The Desi Hind

The Desi Hind एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमे आपको रिल्स के माध्यम से न्यूज़ देखने को मिलेगा।

The Desi Hind एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमे न्यूज़ और ताज़ा ताज़ा चल रहे मुद्दे इस पोर्टल के माध्यम से जान सकते है। सच्चाई की आवाज़ को बुलंद करना हमारा उद्देश्य है। हमारी कोशिश है की निष्पक्ष, बेबाक और सबसे तेज़ खबरें आप तक पहुंचाएं
देसी से हमारा अभिप्राय है, की संस्कृति और सभ्यता से हमारा जुड़ाव बरकरार रहे और उनकी कुछ छलक यहां भी हम आपको दिखा सकें।

धनबाद: बीसीसीएल के जीएम से मुलाकात, जगजीवन नगर की जल समस्या पर हुई विस्तृत चर्चाधनबाद: धनबाद के सांसद प्रतिनिधि (जल संसा...
02/04/2026

धनबाद: बीसीसीएल के जीएम से मुलाकात, जगजीवन नगर की जल समस्या पर हुई विस्तृत चर्चा

धनबाद: धनबाद के सांसद प्रतिनिधि (जल संसाधन विभाग) राज आर्यन शर्मा ने आज कोयला भवन स्थित बीसीसीएल कार्यालय में महाप्रबंधक (GM) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बी टाइप, जगजीवन नगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अनियमित जल आपूर्ति की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया।

मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने क्षेत्र के निवासियों की परेशानियों से अवगत कराते हुए बताया कि पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस पर बीसीसीएल के महाप्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की भी बात कही।

श्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और वे इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
20/08/2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

*राहुल गांधी सब्जी मंडी पहुंचे, वीडियो शेयर किया, लहसुन 40 रुपये से 400 हो गया, महिलाओं ने चाय पर बुलाया...*दिल्ली : लहस...
24/12/2024

*राहुल गांधी सब्जी मंडी पहुंचे, वीडियो शेयर किया, लहसुन 40 रुपये से 400 हो गया, महिलाओं ने चाय पर बुलाया...*

दिल्ली : लहसुन का भाव कभी 40 रुपये था, आज 400 रुपये है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मंगलावर को दिल्ली के गिरी नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास सब्जी मंडी पहुंचे. सब्जियों के भाव पूछे, फिर 6 मिनट का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर हमलावर हुए. आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राहुल गांधी सब्जी मंडी पहुंचे और आम लोगों सहित सब्जीवाले से सब्जी के दाम पूछे. राहुल ने वीडियो शेयर कर कहा कि लहसुन कभी ₹40 था,आज ₹400 है. जान लें कि सब्जी मंडी में घूमने के बाद राहुल महिलाओं के घरों में भी गये. उन्होंने महंगाई से बिगड़ रहे रसोई के बजट पर महिलाओं की राय जानी.

सोना सस्ता हो गया पर लहसुन नहीं…
सब्जी मंडी में जब राहुल पहुंचे तो वहां कई महिलाएं और पुरुष सब्जी ले रहे थे. राहुल एक सब्जीवाले के पास गये और उससे लहसुन का भाव पूछा, सब्जीवाले ने 400 रुपये किलो रेट बताया. यह सुन कर एक महिला ने कहा, सोना सस्ता हो गया पर लहसुन नहीं. महिलाओं ने राहुल के सामने सब्जियां खरीदते हुए मटर और शलजम सहित अन्य सब्जी के दाम भी पूछे. महिलाओं ने कहा कि इस बार सब्जियां ज्यादा महंगी हो रही हैं. सैलरी किसी की नहीं बढ़ती पर खाने के सामानों के दाम बढ़ रहे हैं. रेट बढ़ गया वो घटने का नाम ही नहीं ले रहा है.

महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट
राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि लहसुन कभी ₹40 था,आज ₹400! बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट,कुंभकरण की नींद सो रही सरकार. जान लें कि गिरी नगर की महिलाओं ने राहुल को अपने घर चाय पर बुलाया. महिलाओं का राहुल से कहना था कि नौकरी में हमारा पहले जो इंक्रीमेंट होता था, वह अब नहीं हो रहा है. 2-3 साल से सैलरी वहीं की वहीं है. राहुल द्वारा महंगाई को लेकर पूछे जाने पर महिलाओं ने कहा कि अगर किसी को 20 हजार मिलता है, तो घर का किराया, गाड़ी, पढ़ाई के खर्च के बाद उनके पास कुछ नहीं बचता.

