26/05/2026
खाने से पहले हो जाएं सतर्क! स्टेशन रोड़ पर 43 दुकानों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा।
#धनबाद:जिला प्रशासन के निर्देश पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा धनबाद स्टेशन रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 43 खाद्य प्रतिष्ठानों से 123 खाद्य नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।
जांच किए गए नमूनों में समोसा, छोले, चटनी, तेल, मसाले, दाल, मिठाई, लड्डू, पनीर एवं दही सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थे। इनमें से 19 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिन्हें तत्काल नष्ट कराते हुए संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिबंधित चंपई रंग के उपयोग से बचने तथा अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया।
जांच टीम में फूड एनालिस्ट शुभम, रोहित एवं पंकज शामिल थे, जिन्होंने मौके पर ही सैंपलों की जांच की। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग से राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार एवं प्रिंस वी भी उपस्थित रहे।