RakshaTodaynews

Directions

RakshaTodaynews 20 . 02.2000

धनबाद में आग ने खोला कथित अवैध गुटखा कारोबार का राज, लाखों का माल बरामद; गोदाम सीलकंटेनर में आग लगने से चालक और खलासी झु...
08/08/2026

धनबाद में आग ने खोला कथित अवैध गुटखा कारोबार का राज, लाखों का माल बरामद; गोदाम सील

कंटेनर में आग लगने से चालक और खलासी झुलसे, खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुटखे के नमूने लिए; जांच के बाद होगी कार्रवाई

धनबाद |

धनबाद के बिशुनपुर स्थित रजवार बस्ती में शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास खड़े गुटखा लदे कंटेनर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कंटेनर का चालक और खलासी झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान कंटेनर से डायरेक्टर पान मसाला कंपनी का भारी मात्रा में गुटखा बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार कंटेनर में लाखों रुपये का गुटखा लदा था।

गोदाम में मिला गुटखे का भंडार

घटना की जांच के दौरान पास के एक गोदाम में कथित तौर पर गुटखे का अवैध रूप से भंडारण किए जाने की जानकारी सामने आई। गोदाम मालिक के अनुसार, उसने यह गोदाम सचिन चौरसिया नामक व्यक्ति को किराये पर दिया था।

मामले की सूचना मिलने पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गोदाम की जांच के बाद उसे तत्काल सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए गुटखे के नमूने भी एकत्र किए हैं।

संचालक से संपर्क का प्रयास

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गोदाम संचालक सचिन चौरसिया से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसका मोबाइल बंद है। विभाग के अनुसार, जांच में सहयोग नहीं मिलने के कारण गोदाम को सील किया गया है।

वहीं गोदाम और कंटेनर से बरामद शेष सामग्री को पुलिस ने जब्त कर सुरक्षित रखा है। खाद्य सुरक्षा विभाग अब नमूनों की जांच रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

कंटेनर में लगी आग के बाद सामने आए गुटखा भंडारण के मामले ने धनबाद में कथित अवैध गुटखा कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसकी जांच प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की जा रही है।

धनबाद नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ पार्षदों का मोर्चा, 36 जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराज़गीविकास कार्यों में देरी और ...
02/07/2026

धनबाद नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ पार्षदों का मोर्चा, 36 जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराज़गी

विकास कार्यों में देरी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

धनबाद | 1 जुलाई 2026:-नगर निगम चुनाव के महज चार महीने बाद ही धनबाद नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर वार्ड पार्षदों का असंतोष खुलकर सामने आया है। बुधवार को बेकार बांध में आयोजित बैठक में 36 वार्ड पार्षदों ने निगम प्रशासन पर विकास कार्यों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

बैठक में पार्षदों ने कहा कि निगम बोर्ड से पारित प्रस्तावों को समय पर लागू नहीं किया जा रहा है। वार्ड संख्या 20 के पार्षद एवं स्थायी समिति सदस्य अशोक पाल ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर जारी करने, त्रुटियों का शीघ्र सुधार करने तथा प्रत्येक वार्ड में 15 सफाईकर्मी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को लागू करने की मांग उठाई।

पार्षदों ने सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर भी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वार्ड संख्या 35 की पार्षद एवं स्थायी समिति सदस्य सोनाली कुमारी ने कहा कि शिकायतों के बावजूद अधिकारियों द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे जनता के बीच जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

बैठक में पार्षदों ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक में शामिल सभी पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने और लंबित प्रस्तावों को शीघ्र लागू करने की मांग की।

प्रिंस खान से सांसद के संबंधों की जांच हो: अरूप चटर्जी, बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आएगी सच्चाईसांसद ढुलू महतो पर लगाए ...
02/07/2026

प्रिंस खान से सांसद के संबंधों की जांच हो: अरूप चटर्जी, बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आएगी सच्चाई

सांसद ढुलू महतो पर लगाए गंभीर आरोप, अवैध खनन, कोयला कारोबार और राजनीतिक मर्यादा के मुद्दे पर किया पलटवार

