HAR BAAT AAP TAK

Call Directions Website Contact the business

HAR BAAT AAP TAK हम निर्भीक है,निष्पक्ष है व सच की लड़ाई में हम आप के साथ है।
(1)

धनबाद भर की लेटेस्ट खबरों को देखने के लिए https://harbaataaptak.com पर विजिट करें। हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.facebook.com/harbaataaptak?mibextid=ZbWKwL यहां भी जुड़ें https://youtube.com/ यह भी देखें https://twitter.com/har_baat?t=5iI0I2BoePfQ2EuMI-VYZQ&s=09 Any business inquiry please call me +919113121507 Email [email protected] [email protected] Please don't forget to like share & subscribe copy right disclaimer under section 107 of the copy right act 1976 allowance is made for fair use for the purposes such as criticism comment news reporting and research fair use premitted by copyright statute that maight हमारा उद्देश्य है धनबाद भर से अपने पाठकों और श्रोताओं तक निष्पक्ष व प्रमाणित खबरों को दिखाना

HAR BAAT AAP TAK complaint number:+919113121507
Police Helpline : 100
Police Control Room: 0326-2311217
Fire Helpline : 101/0326-2310545
Dhanbad Blood Bank : 9955320702
NIC Service Desk – 1800111555
Citizen’s Call center : 155300
Child Helpline : 1098
Women Helpline : 1091
Jansamvad : 181
electric vibhag 1912

 #झारखंड सरकार के मंत्री  #सुदिव्य_कुमार सोनू का  #गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर से राजनीतिक औ...
06/09/2026

#झारखंड सरकार के मंत्री #सुदिव्य_कुमार सोनू का #गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री #हेमंत_सोरेन थोड़ी देर में गिरिडीह के लिए रवाना होंगे।

अधिक जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 #राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुईं  #धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य, देशभर में बढ़ाया मान!धनबाद की एक सरकारी शिक्षिका ने वो...
05/09/2026

#राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुईं #धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य, देशभर में बढ़ाया मान!

धनबाद की एक सरकारी शिक्षिका ने वो कर दिखाया, जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है! शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धनबाद के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।

देशभर से चुने गए 48 शिक्षकों में जगह बनाने वाली मुनमुन को प्रशस्ति पत्र, शाल और 50 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

सरकारी स्कूलों को लेकर बनी पुरानी सोच बदलने में उनके नवाचारों की अहम भूमिका रही। उन्होंने बच्चों के बीच अंग्रेजी का डर खत्म करने के लिए ‘इंग्लिश अराउंड मी’ जैसी गतिविधियां शुरू कीं। रीडिंग बडी सिस्टम से बड़े बच्चे छोटे बच्चों की पढ़ाई में मदद करते हैं।

वहीं स्मार्ट डिजिटल संसाधनों, वैदिक गणित, अबेकस और बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण ने स्कूल की पहचान को नई ऊंचाई दी।

#मुनमुनभट्टाचार्य #शिक्षकसम्मान #राष्ट्रीयशिक्षकपुरस्कार

 #धनबाद SSP का राष्ट्रीय जलवा!देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों में 18वीं रैंक, झारखंड से अकेले!धनबाद के लिए बड़ी और गर्व की ...
05/09/2026

#धनबाद SSP का राष्ट्रीय जलवा!देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों में 18वीं रैंक, झारखंड से अकेले!

धनबाद के लिए बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। जिले के एसएसपी प्रभात कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार पहचान मिली है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान-2026’ विशेषांक में उन्हें 18वां स्थान दिया गया है। खास बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाले झारखंड के वे एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं।

देशभर के करीब 1,100 से अधिक जिला पुलिस प्रमुखों के बीच कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन, त्वरित निर्णय, जनसंपर्क और जवाबदेही समेत 10 प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन के बाद 25 अधिकारियों का चयन किया गया।