राहुल ने जीएसटी और महंगाई का सवाल उठाया
राहुल ने जीएसटी का सवाल उठाते हुए पूछा, क्या इससे महंगाई बढ़ी है? महिलाओं का जवाब था, बहुत बढ़ी है सर, पूछिए मत. महिलाओं ने कहा, थोक बजार में दुकानदार ऑनलाइन पैसे नहीं लेता, क्योंकि उसे जीएसटी देनी पड़ती है. इस कारण हमें सामान भी नहीं मिल पाता. हमारा बजट बिगड़ जाता है. महिलाओं ने कहा, टमाटर का रेट सबसे अच्छा है. राहुल ने जब पूछा कि क्यों? जवाब मिला, क्योंकि यह 100 के अंदर मिलता है?

*आज 92 वीं जयंती पर विशेष : पद्मिनी ; वो एक्‍ट्रेस जिनका वीरप्‍पन भी था दीवाना, 47 साल पहले अमेरिका को सिखाया था क्‍या ह...
12/06/2024

*आज 92 वीं जयंती पर विशेष : पद्मिनी ; वो एक्‍ट्रेस जिनका वीरप्‍पन भी था दीवाना, 47 साल पहले अमेरिका को सिखाया था क्‍या है भारतीय संस्‍कृति*

*इंडियन सिनेमा में सबसे पहले कदम रखने वाली साउथ एक्ट्रेसेस, राज कपूर के साथ निभा चुकी हैं बोल्ड किरदार*

*नयी दिल्ली :* भारतीय सिनेमा में मेरा नाम जोकर और जिस देश में गंगा बहती है जैसी फिल्मों में राज कपूर के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस पद्मिनी का आज जन्मदिन है.
*पद्मिनी : वो एक्‍ट्रेस जिनका वीरप्‍पन भी था दीवाना, 47 साल पहले अमेरिका को सिखाया था क्‍या है भारतीय संस्‍कृति*
आज आप ऐसी एक्ट्रेस की कहानी जानिए, जिसने अमेरिका को सबसे बड़ी क्लासिकल डांस एकेडमी दी थी। यहीं नहीं, भारतीय सिनेमा में भी उन्होंने अपना खूब योगदान दिया। यह थीं एक्ट्रेस पद्मिनी रामचंद्रन, जो हिंदी फिल्मों में काम करने वाली पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस भी रहीं। पद्मिनी की दो और बहनें थीं- रागिनी और और ललिता। तीनों को ही 'ट्रावनकोर सिस्टर्स' कहा जाता था। पद्मिनी ने 16 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में साउथ की हीरोइनों की एंट्री के लिए पद्मिनी को ही श्रेय दिया जाता है।
तिरूवन्तपुरम के पूजाप्परा में 12 जून, 1932 को जन्मी एक्ट्रेस पद्मिनी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे. लेकिन वो अपने ज़माने में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा भारतीय सिनेमा की सफल एक्ट्रेस थीं. पद्मिनी की गिनती हिंदी सिनेमा में काम करने वाली पहली साउथ एक्ट्रेस के रूप में किया जाता है. पद्मिनी एक एक्ट्रेस के अलावा भरतनाट्यम डांस भी थी. अगर आज वो इस दुनिया में होती अपना 92वां जन्मदिन मना रही होती. उन्होंने इंडियन सिनेमा में काम करने के दौरान इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राज कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अभिनेत्री अपने दौर में हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु, मलायलम और रशियन भाषा की फिल्मों में काम किया था.
*मशहूर अभिनेताओं के साथ बना चुकी हैं जोड़ी*
आज के दिन यानी 12 जून को जन्मीं पद्मिनी ने 1949 में फिल्मी जगत में कदम रखा. वो अपने ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस में से एक थी जिन्होंने राजकपूर, एम0 जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राजकुमार, प्रेम नासिर और देवानन्द जैसे मशहूर अभिनेताओं के साथ अपनी चर्चित जोड़ी बनाई. पद्मिनी ने राज कपूर के साथ फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक ऐसी लड़की बनीं थीं जो हमेशा लड़कों की तरह रहती थीं. इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड किरदार निभाया था उनकी तुलना बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस वैजयंती माला से की जाती थी.
*राजनीति से रहा

*कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत, मृतकों में कई भारतीय भी शामिल..*दुबई: कुवैत में श्रमिकों के आवास वाली ...
12/06/2024

*कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत, मृतकों में कई भारतीय भी शामिल..*

दुबई: कुवैत में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में भारतीय समेत 41 लोगों के मारे जाने की आशंका है। आग बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगाफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 160 लोग रहते थे,जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं। वहां रह रहे कई श्रमिक कथित तौर पर भारतीय थे।

विदेश मंत्री ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 40 से अधिक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। जयशंकर ने एक्स पर कहा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।
कुवैत में भारतीय राजदूत ने किया शिविर का दौरा
इस बीच कुवैत में भारतीय राजदूत उस शिविर में गए हैं, जहां आग लगी थी। जयशंकर ने कहा कि हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक्स पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: +965-65505246 जारी किया है। सभी संबंधित लोगों से अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ने की अपील की है। दूतावास ने हर संभव सहायता प्रदान करने को भी कहा है। भारतीय कुवैत की कुल आबादी का 21 प्रतिशत (1 मिलियन) और इसके कार्यबल (लगभग 9 लाख) का 30 प्रतिशत हिस्सा हैं।

इमारत का मालिक, चौकीदार गिरफ्तार

कुवैत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत के आंतरिक मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने पुलिस को मंगाफ इमारत के मालिक, इमारत के चौकीदार और श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, जब तक कि घटनास्थल पर आपराधिक साक्ष्य कर्मियों की जांच पूरी नहीं हो जाती।

बड़ी संख्या में श्रमिकों को एक आवासीय इमारत में ठूंसने का आरोप

मंत्री ने आग लगने की घटना का दौरा करने के बाद एक बयान में कहा, ‘आज जो कुछ हुआ, वह कंपनी और इमारत मालिकों के लालच का नतीजा है।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने कुवैत नगर पालिका और जनशक्ति के लिए सार्वजनिक प्राधिकरण को आदेश दिया है कि वे इसी तरह के उल्लंघनों को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू करें, जहां बड़ी संख्या में श्रमि

झारखंड में 10 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, शर्तों के साथ कुछ जिलों में खुलेंगी दुकानेंरांची: झारखंड में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए ...
01/06/2021

झारखंड में 10 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, शर्तों के साथ कुछ जिलों में खुलेंगी दुकानें

रांची: झारखंड में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत पहले से लागू प्रतिबंध अब 10 जून तक जारी रहेंगे. हालांकि राज्य के 15 जिलों में अब सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक सभी तरह की दुकानें कुछ शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गयी है. ये वो जिले हैंं, जहां कोरोना संक्रमण की दर कम है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया है.

रांची, धनबाद, जमशेदपुर ,देवघर, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला, रामगढ़ और बोकारो में कपड़ा, जेवर, जूते की दुकानें खोलने की इजाजत नहीं दी गयी है.

अन्य 15 जिलों में सभी तरह की दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोली जायेंगी.

शादी विवाह में मात्र 11 लोगों की उपस्थिति की शर्त बरकरार रखी गयी है.

अब जिले के भीतर गाड़ी से निकलने के लिए किसी तरह के ई-पास की जरूरत नहीं होगी.

एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन के लिए ई-पास की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी.

राज्य के बाहर से आनेवाली गाड़ियों के लिए भी ई-पास की जरूरत रहेगी.

मॉल और मल्टी ब्रांड वाली दुकाने बंद रहेगी .

