Koylanchal City Live Bihar/Jharkhand

Call Directions Website Contact the business

Koylanchal City Live Bihar/Jharkhand राजनीति से लेकर सामाजिक, औद्योगिक, खेलकूद, मनोरंजन और विभिन्न ताजा खबरों का सफर कोयलांचल सिटी लाइव
(3)

धनबाद के राजगंज थाने से जब्त बाइक गायब होने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने पुलिस पर दूसरी बाइक लेने का दबाव बनाने का आ...
21/03/2026

धनबाद के राजगंज थाने से जब्त बाइक गायब होने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने पुलिस पर दूसरी बाइक लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. आठ महीने बाद बाइक लेने पहुंचे तो घटना उजागर हुई. मामले को लेकर ग्रामीण एसपी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

धनबाद में पुलिस और अप'राधियों के बीच मुठभेड़धनबाद: भागाबांध में पुलिस और कु'ख्यात अप'राधी प्रिंस खान के गुर्गों के बीच म...
16/03/2026

धनबाद में पुलिस और अप'राधियों के बीच मुठभेड़

धनबाद: भागाबांध में पुलिस और कु'ख्यात अप'राधी प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभे'ड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन अप'राधियों को गो'ली लग गई। घाय'ल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जवाबी फाय'रिंग में अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन को गो'ली लगी। तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त है। मौके पर घटनास्थल पर धनबाद और रांची पुलिस मौजूद है।

अपराधी प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैरधनबाद-रांची पुलिस ने अपराध...
16/03/2026

अपराधी प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
धनबाद-रांची पुलिस ने अपराधी प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया. वहीं भागने के क्रम में एक का पैर टूट गया.

धनबाद: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद-रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है. जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी है. जबकि एक का भागने के क्रम में पैर टूट गया है. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोमवार अहले सुबह धनबाद पुलिस ने भागाबांध ओपी क्षेत्र और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है. पुलिस की इस एनकाउंटर में प्रिंस खान के दो गुर्गे अमन सिंह उर्फ कुबेर और विक्की डोम के पैर में गोली लगी है. जबकि अफजल अमन का भागने के दौरान पैर टूट गया है, जिससे वह घायल हो गया.

एसएसपी ने की घटना की पुष्टि

एसएसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है. एसएसपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा एनकाउंटर की गई है. जिसमें दो को पैर में गोली लगी है. जबकि एक आरोपी का पैर टूटा है. पैर में गोली लगने वालों में अमन सिंह और विक्की डोम शामिल है. वहीं पैर टूटने वाला का नाम अफजल अमन है. एसएसपी ने बताया कि अमन सिंह पलामू का रहने वाला है. जबकि विक्की डोम और अफजल अमन दोनों धनबाद का ही रहने वाला है.

मिडिल ईस्ट वार का असर : वासेपुर के लजीज लच्छे की खुशबू इस बार खाड़ी देशों तक नहीं पहुंची, दुकानदारों में निराशाधनबाद के ...
16/03/2026

मिडिल ईस्ट वार का असर : वासेपुर के लजीज लच्छे की खुशबू इस बार खाड़ी देशों तक नहीं पहुंची, दुकानदारों में निराशा
धनबाद के वासेपुर के स्वादिष्ट 'लच्छे' खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष के कारण निर्यात नहीं किए जा पा रहे हैं. दुकानदारों में निराशा है

धनबाद: वासेपुर के लजीज लच्छे की खुशबू हर साल रमजान के महीने में खाड़ी देशों तक पहुंचती थी. लेकिन इस बार मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर इस कारोबार पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. कुरियर और शिपिंग सेवाएं प्रभावित होने के कारण वासेपुर से खाड़ी देशों में लच्छों की सप्लाई नहीं हो सकी है. हालांकि, स्थानीय बाजार में बिक्री अच्छी है, लेकिन दुकानदारों में थोड़ी मायूसी जरूर है.

धनबाद के वासेपुर के लच्छे अपनी खास मिठास और स्वाद के लिए जाने जाते हैं. रमजान के महीने में यहां से बड़ी मात्रा में लच्छे कुरियर और शिपिंग के जरिए खाड़ी देशों में भेजे जाते थे, जहां वासेपुर के लोग बड़ी संख्या में काम करते हैं. लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण इस बार लच्छों की सप्लाई नहीं हो पा रही है.

बंगाल चुनाव की घोषणा के बाद धनबाद प्रशासन अलर्ट, बॉर्डर इलाकों की होगी विशेष निगरानीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा...
16/03/2026

बंगाल चुनाव की घोषणा के बाद धनबाद प्रशासन अलर्ट, बॉर्डर इलाकों की होगी विशेष निगरानी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद धनबाद प्रशासन अलर्ट है. बॉर्डर इलाकों पर खास निगरानी रखी जा रही है.

धनबाद: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. इनमें पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है. पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के धनबाद जिले में भी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. धनबाद का एक बड़ा इलाका पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी.

इसे लेकर जिला प्रशासन ने बॉर्डर एरिया के रास्तों और संवेदनशील इलाकों की मैपिंग शुरू करने की तैयारी कर दी है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों और अनियंत्रित आवाजाही पर नजर रखी जा सके.