संगठित अपराध पर सख्ती बनी पहचान

विशेषांक में प्रभात कुमार की संगठित अपराध के खिलाफ रणनीतिक और सख्त पुलिसिंग को विशेष तौर पर रेखांकित किया गया है। बीते वर्ष धनबाद SSP की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने संगठित और आर्थिक अपराध के खिलाफ विशेष रणनीति पर काम किया। अपराधी गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया।

एक ही दिन में 249 लंबित वारंटों का निष्पादन करते हुए 34 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई।

अपराध में भी बड़ी गिरावट

पुलिस समीक्षा के अनुसार, जुलाई 2026 में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले अपराध के मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

रामगढ़ SP, जमशेदपुर SSP और पाकुड़ SP के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके 2014 बैच के IPS अधिकारी प्रभात कुमार की इस उपलब्धि को धनबाद पुलिस के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 #कतरास में आधी रात गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ — जन्माष्टमी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब! #धनबाद: कतरास कोयलांचल में जन्माष्ट...
05/09/2026

#कतरास में आधी रात गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ — जन्माष्टमी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब!

#धनबाद: कतरास कोयलांचल में जन्माष्टमी की रात भक्ति और उत्साह का ऐसा नजारा दिखा, जिसने पूरे इलाके को कृष्णमय कर दिया। कतरास के संकट मोचन मंदिर समेत राधे-कृष्ण मंदिर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।

मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। बाल गोपाल को पालने में विराजमान कर भक्तों ने झूला झुलाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन के बीच लगातार ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंजते रहे।
जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इस दौरान कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी संकट मोचन मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। आधी रात जन्मोत्सव के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

शमशेर नगर में मोहसिन-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस का आगाज, देर रात तक गूंजेगी तकरीर! #धनबाद:शमशेर नगर में आज मोहसिन-ए-इंसानियत ...
04/09/2026

शमशेर नगर में मोहसिन-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस का आगाज, देर रात तक गूंजेगी तकरीर!

#धनबाद:शमशेर नगर में आज मोहसिन-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस का शानदार आगाज हो गया है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग कॉन्फ्रेंस में पहुंच रहे हैं।

इस खास कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे उलेमा और इस्लामी विद्वान अपनी तकरीर पेश कर रहे हैं। कार्यक्रम में नात-ए-पाक, इस्लामी बयान और इंसानियत से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु ताला अलेही वसल्लम की सीरत, उनकी शिक्षाओं और इंसानियत के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम स्थल पर लोगों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।सबसे खास बात यह है कि यह कार्यक्रम देर रात तक चलेगा, जहां लोग उलेमा की तकरीर सुनेंगे और धार्मिक संदेशों से जुड़ेंगे

04/09/2026

पुराना बाजार के दुकानदारों को मिलेगा पक्का ठिकाना?सांसद प्रतिनिधि ने दिया आश्वासन!

कागजात पूरे फिर भी वाहन जब्त? धनबाद में सड़क पर उतरे ऑटो-टोटो चालक! #धनबाद:  #धनबाद_थाना के सामने शुक्रवार को उस वक्त मा...
04/09/2026

कागजात पूरे फिर भी वाहन जब्त? धनबाद में सड़क पर उतरे ऑटो-टोटो चालक!

#धनबाद: #धनबाद_थाना के सामने शुक्रवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब ऑटो और टोटो चालकों ने सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालकों के इस विरोध के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई।

प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। चालकों का आरोप है कि जरूरी दस्तावेज मौजूद होने के बावजूद उनके ऑटो-टोटो जब्त किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कार्रवाई के दौरान कई बार यह स्पष्ट नहीं किया जाता कि आखिर किस नियम या दस्तावेज की कमी के चलते वाहन पकड़ा गया।

चालकों ने यह भी शिकायत की कि जब्त वाहनों को कई दिनों तक थाना में खड़ा रखा जाता है, जिससे उनकी दैनिक कमाई रुक जाती है और परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है।

चालकों ने मांग की कि गलती होने पर नियमानुसार जुर्माना किया जाए, लेकिन वाहनों को अनावश्यक रूप से रोककर उनकी आजीविका प्रभावित न की जाए।

 #धनबाद से ट्रेन पकड़ने से पहले रुकिए! 15-16 सितंबर को बड़ा रेल बदलाव!धनबाद:अगर आप 15 या 16 सितंबर को धनबाद होकर ट्रेन स...
04/09/2026

#धनबाद से ट्रेन पकड़ने से पहले रुकिए! 15-16 सितंबर को बड़ा रेल बदलाव!