जमशेदपुर में 10 जून से 950 रुपए में घर बैठे लग सकेगी कोरोना वैक्सीनजमशेदपुर: शहर के दो निजी संस्थानों में पैसे लेकर लोगो...
01/06/2021

जमशेदपुर में 10 जून से 950 रुपए में घर बैठे लग सकेगी कोरोना वैक्सीन

जमशेदपुर: शहर के दो निजी संस्थानों में पैसे लेकर लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए राज्य के चार अस्पतालों में सुविधा शुरू की जा रही है। इसमें रेड क्रॉस सोसायटी साकची और टाटा मुख्य अस्पताल में वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य में मेडिका रांची, बोकारो जनरल अस्पताल में वैक्सीन के एक हजार रुपए लिए जाएंगे।

जबकि जमशेदपुर में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से 850 रुपए में लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। रेड क्रॉस सोसायटी में कोविशील्ड वैक्सीन 10 जून से लगेगी। इसके लिए मोबाइल एप से बुकिंग करने की जरुरत नहीं है। लोग सीधे रेड क्रॉस भवन में आएंगे और वैक्सीन ले सकेंगे। टाटा मुख्य अस्पताल ने कर्मचारियों व उनके परिवार वालों के लिए लोयोला स्कूल में वैक्सीन देने का काम शुरू किया है। अस्पताल में अन्य लोग भी वैक्सीन ले सकेंगे।

कोविशील्ड, को-वैक्सीन के बाद स्पुतनिक भी आएगी

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी वैक्सीन कंपनियों से वैक्सीन की खरीदारी कर रहा है। जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसायटी में 10 जून से वैक्सीन लगाने की तैयारी है। कोविशील्ड वैक्सीन के बाद को-वैक्सीन व स्पुतनिक वैक्सीन भी आएगी। सोसायटी के मानद महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा- वैसे लोग जो रेड क्राॅस भवन तक नहीं आ सकते हैं उनको घर जाकर भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए उन्हें वैक्सीन की कीमत के साथ 100 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, फिलहाल नहीं होगा पंचायत चुनाव, परामर्शी समिति की होगी नियुक्तिपटना: बिहार में कोरोना संक्रमण क...
01/06/2021

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, फिलहाल नहीं होगा पंचायत चुनाव, परामर्शी समिति की होगी नियुक्ति

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाल दिया गया है. नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि बिहार में फिलहाल पंचायत चुनाव नहीं होने वाला और ना ही पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल में विस्तार किया जाएगा. चुनाव कराने और मुखियाओं के कार्यालय बढ़ाने को लेकर चल रहे कशमकश कर बीच सरकार ने बीच का रास्ता निकालने का फैसला किया है.

पंचायती राज अधिनियम 2006 में किया गया संशोधन

मालूम हो कि पंचायतों का कार्यकाल 15 जून को खत्म हो रहा है. ऐसे में बिहार कैबिनेट की बैठक के बाद पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पंचायतों में परामर्शी समिति की नियुक्ति होगी. उन्होंने बताया कि नीतीश सरकार ने पंचायती राज अधिनियम 2006 में संशोधन किया है. अधिनियम की धारा 14, 39, 66 और 92 में संशोधन किया गया है.

ऐसे में नया अध्यादेश लाकर वर्तमान जनप्रतिनिधियों को शक्ति देने की योजना है. ऐसी चर्चा है कि परामर्श समिति में अफसर और वर्त्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा. पंचायती राज मंत्री ने कहा कि बिहार लोकतांत्रिक प्रदेश है और जो भी फैसला लिया जाएगा उसमें लोकतंत्र ही झगकेगा. इसमें कोई दो राय नहीं है.

मांझी ने कहा थैंक्यू

बिहार कैबिनेट के इस फैसले का बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने स्वागत किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण पंचायतों में परामर्श समिति का गठन करने जैसे कैबिनेट फैसले लेने के लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद. परामर्श समितियों में वर्तमान पंचायत सदस्यों के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि भी शामिल होंगें जिससे गांवों का विकास बाधित नहीं होगा. लोकतंत्र की जय “

फेसबुक पर वीडियो वायरल कर सुसाइड करने वाली महिला के पति व सास गिरफ्तार धनबाद : कतरास की बेटी कोमल ने धनसार थाना क्षेत्र ...
29/05/2021

फेसबुक पर वीडियो वायरल कर सुसाइड करने वाली महिला के पति व सास गिरफ्तार

धनबाद : कतरास की बेटी कोमल ने धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया भुदा स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.आत्महत्या के पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार पति एवं ससुराल वालों को ठहराया था. पुलिस ने इस मामले में कोमल के पति आलोक कुमार और सास मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों को जेल भेजने में जुटी है.

