LRS 24 News

LRS 24 News //न्यूज़ आप तक//सच आप तक//LRS 24 News.

28/01/2021
 #पंकज_त्रिपाठी_की_लोकप्रियता_भुनाने_का_प्रयास_कितना_सफल?मूवी रिव्यू: कागज़ पंकज त्रिपाठी. पिछले कुछ सालों में जिनकी पॉप...
07/01/2021

#पंकज_त्रिपाठी_की_लोकप्रियता_भुनाने_का_प्रयास_कितना_सफल?

मूवी रिव्यू: कागज़

पंकज त्रिपाठी. पिछले कुछ सालों में जिनकी पॉपुलैरिटी का ग्राफ करिश्माई रफ़्तार से ऊपर की तरफ गया है. इतना कि लोग फिल्म में सिर्फ उनके होने भर से फिल्म देखने का मन बना ले रहे हैं. और इस फैक्ट को फिल्म इंडस्ट्री भुना भी रही है. उनको सेंटर में रखकर रोल लिखे जा रहे हैं. उनके किरदार को ज़्यादा स्पेस दिया जा रहा है. क्या नई फिल्म ‘कागज़’ (Kaagaz) भी इसी ट्रेंड का हिस्सा है? और क्या पंकज त्रिपाठी, अपने कंधों पर फिल्म ढोने की नई-नई बनी रेपुटेशन के साथ न्याय कर पाए हैं? बताते हैं आपको विस्तार से.

# भारत का लाल जो मृतक है

सीधे कहानी पर चलते हैं. इतना तो सबको ट्रेलर देखकर पता चल ही गया होगा कि ‘कागज़’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो सरकारी कागज़ों में मर चुका है. सरकारी रजिस्टर में जिसका नाम बतौर मृतक दर्ज है. ये कहानी है भरत लाल बैंड मास्टर की. भोला आदमी. चूहा पकड़ता है तो उसे मारता नहीं, नदी किनारे छोड़ आता है. अपने काम से संतुष्ट है और तरक्की के लिए कुछ और करना ज़रूरी नहीं समझता. लोग समझाते हैं और पत्नी धमकाती है कि लोन लेकर काम बड़ा करो.

दबाव में भरत लाल बैंक से प्रोसीजर पता करता है. पता चलता है कि लोन के लिए सिक्योरिटी चाहिए. खलीलाबाद में चाचा के हवाले खानदानी ज़मीन है, जिसमें उसका भी हिस्सा है. उसके कागज़ लेने भरत लाल पहुंचता है और यूं राज़ खुलता है कि चाचा-चाची और उनके बेटे उसे कागज़ों में मारकर ज़मीन हड़प चुके हैं. फिर शुरू होती है ज़मीन वापस पाने की और उससे ज़्यादा अपने जीवित होने का स्टेटस पाने की जंग. भरत कैसे इस जंग को लड़ता है? कामयाब होता भी है या नहीं? सिस्टम से इस लड़ाई में क्या-क्या खोता है ये सब जानने के लिए ‘कागज़’ देखिए.

धनबाद:-चार पहिया वाहनों से काले शीशे उतरवा रही पुलिस, मास्क और हेलमेट जांच को चलाया अभियान, एसएसपी व सिटी एसपी ने दिया ह...
07/01/2021

धनबाद:-चार पहिया वाहनों से काले शीशे उतरवा रही पुलिस, मास्क और हेलमेट जांच को चलाया अभियान, एसएसपी व सिटी एसपी ने दिया है निर्देश

मनरेगा मजदूरों को ससमय पारिश्रमिक प्रदान करने के मामले में झारखंड ने पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया
07/01/2021

मनरेगा मजदूरों को ससमय पारिश्रमिक प्रदान करने के मामले में झारखंड ने पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की
07/01/2021

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की

07/01/2021

#त्रुटिपूर्ण_भूमि_निबंधन_व_म्यूटेशन_के_भौतिक_सत्यापन_के_लिए_कमेटी_गठित

Dhanbad : त्रुटिपूर्ण भूमि निबंधन एवं दाखिल खारिज को लेकर उपायुक्त उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में उपायुक्त ने गवर्नमेंट प्रॉसिक्यूटर के साथ सारी प्रक्रिया को समझा। साथ ही भूमि का भौतिक सत्यापन के लिए वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि निबंधन एवं नामांतरण में त्रुटि होने का एक पत्र प्राप्त हुआ था। परिवाद पत्र में जांच प्रतिवेदन राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा गया था। विभाग से त्रुटिपूर्ण भूमि निबंधन एवं दाखिल खारिज से संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है।