धनबाद:अगर आप 15 या 16 सितंबर को धनबाद होकर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। धनबाद-हावड़ा रेलखंड पर दो दिनों तक रेलवे का बड़ा काम होने जा रहा है, जिसका सीधा असर कई ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा।

मुगमा और थापरनगर स्टेशन के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते धनबाद होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव होगा।

15 व 16 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द:

• 13546 गया–आसनसोल मेमू
• 13545 आसनसोल–गया मेमू
• 63556 बरकाकाना–आसनसोल मेमू
• 63556 आसनसोल–बरकाकाना मेमू

इन ट्रेनों का सफर बदलेगा

• 13503 बर्द्धमान–हटिया मेमू आसनसोल तक चलेगी।
• 13504 हटिया–बर्द्धमान मेमू आसनसोल से चलेगी।

आसनसोल–गया मेमू के रद्द होने का असर खास तौर पर पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के यात्रियों पर पड़ सकता है।

कई ट्रेनें भी चलेंगी लेट

15 सितंबर को दुर्गियाना एक्सप्रेस करीब 1 घंटे, कोलकाता–जम्मूतवी एक्सप्रेस 50 मिनट, दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और पटना–धनबाद इंटरसिटी करीब सवा घंटे की देरी से चल सकती है।

16 सितंबर को कोलकाता–जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब 30 मिनट देर से चलने की सूचना है।

गलत दिशा में ऑटो-टोटो चलाना पड़ा भारी, धनबाद में 31 वाहन जब्त! #धनबाद की सड़कों पर नियम तोड़कर चलने वाले ऑटो-टोटो चालकों...
03/09/2026

गलत दिशा में ऑटो-टोटो चलाना पड़ा भारी, धनबाद में 31 वाहन जब्त!

#धनबाद की सड़कों पर नियम तोड़कर चलने वाले ऑटो-टोटो चालकों की अब खैर नहीं! ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को सीएमआरआई गेट के पास अचानक विशेष जांच अभियान चलाकर लापरवाही करने वाले चालकों पर बड़ी कार्रवाई की।

ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाते मिले 31 ऑटो-टोटो समेत अन्य वाहनों को जब्त कर ट्रैफिक थाना ले जाया गया। कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और सड़क हादसों की आशंका को कम करना है।

पुलिस की नजर सिर्फ गलत दिशा में चलने वालों पर नहीं है। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, नशे में ड्राइविंग, बिना जरूरी कागजात वाहन चलाना, नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में वाहन चालक सावधान रहें और सड़क पर निकलते समय नियमों का पालन जरूर करें।

वर्दी पर चमके नए सितारे! धनबाद के 4 पुलिसकर्मियों को उनके साहस के लिए मिला प्रमोशन! #धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए ...
03/09/2026

वर्दी पर चमके नए सितारे! धनबाद के 4 पुलिसकर्मियों को उनके साहस के लिए मिला प्रमोशन!

#धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए यह दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा। बेहतर कार्य, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण का इनाम देते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया गया।
2005 बैच के सदानंद सिंह, 2018 बैच के प्रभात रंजन राय और अर्जुन कुमार सिंह को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली। वहीं 2009 बैच के सिपाही नवनीत नवल को एएसआई बनाया गया।
एसएसपी कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में एसएसपी प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को नई रैंक के बैज लगाए। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी और उपलब्धि का गर्व साफ नजर आया।
एसएसपी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नई रैंक के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा जारी रखने का संदेश दिया।

Address

Shamsher Nagar Eidgha Road Dhanbad
Dhanbad
828130

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HAR BAAT AAP TAK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HAR BAAT AAP TAK:

Shortcuts

Share