City Express

City Express Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from City Express, Media/News Company, Dhanbad.

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में 90 युवाओं को मिला स्किल सर्टिफिकेट 30 प्रशिक्षुओं का हुआ कैंपस प्लेसमेंटधनबाद :  आईआईटी आईएसएम...
25/06/2026

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में 90 युवाओं को मिला स्किल सर्टिफिकेट 30 प्रशिक्षुओं का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

धनबाद : आईआईटी आईएसएम धनबाद के खनन अभियंत्रण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से संचालित सहायक खान सर्वेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों के लिए गुरुवार को स्किल सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आईआईटी आईएसएम के i2H भवन स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ। समारोह में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 90 प्रशिक्षुओं को कौशल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्थान के उपनिदेशक डॉ. धीरज कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. धीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि सहायक खान सर्वेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित सभी 90 युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 प्रतिभागियों का कैंपस प्लेसमेंट भी हो चुका है। वहीं, शेष प्रशिक्षुओं के लिए भी खनन और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खुले हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी आईएसएम धनबाद का प्रयास केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना भी है।

डॉ. कुमार ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता है। इससे युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और संस्थान द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण बताया।

छात्रों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं, कांग्रेस उठाएगी आवाज : इमरान प्रतापगढ़ीरांची : कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" का...
25/06/2026

छात्रों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं, कांग्रेस उठाएगी आवाज : इमरान प्रतापगढ़ी

रांची : कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के तहत आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार पर छात्रों के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रांची वह शहर है, जहां के एक छात्र ने सीबीएसई और ओएसएम प्रणाली की खामियों पर सवाल उठाकर उसे देश के सामने रखा। इसके बावजूद सरकार ने छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया।

प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा तो करते हैं, लेकिन परीक्षा में धांधली, अनियमितताओं और उससे प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के मामलों पर मौन रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को समझा है और कांग्रेस पूरे देश में छात्रों की आवाज को बुलंद करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा रहा है, ताकि उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूत जनमत तैयार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और छात्रों की हर आवाज को मंच प्रदान करेगी।

धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया पदभार ग्रहणधनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा ने आज पदभार ग्रहण कर ल...
25/06/2026

धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया पदभार ग्रहण

धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।

24/06/2026

मोहर्रम को लेकर धनबाद पुलिस हाई अलर्ट हर चुनौती से निपटने को मैदान में उतरी फोर्स

रांची में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बड़ी कार्रवाई!जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर काटा टोली चौक स्थित Galaxy Com...
24/06/2026

रांची में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बड़ी कार्रवाई!
जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर काटा टोली चौक स्थित Galaxy Complex में चल रहे City Ultrasound सेंटर पर छापेमारी की। जांच में सेंटर के पास जरूरी पंजीकरण नहीं मिला, जिसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन समेत कई दस्तावेज जब्त कर केंद्र को सील कर दिया गया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि भ्रूण हत्या और लिंग जांच जैसे अपराधों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

बीएलए-2 को एसडीएम ने दिया प्रशिक्षणनिर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 40-धनबाद विधानसभा सह अनुमंडल लोकेश बारंगे ने आज विशेष गहन प...
24/06/2026

बीएलए-2 को एसडीएम ने दिया प्रशिक्षण

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 40-धनबाद विधानसभा सह अनुमंडल लोकेश बारंगे ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के संदर्भ में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) को पुराने समाहरणाल सभागार में प्रशिक्षण दिया। साथ ही एसआइआर 2026 के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, निर्वाचन प्रभारी सादिक आलम, विनोद कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

तोपचांची में नवस्थापित डायलिसिस केंद्र का उद्घाटनतोपचाँची में नवस्थापित डायलिसिस केंद्र का आज विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद ...
24/06/2026

तोपचांची में नवस्थापित डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन

तोपचाँची में नवस्थापित डायलिसिस केंद्र का आज विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, उपायुक्त आदित्य रंजन तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए राज्य सरकार ऐसी जनहितकारी पहलें निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। तोपचाँची में इस डायलिसिस केंद्र के खुलने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा और समय पर इलाज मिलने से कई जानें बचाई जा सकेंगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से अब स्थानीय मरीजों को डायलिसिस के लिए धनबाद या अन्य शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत) के तहत पात्र मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। केंद्र में अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें और जीवन रक्षक उपकरण लगाए गए हैं, ताकि मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा मिल सके। मरीजों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।