राज्यसभा की 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव ने एक ऐसी बिसात बिछा दी है, जहां 6 उम्मीदवारों की मौजूदगी ने मुकाबले को बेहद ...
15/03/2026

राज्यसभा की 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव ने एक ऐसी बिसात बिछा दी है, जहां 6 उम्मीदवारों की मौजूदगी ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है. पटना के होटल पनास इस वक्त सियासी रणनीतियों का केंद्र बन चुका है, जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के कुनबे को एकजुट करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी दुनिया का ध्यान खींच दिया है. यह पतला रास्ता दुनिया...
15/03/2026

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी दुनिया का ध्यान खींच दिया है. यह पतला रास्ता दुनिया भर में तेल शिपमेंट के लिए एक जरूरी गेटवे है. हाल ही में पहला तेल टैंकर इस रास्ते को सफलतापूर्वक पार करके मुंबई पोर्ट पर पहुंचा. इसी बीच आइए जानते हैं कि जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से भारत तक पहुंचने में कितना समय लगता है.

कितना समय लगता है?

औसतन जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से भारत के पश्चिमी तट तक पहुंचने में लगभग 2 से 3 दिन लगते हैं. भारत के समुद्र तट पर जहाज के डेस्टिनेशन के आधार पर यात्रा का समय अलग-अलग होता है. जैसे अगर कोई जहाज लगभग 28 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्पीड से चलता है तो वह कांधला पोर्ट तक लगभग 37 घंटे में पहुंच सकता है. मुंबई जाने वाले जहाजों को थोड़ा ज्यादा समय लगता है. होर्मुज स्ट्रेट से मुंबई तक की दूरी तय करने में ज्यादातर तेल टैंकरों को आमतौर पर लगभग 53 घंटे से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. हालांकि अगर कार्गो भारत के पूर्वी तट के बंदरगाहों के लिए है तो यात्रा काफी लंबी हो जाती है.

पूर्वी तट के रास्ते में ज्यादा समय क्यों लगता है?

पारादीप पोर्ट जैसे बंदरगाहों पर जाने वाले जहाज को भारत के दक्षिणी सिरे की चारों तरफ से गुजरना पड़ता है. इस रास्ते पर जहाजों को बंगाल की खाड़ी में घुसने से पहले श्रीलंका के चारों ओर से गुजरना पड़ता है. इससे यात्रा में कई और दिन लग जाते हैं.

फारस की खाड़ी में शुरुआती पॉइंट

ज्यादातर तेल टैंकर अपनी यात्रा फारस की खाड़ी के अंदर बड़े बंदरगाहों से शुरू करते हैं. सबसे जरूरी डिपार्चर पॉइंट में से एक रास तनुरा पोर्ट है. यह दुनिया के सबसे बड़े तेल एक्सपोर्ट टर्मिनल में से एक है. इन पोर्ट से टैंकर होर्मुज स्ट्रेट की तरफ बढ़ते हैं.

सबसे सेंसिटिव हिस्सा

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरना यात्रा का सबसे सेंसिटिव स्टेज माना जाता है. इस इलाके में सुरक्षा चिंताओं की वजह से जहाजों को सख्त नेविगेशन रूट का पालन करना पड़ता है.

स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करने और ओमान के तट से गुजरने के बाद जहाज अरब सागर में प्रवेश करते हैं. यहां से रास्ता काफी आसान हो जाता है. इसके बाद टैंकर सीधे भारत के पश्चिमी तट की तरफ जाते हैं.

दुनिया के सबसे जरूरी तेल रास्तों में से एक

होर्मुज स्ट्रेट और भारत के बीच का समुद्री गलियारा दुनिया के सबसे जरूरी एनर्जी सप्लाई रास्तों में से एक है. भारत के कच्चे तेल के इंपोर्ट का एक बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. इस वजह से यह रास्ता देश की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए काफी जरूरी हो जाता है.

1 अप्रैल 2026 से नया ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’ लागू होगा, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा. शेयर और म्यूचुअल फंड टैक्स म...
15/03/2026

1 अप्रैल 2026 से नया ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’ लागू होगा, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा. शेयर और म्यूचुअल फंड टैक्स में बदलाव, और ऑफिस आने-जाने के खर्चे पर अब टैक्स नहीं लगेगा.

बिहार में बढ़ती LPG की मांग और आपूर्ति पर दबाव के कारण तेल कंपनियों ने नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर अस्थायी रोक लगा दी ...
15/03/2026

बिहार में बढ़ती LPG की मांग और आपूर्ति पर दबाव के कारण तेल कंपनियों ने नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर अस्थायी रोक लगा दी है. शहरी इलाकों में सालाना 12 और ग्रामीण में 8 सिलेंडर तक ही बुकिंग संभव होगी. PNG कनेक्शन वाले घरों को एलपीजी सरेंडर करना होगा. केवल पुराने और सक्रिय उपभोक्ताओं को रिफिल मिलेगी. कमर्शियल सिलेंडर की बिक्री शुरू की गई.

नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे सात यात्रियों की मौत और नौ अन्य घायल ...
15/03/2026

नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे सात यात्रियों की मौत और नौ अन्य घायल हो गए. यह हादसा शनिवार रात मनकामना मंदिर से लौटते समय शाहिद लखन गांव के पास हुआ. चालक का नियंत्रण बिगड़ने के कारण बस करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई. पुलिस ने घटना की पुष्टि की और राहत कार्य शुरू किया.

Address

Surendra Gali
Dhanbad
826001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koylanchal City Live Bihar/Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Koylanchal City Live Bihar/Jharkhand:

Shortcuts

Share