पंचमी इस बार शुक्रवार को पड़ने के कारण नया विवाद खड़ा हो गया है. हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर उस दिन जुमे की नमाज़ पर रोक और सिर्फ सरस्वती पूजा की अनुमति देने की मांग की है.

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में महायुति ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। मगर, शिवसेना पार्षदों की 5-स्टार होटल म...
18/01/2026

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में महायुति ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। मगर, शिवसेना पार्षदों की 5-स्टार होटल में हुई बैठक के बाद दलबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। सीएम फडणवीस ने दलबदल की अटकलों से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मुंबई में सर्वसम्मति से महायुति का महापौर चुना जाएगा।

शिंदे की होटल में पार्षदों से हुई मुलाकात पर सीएम फडणवीस ने आगे कहा, "जैसे मैं पुणे में नवनिर्वाचित पार्षदों से मुलाकात कर रहा हूं, वैसे ही शिंदे भी नए पार्षदों से मिल रहे हैं। उन्होंने सभी को बैठक के लिए बुलाया होगा। दलबदल का कोई सवाल ही नहीं उठता है।"

बिहार के मोतिहारी स्थित विराट रामायण मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा 210 टन वज़नी शिवलिंग स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रोच्...
18/01/2026

बिहार के मोतिहारी स्थित विराट रामायण मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा 210 टन वज़नी शिवलिंग स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच हुए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह ऐतिहासिक शिवलिंग न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा।



मोतिहारी में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, 210 टन वजन... वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रही स्थापनाबिहार के मोतिहारी में विश्...
17/01/2026

मोतिहारी में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, 210 टन वजन... वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रही स्थापना

बिहार के मोतिहारी में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना को लेकर ऐतिहासिक पल आ गया है. तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार किए गए 33 फीट ऊंचे और 210 मीट्रिक टन वजनी शिवलिंग को कल्याणपुर प्रखंड में नवनिर्मित विराट रामायण मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया जा रहा है.

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में आज एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने जा रहा है. कल्याणपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत कैथवलिया गांव में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है.

देश-विदेश से आए साधु-संतों और प्रकांड विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस पुनीत कार्य में आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायन कुणाल अपनी सांसद धर्मपत्नी शाम्भवी चौधरी के साथ यजमान की भूमिका निभा रहे हैं.

संध्या आरती में माँ तारा का दिव्य स्वरूपजय माँ तारा🙏🚩🚩🙏
20/07/2025

संध्या आरती में माँ तारा का दिव्य स्वरूप

जय माँ तारा🙏🚩🚩🙏

Address

Dhanbad
826001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhanbad Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dhanbad Tak:

Shortcuts

Share