धनबाद | 1 जुलाई 2026:-सांसद ढुलू महतो की हालिया प्रेस वार्ता में लगाए गए आरोपों और व्यक्तिगत टिप्पणियों के जवाब में बुधवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर जोरदार पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाए, उनके बयानों की आलोचना की और विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रेस वार्ता के दौरान अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि सांसद ढुलू महतो के कथित तौर पर गैंगस्टर प्रिंस खान से संबंध हैं। उन्होंने कहा कि यदि सांसद के व्हाट्सएप और अन्य संचार माध्यमों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने जिले में कथित कोयला चोरी, अवैध खनन और संबंधित मामलों की जांच राष्ट्रीय एजेंसियों से कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच के दायरे में उनका नाम भी शामिल किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार का पक्षपात न हो।

उन्होंने कहा कि धनबाद में कोयला कारोबार और अवैध खनन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और इन मामलों में पारदर्शी जांच ही जनता के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर सकती है।

प्रेस वार्ता के दौरान अरूप चटर्जी ने संसदीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले संसद में कॉमरेड ए.के. राय जैसे जनप्रतिनिधि हुआ करते थे, जो तथ्यों और शालीन भाषा के साथ अपनी बात रखते थे। उनका आरोप था कि वर्तमान समय में व्यक्तिगत टिप्पणियों के कारण राजनीतिक संवाद की गरिमा प्रभावित हो रही है।

सांसद द्वारा उन्हें "टकला" कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि किसी की शारीरिक बनावट को राजनीतिक टिप्पणी का आधार बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के कई सम्मानित नेताओं के सिर पर भी बाल नहीं हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार वल्लभभाई पटेल, अमित शाह, राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नाम लिया और कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी कई सम्मानित सार्वजनिक व्यक्तित्वों का भी अपमान प्रतीत होती है।

अरूप चटर्जी ने सांसद के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें कथित रूप से कहा गया था कि "जिसका बेटा नहीं है, वह पर

 #धनबाद ट्रैफिक पुलिस को मिली हाईटेक सुविधा, एसएसपी ने 50 बेटन लाइट वितरित की #धनबाद : धनबाद ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्...
02/07/2026

#धनबाद ट्रैफिक पुलिस को मिली हाईटेक सुविधा, एसएसपी ने 50 बेटन लाइट वितरित की

#धनबाद : धनबाद ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के लिए नई सुविधा मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच 50 बेटन लाइट का वितरण किया।

यह बेटन लाइट धनबाद राउंड टेबल 342 के सहयोग से उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि इन आधुनिक बेटन लाइटों का उपयोग ट्रैफिक संचालन, वाहन जांच, रात्रि गश्ती एवं अन्य पुलिस कार्यों में नियमित रूप से किया जाएगा। इससे रात के समय ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को बेहतर दृश्यता मिलेगी और यातायात नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि बेहतर पुलिसिंग और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

सांसद की टिप्पणी पर सियासी विवाद, राजनीतिक मर्यादा और भाषा पर उठे सवालनिरसा विधायक पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर लो...
02/07/2026

सांसद की टिप्पणी पर सियासी विवाद, राजनीतिक मर्यादा और भाषा पर उठे सवाल

निरसा विधायक पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर लोकतांत्रिक संवाद और सार्वजनिक शिष्टाचार पर बहस तेज

धनबाद | 1 जुलाई 2026धनबाद के सांसद द्वारा निरसा के विधायक के लिए कथित रूप से की गई व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद राजनीतिक शिष्टाचार और सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा को लेकर बहस तेज हो गई है। इस टिप्पणी को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

प्रतिक्रिया में कहा गया है कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि की शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करना स्वस्थ राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप नहीं माना जा सकता। इसमें यह भी कहा गया कि वैचारिक विरोध और व्यक्तिगत टिप्पणी के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखना आवश्यक है।

प्रतिक्रिया देने वाले पक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेताओं के आदर्शों और राजनीतिक संस्कारों की बात करती है। ऐसे में सार्वजनिक मंचों पर प्रयुक्त भाषा भी उन्हीं मूल्यों के अनुरूप होनी चाहिए।

