Jharkhand Khabar

Call Directions Contact the business

Jharkhand Khabar News

 #झरिया  से  #सिंदरी  तक  #भाजपा  शक्ति का  #प्रदर्शन ,  #विधायक   #रागिनीसिंह  के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुँचे...
06/07/2026

#झरिया से #सिंदरी तक #भाजपा शक्ति का #प्रदर्शन , #विधायक #रागिनीसिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुँचे HURL परिसर

#धनबाद /झरिया:केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सिंदरी स्थित HURL परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी देखने को मिली।

झरिया विधायक रागिनी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता बसों के माध्यम से झरिया से सिंदरी के लिए रवाना हुईं। वहीं बड़ी संख्या में भाजपा एवं जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से कार्यक्रम स्थल पहुँचे। कार्यकर्ताओं में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के स्वागत और उनके संबोधन को सुनने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि सिंदरी में आयोजित यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा तथा भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान झरिया विधानसभा क्षेत्र से पहुँचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पानी-बिजली की समस्या पर स्थानीयों का आक्रोश भड़का, प्रबंधन ने 10 दिनों में सुधार का दिया आश्वासन #धनसार   #धनबाद  : पानी...
25/05/2026

पानी-बिजली की समस्या पर स्थानीयों का आक्रोश भड़का, प्रबंधन ने 10 दिनों में सुधार का दिया आश्वासन

#धनसार #धनबाद : पानी और बिजली की लगातार समस्या से त्रस्त धनसारवासियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह और वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने नई दिल्ली से जुलूस निकालकर धनसार विश्वकर्मा परियोजना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सूचना मिलते ही धनसार कोलियरी के पीओ संजय कुमार ने एक वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर भेजा। अधिकारी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। प्रबंधन ने पानी और बिजली आपूर्ति में 10 दिनों के अंदर सुधार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए।
गुड्डू सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करेंगे और विश्वकर्मा परियोजना का कार्य पूरी तरह ठप कर देंगे।
पार्षद मेनका सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बीसीसीएल द्वारा ब्राइट कुसुंडा, नई दिल्ली, दास पट्टी, पोथी सेंटर, हरिपुर डौड़ा, महावीर स्थान और झा कालोनी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन इन दिनों इन इलाकों में बिजली 6 से 7 घंटे तक नहीं आती है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोगों को रात में घर के बाहर रहना पड़ रहा है।
इसके अलावा पिटवाटर की आपूर्ति भी कई महीनों से बंद पड़ी है। प्रबंधन के पहले के आश्वासनों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
प्रबंधन के ताजा आश्वासन के बाद लोग फिलहाल शांत हैं, लेकिन यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय लोग फिर से उग्र आंदोलन कर सकते हैं। मौके पर माया देवी, संगीता देवी, बालेश्वर चौहान, रीना देवी, लक्ष्मीनिया देवी, सोनू राम, सुनील राम, उदय रावत, सुनील पासवान, सोनू खान सहित अन्य थे।

 #धनसार :- चांदमारी नौ नंबर दुर्गा मंदिर मे श्री श्री  बसंती  चैती दुर्गापूजा नवयुवक संघ समिति की ओर से गुरुवार को लगभग ...
19/03/2026

#धनसार :- चांदमारी नौ नंबर दुर्गा मंदिर मे श्री श्री बसंती चैती दुर्गापूजा नवयुवक संघ समिति की ओर से गुरुवार को लगभग 401 महिलाएं व कन्याओं ने कलश यात्रा में शामिल हुई।। इस दौरान माता रानी की जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय में हो गया ।कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ विक्ट्री छठ तलाब पहुंची। यहां पुरोहित द्वारा मंत्र उच्चारण कर जल को कलश में भरा गया। कलश में जल भरकर वापस लाइन किनारे, अनुग्रह नगर, धनसार चौक,जोड़ाफाटक ,चांदमारी सब्जी बगान होते दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां चैती दुर्गा पूजा 51 वर्ष पुरे हो गए। पूजा को सफल बनाने में महेंद्र भूईया,दिनेश भूईया, कमलेश भूईया, सौदागर भूईया, दुलार तुरी , शुकर, रमेश, जनवरी भूईया,भोला,गुडडु, शंकर, ज्योति,सूरज,दिनेश ,कांता,चंदन, डब्लु, सागर सहित अन्य लोग थे।

27/02/2026

बिग ब्रेकिंग

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 7000 मतों से आगे

 #शहीद  नेपाल रवानी की 36वीं शहादत पर बीसीकेयू की बैठक, कल गोधर में देगे श्रद्धांजलि  #झरिया/  #धनसार :-धनसार कोलियरी मे...
24/02/2026

#शहीद नेपाल रवानी की 36वीं शहादत पर बीसीकेयू की बैठक, कल गोधर में देगे श्रद्धांजलि

