Coal City Newz

Call Directions Contact the business

Coal City Newz Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Coal City Newz, Media/News Company, dhanbad', Dhanbad.
(1)

*बैंक मोड़ से केंदुआडीह तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान**13 वाहनों से वसूला ₹1.53 लाख का जुर्माना, अवैध रूप से खड़े वाहन जब्...
12/10/2026

*बैंक मोड़ से केंदुआडीह तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*13 वाहनों से वसूला ₹1.53 लाख का जुर्माना, अवैध रूप से खड़े वाहन जब्त*

#कोल_सिटी_न्यूज़ #धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को बैंक मोड़ से केंदुआडीह तक विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी तथा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री रोहित कुमार साव के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब एवं अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया। इनसे आए दिन यातायात बाधित होने के साथ-साथ गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। ऐसे वाहनों को जब्त कर केंदुआडीह थाना परिसर में भेजा गया।

जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क पर बाधा उत्पन्न करने वाले 13 वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए ₹1,53,000 (एक लाख तिरपन हजार रुपये) का चालान काटा गया।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर सघन अभियान जारी रहेगा।

कार्रवाई में सार्जेंट मेजर श्री राकेश कुमार दुबे, ट्रैफिक सार्जेंट श्री प्रवीन कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट श्री अमरेश कुमार, आईटी सहायक श्री देवेन्द्र कुमार सहित एनएचएआई की तकनीकी टीम एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

*दुर्गा पूजा को लेकर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न**सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को ...
12/10/2026

*दुर्गा पूजा को लेकर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न*

*सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश*

*डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, व्हाट्सएप ग्रुप को "ओनली एडमिन कैन पोस्ट" करने का निर्देश*

*हर पंडाल में रहेंगे पुलिस पदाधिकारी*

*पूजा समितियों से पूजा से पहले विसर्जन रूट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश*

*सादे लिबास में भी रहेंगे पुलिस कर्मी*

*पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स रखने का निर्देश*

#कोल_सिटी_न्यूज़ #धनबाद : दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से न्यू टाउन हॉल में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। कहा कि सभी पूजा समितियां पूजा शुरू होने से पूर्व विसर्जन के निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। साथ ही विसर्जन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की तकनीकी स्थिति पहले ही जांच लें।

पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तथा सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा, जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी। साथ में अग्निशमन सुरक्षा के लिए फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखना होगा।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें। पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की प्रतिनियुक्ति करें तथा स्थानीय थाना से निरंतर समन्वय बनाए रखें।

जागरूकता एवं संपर्क विवरण पर कहा कि पंडालों के प्रमुख स्थानों पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क नंबर, साइबर अपराध की रोकथाम तथा नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाएं।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन ने यातायात एवं वाहन नियंत्रण को सुचारू बनाने के लिए नई रणनीति बनाई है। जिसमें पीक आवर्स के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह बंद रहेगा। बरमसिया में हाइट बैरियर लगाया जाएगा ताकि बड़े वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। सोशल मीडिया पर 24 घंटे पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर शीघ्र वायरल होने वाली अफवाहों की रोकथाम के लिए ग्रुप की सेटिंग 'ओनली एडमिन कैन पोस्ट' रखें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपात स्थिति के लिए डायल 112 के अतिरिक्त कंट्रोल रूम में 4 अन्य मोबाइल नंबर सक्रिय रहेंगे। जबकि शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान निर्बाध प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी स्ट्रीट लाइटों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। पूजा अवधि के दौरान शहर में सुचारू एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी तालाबों की तीन चरणों में सफाई की जाएगी। जिसमें दुर्गा पूजा से पहले, प्रतिमा विसर्जन के तुरंत बाद और आगामी छठ पूजा से पूर्व तालाबों की सफाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने पूजा समितियों से अपील की कि वे तालाबों में केवल नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें।

कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोल्फ ग्राउंड एवं कोहिनूर वेंडिंग जोन में समुचित पार्किंग व्यवस्था की गई है।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों एवं पूजा समितियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ त्योहार मनाएं।

बैठक में धनबाद के माननीय विधायक श्री राज सिन्हा न ब्रांच रोड पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने, हाइना परिचालन पर नियंत्रण रखने, पूजा पंडाल केेे आसपास की शराब दुकानों पर विशेष चौकसी रखने, सड़क पर घूमनेे वाले आवाराा पशुओं पर लगाम लगाने, मुख्य सड़क पर कट बंद करने का सुझाव दिया।

माननीय विधायक झरिया श्रीमती रागिनी सिंह ने झरिया को जाम मुक्त रखने तथा इमरजेंसी में आमजनों के वाहनों को जान देने का अनुरोध किया।

धनबाद नगर निगम के महापौर श्री संजीव सिंह ने कहा कि हर समस्या का जिला प्रशासन एवं नगर निगम मिलकर समाधान करेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले वासी अच्छे से दुर्गा पूजा का पर्व मना सकेंगे। चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ने भी आम जनों की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

शांति समिति की बठक में राणा चट्टराज, राम गोपाल भुवानिया, अजीत कुमार मिश्रा, मनौवर अंसारी, भगत सिंह, कार्तिक हाडी, महादेव हांसदा, मोहम्मद कयूम खान, मुख्तार खान, विजय शर्मा, पिंटू कुमार तुरी, अनवरी खातून, संजय कुमार, मुरारी लाल रविदास, गोपाल पांडे, आनंद कुमार, बैजनाथ यादव, मोहम्मद हकीम अंसारी, राम विलास राम, बलराम प्रसाद साव, कुलदीप अग्रवाल, भोलाराम, डीएन पाठक, डीएन यादव, मोहम्मद अफजल खान, मोहम्मद मेराज खान सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, माननीय विधायक टुंडी के प्रतिनिधि श्री जगदीश कुमार चौधरी के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

12/10/2026

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले— मोदी सरकार के 200 अफसर हमारे टच में हैं

धनबाद में दुर्गा पूजा की तैयारियों और साइबर सुरक्षा पर पुलिस का जोर
12/10/2026

धनबाद में दुर्गा पूजा की तैयारियों और साइबर सुरक्षा पर पुलिस का जोर

धनबाद में महालया पर सांस्कृतिक संध्या, शाश्वती सेन डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
12/10/2026

धनबाद में महालया पर सांस्कृतिक संध्या, शाश्वती सेन डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

12/10/2026

कतरास जी एन एम सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे मेयर संजीव सिंह, समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन #कोल_सिटी_न्यूज़  #ध...
11/10/2026

कतरास जी एन एम सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे मेयर संजीव सिंह, समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन

#कोल_सिटी_न्यूज़ #धनबाद: धनबाद के मेयर संजीव सिंह कतरास स्थित जी एन एम सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। मेयर ने पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

समिति के सदस्यों ने मेयर के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार जताया।

⚡ झरिया में कल 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, झरिया 2 और 3 नंबर क्षेत्र होंगे प्रभावित
11/10/2026

⚡ झरिया में कल 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, झरिया 2 और 3 नंबर क्षेत्र होंगे प्रभावित

Address

Dhanbad'
Dhanbad
828111

Telephone

+919102277708

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Coal City Newz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Coal City Newz:

Shortcuts

Share