Jharkhand Express-Dhanbad

Jharkhand Express-Dhanbad Dhanbad Express is a leading news portal of Jharkhand.बुलंद धनबाद की बु?

18/04/2023

युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो और बेंगनरीया पंचायत के वार्ड प्रतिनिधि अनिल मुर्मू के प्रयास से आदिवासी बहुल गांव नयाडीह हांसागोड़ा में बतख़ का वितरण किया गया
आज़ धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत बेंगनरीया पंचायत के आदिवासी बहुल गांव नयाडीह हांसागोड़ा गांव में ग्रामीणों के बीच उनके पशुधन विकास और आर्थिक स्वावलंबन मजबुती के लिए युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो और वार्ड संख्या 2 के प्रतिनिधि अनिल मुर्मू जी के प्रयास से ग्रामीणों के बीच बतख़ के चूजों का वितरण दर्जनों ग्रामीणों के बीच किया गया ताकि इस विकट परिस्थिति में भी ग्रामीणों को अपने पारिवारिक स्थिति आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ मजबूत हो सके,मौके पर उपस्थित युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो जी के द्वारा टुंडी और और धनबाद जिले के अधिकारियों को बहुत बहुत आभार प्रकट किया गया,मौके पर लाभुक सनातन सोरेन, दुर्जन मुर्मू,उपासी देवी,पानमुनी सोरेन,फुलमनी देवी,निशेदी देवी आदि दर्जनों ग्रामीणों के बीच बतख़ का वितरण किया गया

13/04/2023

आज दिनांक 13 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी लायाबाद मंडल द्वारा आहूत सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर जो लाठीचार्ज एवं बर्बरता किया गया उसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी लायाबाद मंडल द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया मौके पर मुख्य रूप से लायाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ,अल्पसंख्यक लायाबाद मंडल उपाध्यक्ष मामा जलाल अंसारी ,डब्लू आलम,राम सिंह ,भोला ,राजा ,मोहम्मद निसार ,मोहम्मद महफूज ,संजू ,सुरेंद्र ,मोहम्मद असगर ,मुकेश और अन्य उपस्थित थे रिपोर्टर मोहम्मद इम्तियाज अंसारी

08/12/2022

Dhanbad:- कुसुम विहार, पिपराबेड़ा के लोगों के लिए अच्छी खबर:स्टीलगेट जलमीनार से बिछ रहा नया पाइप, अगले माह से पानी

08/12/2022

धनबाद में 9 दिसंबर को बड़ा आयोजन होगा:कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा धनबाद में कल दोपहर 1:30 बजे से मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता होंगे

धनबाद के SNMMCH में संचालित 3 विभागों को नयी बिल्डिंग में किया जाएगा शिफ्ट, दिसंबर से मरीजों की भर्तीधनबाद के SNMMCH के ...
27/11/2022

धनबाद के SNMMCH में संचालित 3 विभागों को नयी बिल्डिंग में किया जाएगा शिफ्ट, दिसंबर से मरीजों की भर्ती
धनबाद के SNMMCH के पास नवनिर्मित पीजी ब्लॉक में एक दिसंबर से मरीजों को भर्ती लेना शुरू कर दिया जायेगा. इसके लिए तैयारी की जारी है. पीजी बिल्डिंग की साफ-सफाई सहित अन्य छोटे-छोटे कार्य किए जा रहे है. गुरुवार को एसएनएमएमसीएच के अधिकारियों ने पीजी ब्लॉक का दौरा भी किया.

Indian Railway: 2 दिसंबर तक धनबाद होकर जाने वाली 31 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, देखें पूरी लिस्टधनबाद होकर गुजरने वाल...
27/11/2022

Indian Railway: 2 दिसंबर तक धनबाद होकर जाने वाली 31 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, देखें पूरी लिस्ट
धनबाद होकर गुजरने वाली 31 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. यह 28 नवंबर से दो दिसंबर तक धनबाद होकर गुजरने वाली ट्रेन प्रभावित रहेगा. इनमें कोलफील्ड एक्सप्रेस, शक्तिपुंज, हावड़ा-भोपाल और मुंबई मेल सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं.
धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग पर बारुईपुर और चंदनपुर के बीच चौथी रेल लाइन जोड़ने व नाॅन इंटरलाकिंग कार्य को लेकर 28 नवंबर से दो दिसंबर तक धनबाद होकर गुजरने वाली 31 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. इनमें कोलफील्ड एक्सप्रेस, शक्तिपुंज, हावड़ा-भोपाल और मुंबई मेल सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं. हावड़ा, सियालदह और कोलकाता से आने-जानेवाली ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी.