#झरिया/ #धनसार :-धनसार कोलियरी में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 25 फरवरी को शहीद कॉमरेड नेपाल रवानी की 36वीं शहादत दिवस पर गोधर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इस निर्णय को स्वीकार किया और कल गोधर पहुंचकर शहादत स्मृति स्थल पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने का संकल्प लिया।
बैठक में बिसीकेयु के नेता नंदलाल महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि 25 फरवरी 1990 को माफिया तत्वों ने कॉमरेड नेपाल रवानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से हर वर्ष उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नेपाल रवानी ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अपनी जान की परवाह न करते हुए योगदान दिया और शहादत दी। माफिया की गोली भी उन्हें रोक नहीं सकी। वे कोयलांचल क्षेत्र के मजदूरों, किसानों और दबे-कुचले लोगों की आवाज बने रहे तथा माफियाओं और लठैतों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी।मौके पर भूषण महतो, दीपक कुमार, रवि सिंह, उमा चौहान, राम बालक, धारी, गोपाल महतो, अशोक कुमार, लखन हजाम आदि थे।

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन लाल अग्रवाल के निधन पर शोक,  #विधायक   #रागिनीसिंह ने परिजनों से की मुलाकात #धनबाद  #झरिया  प्रसि...
14/02/2026

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन लाल अग्रवाल के निधन पर शोक, #विधायक #रागिनीसिंह ने परिजनों से की मुलाकात

#धनबाद #झरिया प्रसिद्ध उद्योगपति, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तथा झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल जी के निधन की सूचना मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह उनके आवास पहुँचीं।

विधायक रागिनी सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि रतन लाल अग्रवाल जी का सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है। उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ, समर्पित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 #धनबाद   #नगर  निगम के  #मेयर  पद के प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में युवाओं की एक टोली ने जोरदार  #जनसंपर्क   #अभिया...
09/02/2026

#धनबाद #नगर निगम के #मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में युवाओं की एक टोली ने जोरदार #जनसंपर्क #अभियान चलाया

#झरिया :- धनबाद नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थन में युवाओं की एक टोली ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया।यह अभियान झरिया के बस्ताकोला अंबेडकर चौक से शुरू हुआ। युवाओं के समूह ने आटा चक्की, माइंस रेस्क्यू स्टेशन, राइज एरिया, विक्ट्री कॉलोनी, धनसार, बैक मोड़ सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और संजीव सिंह को वोट देने की अपील की।दर्जनों युवा "मैं हूं संजीव" और संजीव सिंह की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहनकर मुख्य मार्गों पर उतरे। उन्होंने दुकानदारों, ऑटो-टोटो चालकों, राहगीरों और आम नागरिकों से बातचीत की तथा उनके समर्थन में वोट मांगा।स्थानीय लोग इसे युवा वर्ग में संजीव सिंह की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत बता रहे हैं। युवाओं में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के प्रति जबरदस्त उत्साह और जोश देखा जा रहा है।
इस मौके पर पप्पू पासवान, देशराज चौहान, सेलो पासवान, सुजीत रवानी, बबलू भुईया, छोटू कुमार, अप्पू मंडल, अरुण पासवान सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 #धनबाद /धनसार:धनसार के प्रेम नगर क्षेत्र में नवनिर्मित श्री वीर हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह का आयोजन...
04/02/2026

#धनबाद /धनसार:धनसार के प्रेम नगर क्षेत्र में नवनिर्मित श्री वीर हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया।इस दौरान भव्य कलशयात्रा निकाली गई।इस कलशयात्रा मे 501 महिलाए शामिल हुई।यह यात्रा बाजे गाजे के साथ मंदिर परिसर से निकली, जो जोड़ाफाटक, प्रेम नगर, अनुग्रह नगर होते हुए राम मंदिर पहुंची। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ कलश मे जल भराई किया गया। इसके बाद यह यात्रा पुन:मंदिर पहुंची।इस दौरान जय वीर हनुमान, जय माता दी व हर हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह पावन अवसर भक्तों के लिए अत्यंत मंगलमय एवं आध्यात्मिक उत्साह से भरा हुआ है। तीन दिवसीय मांगलिक महोत्सव मे
प्राण प्रतिष्ठा, हवन शुक्रवार व शनिवार को
विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने मेडब्ल्यू साव, राहुल रवानी, पप्पू सिंह
पप्पू रवानी, रीता देवी का सराहनीय योगदान रहा।

गोंदुडीह में बीएमएस के द्वारा वनभोज का आयोजन #धनबाद । गोंदुडीह के वृंदावन इको पार्क में   धकोकस (बीएमएस) की ओर से बुधवार...
21/01/2026