प्रतिक्रिया में यह भी कहा गया कि यदि किसी के गंजेपन को उपहास का विषय बनाया जाता है, तो ऐसी टिप्पणी केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समान शारीरिक स्वरूप वाले अन्य सार्वजनिक व्यक्तित्वों के सम्मान से भी जुड़ जाती है। इसलिए सार्वजनिक जीवन में संयमित भाषा के प्रयोग की आवश्यकता है।

6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के संदर्भ में भी यह अपील की गई कि सभी जनप्रतिनिधि वैचारिक संघर्ष को व्यक्तिगत कटाक्ष से ऊपर रखें। प्रतिक्रिया में कहा गया कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति तर्क, विचार और जनसेवा में निहित है।

नोट: यह समाचार संबंधित पक्ष द्वारा व्यक्त की गई प्रतिक्रिया और राय पर आधारित है। इस विषय पर सांसद या अन्य संबंधित पक्ष का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना पत्रकारिता के संतुलन के अनुरूप होगा।

व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक संवाद की भाषा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर नई बहस का कारण बन गया है।यदि यह किस

"सर सर मेरी फ़ोटो और वीडियो मत बनाइये.. प्लीज़ सर। मार दीजिए जान से, पर पेपर में मत लीजिए सर। शादी तय है मेरी, लाइफ बर्ब...
30/06/2026

"सर सर मेरी फ़ोटो और वीडियो मत बनाइये.. प्लीज़ सर। मार दीजिए जान से, पर पेपर में मत लीजिए सर। शादी तय है मेरी, लाइफ बर्बाद हो जाएगा सर!

ये रोना-धोना शुभम अग्रवाल का कल था, जो धनबाद में नमक का फैक्ट्री चलाता था।

पूरे स्टेट के लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

सिर्फ झारखंड ही नहीं, बंगाल में भी इसका नकली नमक धड़ल्ले से सप्लाई होता था।

फैक्ट्री में टाटा और पतंजलि नमक का बहुत सारा रैपर मिला नकली नमक मिलता था।

5 रुपए का नमक 30 रुपए में बेचता था।

सरकारी टीम को भनक लग गई।

इन्वेस्टिगेट किया तो पता चला कि नकली नमक का खेल चल रहा है।

जब फैक्ट्री में छापा मारने वाली टीम आई चेक करने,

शुभम ने उन्हें मुंह ही नहीं लगने दिया।

बकवास करने लगा कि मेरा माल एकदम ओरिजिनल है, कैसे साबित करेंगे कि नकली है? पूरा रौब झाड़ रहा था।

लेकिन जब सच बाहर आ गया, पुलिस ने घेर लिया तो रोने लगा और पैर पकड़ के गिड़गिड़ाने लगा।

शुभम की शादी फिक्स है।

पड़ोस के लोगों ने बताया कि इसने लड़की वाले को कहा था कि लड़का एक बहुत बड़ी फैक्ट्री का मालिक है।

मालिक तो निकला पर नकली नमक का! अब तो शादी भी गई और लाइफ भी।

झूठ बोलकर तो साहब शादी भी कर ही रहे थे। लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले भी चाहते है कि उनके बारे में पता भी किसी को न चले।

जब लोगो को नकली सामान देते हो और ईश्वर ने करे उसके खाने से किसी की अकाल मृत्य हो जाएगी तो उसके बारे में सारे जग को पता चले।

लेकिन उससे बड़ी आपकी इज्जत है, ताकि आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी चलती रहे।

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर अवैध वसूली का खेल! कोयला, बालू एवं अन्य मालवाहक वाहनों से खुलेआम वसूली का आरोप, पव...
28/06/2026

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर अवैध वसूली का खेल! कोयला, बालू एवं अन्य मालवाहक वाहनों से खुलेआम वसूली का आरोप, पवन सिंह का नाम आया सामने
विस्तृत स्क्रिप्ट:
धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर कोयला, बालू एवं अन्य मालवाहक वाहनों से कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि पवन सिंह नामक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनसे जबरन पैसे की मांग करता है। बताया जा रहा है कि कई वाहन चालक इस कथित वसूली से परेशान हैं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। लोगों ने जिला प्रशासन एवं बैंक मोड़ थाना पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