निर्देश के आलोक में आज गवर्नमेंट प्रॉसिक्यूटर के साथ बैठक कर भारतीय निबंधन अधिनियम, 1908 की धारा 82 के तहत त्रुटिपूर्ण निबंधन और म्यूटेशन में नियमानुसार कार्रवाई की सारी प्रक्रिया को समझा गया। जितने भी त्रुटिपूर्ण नामांतरण व निबंधन हुआ है उसका भौतिक सत्यापन के लिए वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। कमिटी 20 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सुपुर्द करेगी।

बैठक में उपायुक्त उमा शंकर सिंह, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, गवर्नमेंट प्रॉसिक्यूटर बिजन रवानी, जिला अवर निबंधक धनबाद एवं गोविंदपुर, कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी गुलजार अंजूम, अंचल अधिकारी गोविंदपुर, धनबाद, बलियापुर एवं बाघमारा तथा आईटी रेवेन्यू रूपेश मिश्रा उपस्थित थे।

 #रेल_कर्मचारी_की_पिटाई_का_ईसीआरकेयु_ने_किया_विरोधDhanbad :  डीआरएम ऑफिस में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कुणाल किशोर...
07/01/2021

#रेल_कर्मचारी_की_पिटाई_का_ईसीआरकेयु_ने_किया_विरोध

Dhanbad : डीआरएम ऑफिस में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कुणाल किशोर को, डीआरएम बिल्डिंग में घुसकर मारपीट करने के मामले का ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने जोरदार विरोध किया है। यूनियन ने मांग किया है कि मारपीट करने वाला प्राइवेट कंपनी के कार ड्राइवर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। यूनियन के पदाधिकारियों ने अस्पताल में जाकर घायल कर्मचारी से भेंट किया तथा पीड़ित को आश्वासन दिया गया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

मौके पर यूनियन के, पिके मिश्रा,ए के दा,एन के खवास,नेताजी सुभाष,चमारी राम,बिएम सिंह, पि बनर्जी, विश्वजीत,सोमेन दत्ता आरके लङका, गोल्डन कुमार,सुबोध सिह,जे के साव,धुरंधर यादव,इमरान अहमद,बिशाल कुमार, देबाशीष दिप,डीपी यादव संजीव पांडेय, पंकज कुमार, आरके सिंह,संदीप खमारु,लोग शामिल थे ।

 #फूसबंगला_मोड़_पर_युवक_की_गोली_मार_कर_हत्या,  #हत्यारे_पकड़ाए झरिया, LRS24 News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फूसबंगला में गो...
06/01/2021

#फूसबंगला_मोड़_पर_युवक_की_गोली_मार_कर_हत्या, #हत्यारे_पकड़ाए
झरिया, LRS24 News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फूसबंगला में गोली मारकर रंजीत सिंह 'पग्गी' नामक युवक की हत्या कर दी गई.
बताते हैं कि बुधवार की देर शाम फूसबंगला मोड़ में अपराधियों द्वारा फायरिंग में रंजीत सिंह 'पग्गी' नामक युवक को गोली लगी. जिसे लाइफ लाइन हॉस्पीटल झरिया ले जाया गया जहाँ से एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) भेजा गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि की गई.
इधर, गोली चलाने के बाद भागने के क्रम में अपराधियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से शालीमार मछली पट्टी के पास हत्यारे गिर पड़े और इस क्रम में पिस्तौल से फिर गोली चल गया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .

दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल बिछाने का काम चीन की कम्पनी को मिल गयादिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल की लाइन बिछनी है. ...
06/01/2021

दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल बिछाने का काम चीन की कम्पनी को मिल गया

दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल की लाइन बिछनी है. इसके जरिए बहुत तेज़ी से कहीं भी आ-जा सकेंगे. इस प्रोजेक्ट का कुछ हिस्सा अंडरग्राउंड भी होगा. इस अंडरग्राउंड हिस्से में से 5.6 किलोमीटर के रूट का निर्माण चीन की कम्पनी करेगी. कम्पनी का नाम शंघाई टनल इंजीनियरिंग कम्पनी (STEC) है. तक़रीबन 6 महीने पहले इसी कम्पनी के नाम पर बवाल हुआ था. क्यों? क्योंकि इसी परियोजना के लिए इस कम्पनी ने ठेके की सबसे कम बोली लगायी थी. समय, वो जब भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर था.

भारत के इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए एशियन डिवेलपमेंट बैंक (ADB) से भारत को फ़ंडिंग मिली है. जो देश मिलकर इस बैंक को चला रहे हैं, उनमें भारत और चीन भी शामिल हैं. एशियन डिवेलपमेंट बैंक के दिशानिर्देशों के मुताबिक़, यदि कोई परियोजना ADB की फ़ंडिंग की मदद से किसी भी देश में शुरू की जाती है, तो ADB में मौजूद तमाम देश उस परियोजना में बोली लगा सकते हैं. उनसे किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा.

इस मामले पर नैशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के प्रवक्ता ने दावा किया है कि STEC को ठेका देते समय तमाम नियम क़ानूनों का पालन किया गया है.

ये परियोजना रैपिड रेल ट्रांज़िट सिस्टम (RRTS) का हिस्सा है, जिसे NCRTC संचालित कर रही है. इसके तहत दिल्ली से मेरठ वाया ग़ाज़ियाबाद 82 किलोमीटर लम्बी रैपिड रेल लाइन बिछाई जानी है. कहा जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी लगभग 1 घंटे ही रह जाएगी. इसी का न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच के हिस्से के निर्माण का काम STEC को दिया गया है.

गणतंत्र दिवस : गोल्फ ग्राउंड में आयोजित होगा मुख्य समारोह।◆ प्री-रेकोर्डेड होगा राष्ट्रगान, इस बार नहीं होगा सांस्कृतिक ...
06/01/2021

गणतंत्र दिवस : गोल्फ ग्राउंड में आयोजित होगा मुख्य समारोह।
◆ प्री-रेकोर्डेड होगा राष्ट्रगान, इस बार नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

धनबाद : गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2021, के अवसर पर गोल्फ ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अभी कोविड-19 का खतरा कम नहीं हुआ है। इस दृष्टिकोण से गणतंत्र दिवस की तैयारियां भी वैसे करनी पड़ेगी।

सुबह 9:00 बजे से गोल्फ ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह में परेड की व्यवस्था होगी। जिसमें डीएपी, जेएपी, एनसीसी, आरपीएसएफ, भारतीय स्काउट एंड गाइड, सीआईएसफ, सीआरपीएफ एवं होमगार्ड के प्लाटून हिस्सा लेंगे। मुख्य समारोह में प्री-रिकॉर्डेड राष्ट्रगान बजाया जाएगा। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व, गणतंत्र दिवस, के अवसर पर सभी विभाग बेहतरीन झांकियां निकालेंगे।

मुख्य समारोह को लेकर उपायुक्त ने गोल्फ ग्राउंड की साफ-सफाई, समतलीकरण, अतिथियों के स्वागत सम्मान एवं बैठने की व्यवस्था, विधि व्यवस्था पर दिशा निर्देश दिए। मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्यों का संपादन करने वाले सरकारी कर्मियों को बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी। वैश्विक महामारी के दौरान अच्छा काम करने वाले विभागों के नाम का सुझाव समिति देगी। उन विभागों को भी सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री असीम विक्रांत मिंज, उप विकास आयुक्त श्री दशरथ चंद्र दास, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री चंदन कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विमल लकड़ा, सिटी एसपी श्री आर राम कुमार, अपर समाहर्ता आपूर्ति श्री संदीप कुमार दोराईबुरू, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री नकुल कुमार साहू, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्रीमती सुनीता तुलस्यान|

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से झारखंड में गिरती हुई विधि व्यवस्था एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ एक दि...
06/01/2021

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से झारखंड में गिरती हुई विधि व्यवस्था एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।

बर्ड फ़्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी
06/01/2021

बर्ड फ़्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी

Address

Dhanbad
826001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LRS 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share