गोंदुडीह में बीएमएस के द्वारा वनभोज का आयोजन

#धनबाद । गोंदुडीह के वृंदावन इको पार्क में धकोकस (बीएमएस) की ओर से बुधवार को एक भव्य वनभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर, कार्यकर्ता व अधिकारी शामिल हुए।बतौर मुख्य अतिथि बीसीसीएल के
डीपी मुरली कृष्ण रमैया ने इस संघ की भूरी भूरी प्रशंसा की। कहा कि संघ के पदाधिकारी मजदूरों व अधिकारी के साथ सामंजस्य बनाकर काम करते है। यह हमेशा मजदूर हीत मे काम किया है।भव्य वनभोज को देख गदगद होते हुए कहा कि यह एक सही समय कि एक साथ पदाधिकारी मजदूर और अधिकारी एक जगह बैठकर वनभोज का आनंद लेते है। यह वनभोज नहीं एक तरह का यह एक अवसय है। इसकी जितना भी प्रशंसा की जाए कम है। इस मौके पर
कुसुंडा जीएम निखिल त्रिवेदी,
पीबी एरिया जीएम गणेश साहा,
आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह, विश्वकर्मा परियोजना पीओ संजय कुमार, गोंदुडीह पीओ दिलीप कुमार,अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री कृष्ण कुमार सिंह, महावीर चौहान,
इसके अलावा बीएमएस के जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, मुरारी ताती, उमेश सिंह, अयोध्या मिश्रा, सुशील सिंह, संतोष, प्रशांत, सत्यनारायण यादव, तारकेश्वर सिंह, कन्हैया सिंह, सत्येंद्र कुमार, पप्पू, प्रभु चौहान, विनोद, विक्की मंडल, बीएन झा, कालीपद महतो सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पूर्व डीपी मुरली कृष्ण रमैया ने जोड़ा फाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहाँ एक वाटर कूलर प्रदान किया। साथ ही गोधर में एक मेडिकल शिविर का उद्घाटन भी किया गया।

 #धनबाद  में  #रेलकर्मी  की  #हत्या  का  #सनसनीखेज   #मामला  सुलझा: बेटे, बेटी और उसके प्रेमी  #गिरफ्तार  #धनबाद:- धनबाद...
15/01/2026

#धनबाद में #रेलकर्मी की #हत्या का #सनसनीखेज #मामला सुलझा: बेटे, बेटी और उसके प्रेमी #गिरफ्तार

#धनबाद:- धनबाद थाना पुलिस ने एक रेलकर्मी की क्रूर हत्या के मामले का खुलासा किया है। मृतक की पहचान बीरबल (रेलवे कर्मचारी) के रूप में हुई है, जो हीरापुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप हरी मंदिर के पास रहते थे।बता दे कि इस वर्ष 5 जनवरी को पंपू तालाब से बीरबल का शव बरामद हुआ था। शुरू में यूडी (अज्ञात मौत) कांड संख्या 02/26 दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय राय से मौत का कारण गला घोंटकर हत्या होना सामने आया।
इसके आधार पर 13 जनवरी 2026 को धनबाद थाना में कांड संख्या 28/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता, 2023) के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज (सीडीआर), तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें मृतक बीरबल का पुत्र रोहित कुमार पुत्री ऋतू कुमारी, अरवल बिहार के फरदीन खान ( ऋतू कुमारी का प्रेमी) शामिल है। जांच में सामने आया कि मृतक बीरबल शराब का अत्यधिक सेवन करते थे। घर लौटकर परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज करते और अपनी पत्नी के चरित्र पर लांछन लगाकर मारपीट करते थे। इससे परेशान होकर पुत्र रोहित कुमार, पुत्री ऋतू कुमारी और ऋतू के प्रेमी फरदीन खान ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
4 जनवरी 2026 की रात को रोहित कुमार और फरदीन खान ने पंपू तालाब के पूर्वी छोर पर मृतक को बुलाया। उन्होंने शराब में नशीली दवा मिलाकर पिलाई, जिससे बीरबल बेहोश हो गए।तत्पश्चात दोनों ने मृतक को रोहित की काली रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (रजि. नंबर JH 10BJ 8959) पर बिठाकर आमटाल के सुनसान स्थान पर ले गए। वहां मफलर से गला घोंटकर हत्या की। शव को उसी बाइक पर बिठाकर पंपू तालाब में फेंक दिया।पुलिस ने घटनास्थल पर से इस्तेमाल शराब की खाली बोतल,हत्या में प्रयुक्त मफलर,इस्तेमाल मोटरसाइकिल (अपाचे, काला रंग, रजि. नंबर JH 10BJ 8959) जब्त की है। छापेमारी मे पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सरायढेला मंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी (धनबाद थाना)पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह (धनबाद थाना)पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार (धनबाद थाना) शामिल थे।
पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 8-9 दिनों में हत्या का पर्दाफाश कर लिया। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच चल रही है।

Address

Dhanbad
828106

Telephone

+918969790038

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jharkhand Khabar:

Shortcuts

Share