मालकेरा के ब्राह्मण समाज के लोगो ने मालकेरा  मोड़  में जलेश्वर महतो का पुतला फूंकापूर्व मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश कार...
01/11/2022

मालकेरा के ब्राह्मण समाज के लोगो ने मालकेरा मोड़ में जलेश्वर महतो का पुतला फूंका
पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो द्वारा माटीगढ़ गोवर्धन पूजा में ब्राह्मण समाज के प्रति दिए गए अमर्यादित बयान को लेकर आज ब्राह्मण समाज के द्वारा मालकेरा मोड़ में जलेश्वर महतो का पुतला जलाया गया जिसमें मालकेरा, रामपुर, कुमरजोरी, एवं आस पास के गांवों के सभी ब्राह्मण शामिल हुए।इस दौरान जलेश्वर महतो की एक दवाई लत्तम जुत्तम और पिटाई, जलेश्वर महतो मुर्दाबाद जलेश्वर महतो होश में आओ जैसे नारे लगाए गए।इस घटना को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगो मे काफी आक्रोश है सभी एक स्वर में कहा कि जलेश्वर महतो बताएं कि कौन कौन ब्राह्मण कसाईखाना चला रहे है इससे पहले भी जलेश्वर महतो ब्राह्मण समाज के लोगो को अपमानित करने का काम किया है पर जलेश्वर महतो को मालूम होना चाहिए कि जो ब्राह्मण पुजा पाठ करवाते है वो श्राद्ध भी करवाता है ।

धनबाद के गोविंदपुर में विधवा को मृत बता कर बेच दी जमीन, कागजात लिए दर-दर भटक रही महिलाजमीन के धंधेबाजों ने जीवित विधवा म...
15/10/2022

धनबाद के गोविंदपुर में विधवा को मृत बता कर बेच दी जमीन, कागजात लिए दर-दर भटक रही महिला
जमीन के धंधेबाजों ने जीवित विधवा महिला को मृत घोषित कर फर्जी वंशावली व दस्तावेज तैयार कर उनकी खरीदी गयी 48 डिसमिल जमीन बेच दी. गोविंदपुर अंचल कार्यालय से इसका दाखिल खारिज भी हो चुका है. अब महिला अपनी जमीन का कागजात लिए दर-दर भटक रही है.

इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा:झरिया, पुटकी, गोविंदपुर समेत 6 रूटों पर चलेंगी 5  एसी बसें; 52 सीटों वाली बड़ी बसें चलाने की योज...
15/10/2022

इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा:झरिया, पुटकी, गोविंदपुर समेत 6 रूटों पर चलेंगी 5 एसी बसें; 52 सीटों वाली बड़ी बसें चलाने की योजना
शहर में इलेक्ट्रिक बसाें के परिचालन के लिए कंसल्टेंट कंपनी ने डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें शहर के अंदर झरिया, पुटकी, गाेविंदपुर आदि 6 रूटाें पर 30 सीटाें वाली 5-5 बसें चलाने का सुझाव है। वहीं, दूर-दराज के इलाकाें काे जाेड़ने के लिए धनबाद से निरसा, ताेपचांची आदि जगहाें तक 52 सीटाें वाली बड़ी बसें चलाई जाएंगी। बैट्री से चलनेवाली ये बसें वातानुकूलित हाेंगी।

छठ महापर्व 202228 अक्टूबर - नहाए-खाय29 अक्टूबर- खरना30 अक्टूबर - डूबते सूर्य को अर्घ्य31 अक्टूबर - उगते सूर्य को अर्घ्यस...
13/10/2022

छठ महापर्व 2022
28 अक्टूबर - नहाए-खाय
29 अक्टूबर- खरना
30 अक्टूबर - डूबते सूर्य को अर्घ्य
31 अक्टूबर - उगते सूर्य को अर्घ्य
सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर स्थित छठ घाट की तस्वीर (2021 की तस्वीर)

12/10/2022

धनतेरस पर सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान तैयार:500 जवानों की तैनाती, पार्क मार्केट और पुराना बाजार में वाहनों की नो इंट्री तो बैंक मोड़ में नो पार्किंग

11/10/2022

गरीब मरीजों की परेशानी बढ़ी:SNMMCH की एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ सादिया नाज दो साल की स्टडी लीव पर गईं, अल्ट्रासोनोग्राफी जांच बंद

Address

Steel Gate, Saraidhela
Dhanbad
828127

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Express-Dhanbad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jharkhand Express-Dhanbad:

Share