कोमल के पिता उमेश प्रसाद ने कोमल के पति आलोक कुमार प्रसाद, उनकी मां, बहन और बहनोई के खिलाफ दहेज के लिए कोमल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.घटना के बाद आलोक पूरे परिवार के साथ फरार था. दो साल पहले पाथरडीह ग्रुप में डी में कार्यरत आलोक कुमार प्रसाद से कोमल की शादी हुई थी. पति के द्वारा लगातार कार की मांग की जा रही थी.

बता दें कि 19 मई की रात कोमल पटेल का शव महावीर नगर स्थित आलोक के घर मे फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला था. सुसाइड के पहले कोमल ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमे पति और ससुराल वालों के ऊपर मौत का जिम्मेदार ठहराया था.

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में होगा ब्लैक फंगस मरीजों का इलाज धनबाद: ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। अभी इस बीम...
26/05/2021

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में होगा ब्लैक फंगस मरीजों का इलाज

धनबाद: ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। अभी इस बीमारी का धनबाद में इलाज का बंदोबस्त नहीं है। अब एसएनएमएमसीएच में पीड़ित मरीज के इलाज की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पीजी बिल्डिंग स्थित कोविड सेंटर में तैयारी की गई है।

सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ डीपी भूषण ने बताया कि इस बीमारी के इलाज में उपयोग में लाई जाने वाली कई दवाओं के साथ ब्लैक फंगस की पुष्टि के लिए मरीजों की जरूरी जांच कराने का निर्देश चिकित्सकों को दिया गया है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सेंटर व यहां उपलब्ध उपकरणों की साफ-सफाई का विशेष इंतजाम किया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों को बीमारी, लक्षण व उपचार के विषय में जानकारी दी जा रही है।

ब्लैक फंगस क्या है

आमतौर पर ये साइनस, फेफड़ों और दिमाग में फैलता है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है और उसे इसके अलावा बुखार, सिरदर्द, खांसी, खून की उल्टी हो रही है, यह लक्षणों में है। बीमारी भी इसका लश्रण है। यह बीमारी बहुत तेजी से फैलती है। आमतौर पर इसका पता ईएनटी विशेषज्ञ या फिर एमआरआई के जरिए लगाया जा सकता है। पिछले 10 सालों में इसके गिने-चुने मामले ही सामने आए हैं।

एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन की राज्य सरकार से मांग करेगा धनबाद का स्वास्थ्य महकमा
धनबाद की दवा दुकानों में उपलब्ध नहीं है इंजेक्शन

ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के इलाज का इंतजाम तो किया गया है लेकिन पीड़ित में फंगस को बढ़ने से रोकने के लिए उपयोग की जाने वाली दवा एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन अस्पताल व धनबाद की दवा दुकानों पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि मामले में ड्रग इंस्पेक्टर रंजीत चौधरी ने बताया कि इंजेक्शन की उपलब्धता कम है। जरूरतमंदों को दवा मिले, इसके लिए राज्य स्तर पर मांग के अनुसार अस्पतालों को उपलब्ध कराई जा रही है। फिलहाल धनबाद में यह इंजेक्शन उपलब्ध नही है।

तेजी से फैल रहा है ब्लैक फंगस, इससे डरें नहीं, सावधानी से करें बचाव- डॉ डीपी भूषण

कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लोगों के मन में इस लेकर एक डर पैदा होने लगा है। हालांकि डरने की जगह इसके बारे में ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। यह कहना है डॉ डीपी भूषण का। उन्होंने बताया कि यह एक दुर्लभ संक्रमण है जिसे म्यूकोरमाइकोसिस भी कहा जाता है। ये कोविड के मरीजों या फिर ठीक हो चुके मरीजों में खतरनाक साबित हो रहा है। अगर समय पर ध्यान न दिया गया तो 50-80 फीसदा मरीजों की इससे मौत भी हो सकती है। यह एक फंगल इंफेक्शन है जो खासतौर से उन लोगों को संक्रमित करता है जो किसी न किसी बीमारी की वजह दवा लेते हैं।

Address

Dhanbad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Desi Hind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Desi Hind:

Share