धनबाद ट्रैफिक पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, पूजा टॉकीज के पास वाहनों की सघन जांचट्रैफिक इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुमार के नेतृ...
18/06/2026

धनबाद ट्रैफिक पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, पूजा टॉकीज के पास वाहनों की सघन जांच

ट्रैफिक इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुमार के नेतृत्व में चला विशेष अभियान

धनबाद, 18 जून 2026: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने पूजा टॉकीज के समीप मेगा वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुमार ने किया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की व्यापक जांच की गई।

लाइसेंस, हेलमेट और दस्तावेजों की जांच

अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

नियम उल्लंघन पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों को रोका गया। पुलिस ने उन्हें नियमों के प्रति जागरूक करते हुए चेतावनी दी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई भी की।

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त

ट्रैफिक इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की।

जोगता में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, रत्नेश कुमार ने X पर की कार्रवाई की मांगनमक फैक्ट्री, श्याम बाजार और सिजुआ 10 नंबर...
18/06/2026

जोगता में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, रत्नेश कुमार ने X पर की कार्रवाई की मांग

नमक फैक्ट्री, श्याम बाजार और सिजुआ 10 नंबर मोड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी का दावा, प्रशासन से जांच की अपील

धनबाद | 17 जून 2026:-धनबाद के जोगता क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जोगता क्षेत्र के नमक फैक्ट्री, श्याम बाजार और सिजुआ 10 नंबर मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप अवैध कोयला कारोबार संचालित होने का आरोप लगाया है।

रत्नेश कुमार का कहना है कि नमक फैक्ट्री की आड़ में लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस क्षेत्र में पूर्व में जमीन धंसने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि श्याम बाजार और सिजुआ 10 नंबर मोड़ क्षेत्र से प्रतिदिन ट्रकों और हाइवा के माध्यम से बड़ी मात्रा में कोयला बाहरी मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जोगता थाना प्रभारी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन कुछ अवैध कारोबारी प्रशासन को गुमराह कर कोयला तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे पुलिस की छवि प्रभावित हो रही है।

रत्नेश कुमार ने अपने पोस्ट में झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस और धनबाद पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कोयला चोरी पर कार्रवाई बनी वजह? कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक को जान से मारने की धमकीसुरक्षा घेरे में निकले अधिकारी, आधिका...
18/06/2026

कोयला चोरी पर कार्रवाई बनी वजह? कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक को जान से मारने की धमकी

सुरक्षा घेरे में निकले अधिकारी, आधिकारिक वाहन को स्कॉर्पियो सवारों ने घेरा

धनबाद/कतरास, 18 जून 2026: बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक विष्णु कान्त झा ने तेतुलमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देकर जान से मारने की धमकी और हमले की साजिश का आरोप लगाया है।

महाप्रबंधक के अनुसार, 16 जून की शाम उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि कोयला चोरी रोकने की कार्रवाई से नाराज सशस्त्र असामाजिक तत्व उन पर हमला कर सकते हैं। खतरे को देखते हुए उन्होंने सीआईएसएफ से अतिरिक्त सुरक्षा मांगी।

सुरक्षा रणनीति के तहत बदला गया वाहन

सीआईएसएफ ने सुरक्षा योजना बनाते हुए महाप्रबंधक को उनके आधिकारिक वाहन की बजाय दूसरे वाहन से सुरक्षा घेरे में रवाना किया, जबकि उनका सरकारी वाहन अलग से भेजा गया।

बिना नंबर की स्कॉर्पियो से घेराव

आवेदन के मुताबिक, शक्ति चौक से भुली जाने के दौरान लगभग एक किलोमीटर आगे 4-5 काले रंग की बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ियों ने महाप्रबंधक के आधिकारिक वाहन को घेरकर रोक लिया। वाहन से उतरे कई लोगों, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, ने चालक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के पीछे की साजिश तथा आरोपियों की पहचान की जा रही है।


Office of Chief Minister, Jharkhand Dhanbad Police

Address

Bankmore
Dhanbad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RakshaTodaynews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share