Republic24 News

Directions Website

Republic24 News सच की तलास l

केबल चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का केबल व बाइक बरामदबलियापुर। केबल चोरी के मामले में बलियापुर थाना पुल...
05/10/2026

केबल चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का केबल व बाइक बरामद
बलियापुर। केबल चोरी के मामले में बलियापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बलियापुर थाना कांड संख्या 170/2026 में नामजद अभियुक्त सोनु टुडू उर्फ सोनालाल टुडू, निवासी तिलाबनी कानाकुल्ही, थाना गोविंदपुर, जिला धनबाद को केबल चोरी कर ले जाते समय पीछा कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी का केबल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद केबल चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

05/10/2026

मकुंदा पंचायत में 26 साल पुराना जल मीनार कभी भी गिर सकता है बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।

04/10/2026

धनबाद में दुर्गा पूजा की धूम

*भूली डी ब्लॉक सेक्टर 9A हॉस्पिटल ग्राउंड में इस बार दिखेगा ‘कालचक्र’ का भव्य रूप, पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा*धनबाद ...
03/10/2026

*भूली डी ब्लॉक सेक्टर 9A हॉस्पिटल ग्राउंड में इस बार दिखेगा ‘कालचक्र’ का भव्य रूप, पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा*

धनबाद के भूली डी ब्लॉक सेक्टर 9A हॉस्पिटल ग्राउंड में इस वर्ष दुर्गापूजा को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं। यहां ‘कालचक्र’ थीम पर आधारित आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान होंगी।
पूजा समिति के अनुसार, इस बार पंडाल करीब 50 फीट चौड़ा और 45 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। पंडाल की सजावट में आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक कला का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
समिति का कहना है कि पिछले वर्षों की सफलता के बाद इस बार श्रद्धालुओं के लिए कुछ नया और आकर्षक प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। पंडाल निर्माण और विद्युत सज्जा का काम तेजी से चल रहा है।
आयोजकों को उम्मीद है कि दुर्गापूजा के दौरान यह पंडाल भूली ही नहीं, बल्कि पूरे धनबाद के लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

  धनबाद के झारखंड मैदान में सजेगा अंडमान-निकोबार का ‘आदिवासी शीश महल’, 32 लाख की लागत से तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली पंडाल...
03/10/2026

धनबाद के झारखंड मैदान में सजेगा अंडमान-निकोबार का ‘आदिवासी शीश महल’, 32 लाख की लागत से तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली पंडाल

#धनबाद : दुर्गा पूजा को लेकर कोयलांचल में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। हीरापुर स्थित सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति, झारखंड मैदान इस बार श्रद्धालुओं के लिए कुछ खास और अनोखा लेकर तैयार है। यहां इस वर्ष अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के प्रसिद्ध ‘आदिवासी शीश महल’ की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। करीब 32 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पंडाल में कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

पंडाल, मां दुर्गा की प्रतिमा और विद्युत सज्जा का काम पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर-कांथी से आए कुशल कारीगर कर रहे हैं। समिति के अनुसार, इस बार भी पंडाल और प्रतिमा को पूरी तरह इको-फ्रेंडली रखने का प्रयास किया गया है। निर्माण में प्लास्टिक और थर्मोकोल का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसके बजाय बांस, बांस के छिलके, बिचाली, नारियल के छिलके, हुगला पत्ते और बैंगन के सूखे फूल जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है।

विसर्जन शोभायात्रा होगी खास आकर्षण

झारखंड मैदान की दुर्गा पूजा में विसर्जन शोभायात्रा भी इस बार भव्य होने वाली है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे झारखंड मैदान से भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें नागपुर का प्रसिद्ध महिला ढोलक-मम्मे ढोल सेट, बनारस का पारंपरिक रास-नृत्य और विशेष नृत्य दल, बंगाल का छाऊ लोकनृत्य, स्कूटी पर विशेष झांकियां तथा हाथी-घोड़े आकर्षण का केंद्र होंगे।

शोभायात्रा की अग्रिम पंक्ति में 20 महिलाएं पारंपरिक चंवर, 20 महिलाएं शंख तथा 20 महिलाएं माता की तलवार और छत्र लेकर चलेंगी। इनके साथ श्रीराम सेना के सदस्य भी अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करेंगे। समिति का कहना है कि पिछली बार जहां लोगों को केवल ‘ट्रेलर’ देखने को मिला था, वहीं इस बार पूरी भव्यता के साथ ‘पिक्चर’ देखने को मिलेगी।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और निकासी की व्यवस्था

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात और पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। गोविंदपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु रणधीर वर्मा चौक (प्रेस क्लब के समीप) होते हुए झारखंड मैदान पहुंच सकेंगे। वहीं झरिया और मटकुरिया की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बरमसिया पुल होते हुए वासन वाटिका और डीएस कॉलोनी में अधिकृत पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की सुगम निकासी के लिए पंपू तालाब और मजार होते हुए डीआरएम चौक की ओर मार्ग निर्धारित किया गया है।

सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति के मीडिया प्रभारी विकास साव ने धनबादवासियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर इस अनोखे और पर्यावरण-अनुकूल दुर्गा पूजा महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

03/10/2026

बलियापुर में हर घर जल पाइप लाइन का पानी फेज 2 में आना शुरू हो गया है ।

2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बलियापुर पश्चिम मंडल की ओर से अलकडीहा धाम में नगर निगम कर्मी को लाइव जैकेट एवं अंग ...
02/10/2026

2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बलियापुर पश्चिम मंडल की ओर से अलकडीहा धाम में नगर निगम कर्मी को लाइव जैकेट एवं अंग वस्त्र सैनिटाइजर साफ सफाई करते हुए .

02/10/2026

दामोदर नदी नहाने के क्रम में तेज बहाव में आने 16 वर्षीय किशोरी डूबी, तलाश जारी

Address

Alakdihaa, Post/pargha, Ps ,/tisra
Dhanbad
828201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Republic24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share