नीट-यूजी गड़बड़ी मामले में पलामू की छात्रा का नाम आने से परिवार चिंतित, दोनों भाइयों को लखीसराय थाने बुलाया गयामेदिनीनगर...
24/06/2026

नीट-यूजी गड़बड़ी मामले में पलामू की छात्रा का नाम आने से परिवार चिंतित, दोनों भाइयों को लखीसराय थाने बुलाया गया

मेदिनीनगर/लखीसराय : नीट यूजी-2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े गिरोह के खुलासे के बाद पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत स्थित सियरभुक्का मोहल्ले की रहने वाली चंचल कुमारी का नाम सामने आने से परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। मामले की जांच के तहत बिहार के लखीसराय पुलिस ने चंचल के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:30 बजे चंचल के छोटे भाई सतीश मेहता के मोबाइल पर लखीसराय पुलिस का फोन आया, जिसमें पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों भाई लखीसराय के लिए रवाना हो गए। परिजनों का कहना है कि चंचल से मुलाकात और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी।

परिवार के अनुसार, चंचल कुमारी का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। वर्ष 2018 में उसने नीट परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, लेकिन नामांकन प्रक्रिया में देरी होने के कारण मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पाया। वर्तमान में उसके दोनों भाई आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।

छोटे भाई सतीश मेहता ने बताया कि करीब दस दिन पहले चंचल घर आई थी। उन्होंने आशंका जताई कि संभव है किसी के बहकावे या लालच में आकर उनकी बहन इस मामले में फंस गई हो। चंचल अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान है और परिवार में दो भाई तथा दो बहनें हैं।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

धनबाद में 74.73 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूचीधनबाद : विशेष गहन पुनरीक्षण (...
24/06/2026

धनबाद में 74.73 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

धनबाद : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के तहत धनबाद जिले में अब तक 74.73 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने सभी छूटे हुए मतदाताओं से अपील की कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य मैपिंग कराएं।

उपायुक्त ने बताया कि जिले के कुल 21,15,997 मतदाताओं में से15,81,364 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 5,34,633 मतदाताओं की मैपिंग अभी बाकी है। विधानसभा क्षेत्रवार मैपिंग में सिंदरी 83.34%, निरसा 85.04%, धनबाद 56.67%, झरिया 63.64%, टुंडी 85.79% और बाघमारा 80.46% तक पहुंच चुका है।

उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा, जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी तथा 3 अक्टूबर तक उनका निपटारा किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन विभाग के अधिकारियों, बीएलओ, सुपरवाइजरों और स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को सहयोग करें तथा समय पर अपनी जानकारी अपडेट कराकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें।

फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन सख्त, कई कोचिंग संस्थान बंद करने के निर्देशधनबाद : छात्रों की सुरक्षा को ले...
24/06/2026

फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन सख्त, कई कोचिंग संस्थान बंद करने के निर्देश

धनबाद : छात्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सिटी सेंटर और सरायढेला क्षेत्र के कई बड़े और छोटे कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि कई संस्थानों में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं थे और आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी।

प्रशासन ने पाया कि कई कोचिंग सेंटरों में क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाया जा रहा था। साथ ही वेंटिलेशन की भी भारी कमी थी, जो किसी भी आपात स्थिति में बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल छात्रों को संस्थानों से बाहर निकलवाया।

जिन कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, उन्हें सभी आवश्यक मानक पूरे होने तक तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संचालकों से लिखित रूप में आश्वासन पत्र भी लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित संस्थान जिला अग्निशमन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) प्राप्त नहीं कर लेते और सभी सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर लेते, तब तक वहां कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा सकेगा।

एसडीएम लोकेश बारंगे ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संस्थान को व्यावसायिक लाभ के लिए बच्चों की जान जोखिम में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Address

Dhanbad

Telephone

+919693934998

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to City Express:

Share