Mahua Khabar

Mahua Khabar Mahua Khabar leading online News Portal from Jharkhand offering Regional & National News.

BOKARO - RAKESH KUMAR SINGH अवैध बालू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्तBOKARO - (बोकारो): बोकारो पुलिस को अवैध ब...
07/08/2026

BOKARO - RAKESH KUMAR SINGH

अवैध बालू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

BOKARO - (बोकारो): बोकारो पुलिस को अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सेक्टर-06 थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से बालू ढो रहे तीन टेक्टर को जब्त किया है।

ये भी पढ़ें : जामताड़ा पुलिस ने चार साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खनन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-06 थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध बालू परिवहन में लगे तीन टेक्टर को पकड़ा गया। जब्त वाहनों के नंबर JH09BF-2743, JH09BB-3591 और JH10CB-6116 बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों टेक्टर के चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खनन निरीक्षक की शिकायत पर तीनों वाहनों को जब्त कर सेक्टर-06 थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

JAMTARA - DEEPAK KUMAR SINGH आंगनबाड़ी केंद्र बना साइबर अपराध का अड्डा, मास्टर ट्रेनर सहित चार गिरफ्तार JAMTARA - (जामता...
07/08/2026

JAMTARA - DEEPAK KUMAR SINGH

आंगनबाड़ी केंद्र बना साइबर अपराध का अड्डा, मास्टर ट्रेनर सहित चार गिरफ्तार

JAMTARA - (जामताड़ा): जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में छापेमारी कर पुलिस ने चार शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक मास्टर ट्रेनर भी शामिल है, जो नए साइबर अपराधियों को ठगी की ट्रेनिंग देता था।

ये भी पढ़ें : धनबाद में भू धंसान दर्जन भर घर जमींदोज

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ साइबर अपराधी संगठित होकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को साइबर ठगी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज अंसारी, शरीफ अंसारी, इरफान अंसारी और फरीद अंसारी के रूप में हुई है। इनमें तीन आरोपी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिंदरजोड़ी गांव निवासी हैं, जबकि फरीद अंसारी देवघर जिले के करों थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है।

ये भी पढ़ें : बोकारो में आला अधिकारियों ने 39 नए बोलेरो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि फरीद अंसारी इस गिरोह का मास्टर ट्रेनर है, जो नए अपराधियों को साइबर ठगी के तरीके सिखाता था। आरोपी खुद को विभिन्न कोरियर कंपनियों का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजते थे। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करता था, आरोपी उसके मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक खातों से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। सभी आरोपी लंबे समय से साइबर अपराध में सक्रिय थे। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी जांच में जुट गई है।

DHANBAD - RAJESH KUMAR YADAV भू-धंसान की घटना ने मचाई हलचल, दर्जन भर घर जमींदोज, कई लोग घायल, बीसीसीएल, जिला प्रशासन के ...
07/08/2026

DHANBAD - RAJESH KUMAR YADAV

भू-धंसान की घटना ने मचाई हलचल, दर्जन भर घर जमींदोज, कई लोग घायल, बीसीसीएल, जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा

DHANBAD - (धनबाद): धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में आज (शुक्रवार को) उस समय अफरातफरी मच गई, जब लगभग 3 बजे एकाएक धरती फट गई। जिसमें कई घरों की दीवारों पर गहरी दरारें पड़ गईं और कुछ मकान ढहने के कगार पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीन के अंदर से तेज गड़गड़ाहट और कंपन महसूस हुआ, जिससे इलाके में अफरा‑तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। फिलहाल कम से कम 8 से 9 घरों में मोटी मोटी दरारें आ चुकी हैं और करीब 1 दर्जन मकान अलग-अलग स्तर पर प्रभावित बताए जा रहे हैं। अभी तक किसी बड़ी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और राहत‑बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें : बोकारो में पुलिस अधिकारियों ने 39 नए बोलेरो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मिली जानकारी के अनुसार, कतरास के छाताबाद में अचानक हुए भू-धंसान से एक दर्जन से अधिक घरों के जमींदोज होने की सूचना है। एक दो मंजिला मकान भी देखते ही देखते जमीन में समा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घरों और जमीन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में करीब एक दर्जन लोग के भी घायल होने की सूचना हैं। घटना के बाद बीसीसीएल और जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला।

ये भी पढ़ें : पाकुड़ में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खदान में ब्लास्टिंग के कुछ ही देर बाद जमीन में तेज कंपन महसूस हुआ और देखते ही देखते बड़े क्षेत्र में जमीन फटने लगी। कई मकान अचानक धंस गए, जिससे लोगों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे और धंसे हुए घरों से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बीसीसीएल और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें : गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि खदान में लगातार की जा रही ब्लास्टिंग और भूमिगत खनन के कारण इलाके में यह हादसा हुआ है। लोगों ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन पूरे इलाके का आकलन कर रहा है कि भू-धंसान का दायरा कितना बड़ा है और कितने घर इसकी चपेट में आए हैं। इस घटना ने एक बार फिर धनबाद के खनन प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

BOKARO - RAKESH KUMAR SINGH आईजी, डीसी व एसपी ने 39 नए बोलेरो पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाBOKARO - (बोकारो...
07/08/2026

BOKARO - RAKESH KUMAR SINGH

आईजी, डीसी व एसपी ने 39 नए बोलेरो पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

BOKARO - (बोकारो): शुक्रवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन, बोकारो से जिले को आवंटित 39 नए बोलेरो पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें : धनबाद के छाताबाद में भू धंसान, दर्जनों घर जमींदोज

इस अवसर पर आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले को इस चरण में 39 नए पुलिस वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पूर्व मार्च माह में भी जिले को 39 वाहन प्राप्त हुए थे। इन नए वाहनों के शामिल होने से जिले के सभी पुलिस थानों एवं पुलिस बल की गतिशीलता और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। जिससे अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, कानून-व्यवस्था संधारण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें : पाकुड़ में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नए वाहनों का निरीक्षण किया तथा पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को वाहनों का प्रभावी उपयोग करते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

JAMTARA - DEEPAK KUMAR SINGH शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल का फाइनल, विजेता टीम बनी बब्रो एफसी JAMTARA - (जामताड़ा): जामताड...
07/08/2026

JAMTARA - DEEPAK KUMAR SINGH

शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल का फाइनल, विजेता टीम बनी बब्रो एफसी

JAMTARA - (जामताड़ा): जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दिसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में वेब्रो एफसी जामताड़ा ने तेतुलिया निरसा, धनबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में झारखंड के 16 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को 2 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विश्व आदिवासी दिवस और स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न आदिवासी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गांधी मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

ये भी पढ़ें : धनबाद के छाताबाद में भू धंसान, दर्जनों घर जमींदोज

प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों से आई टीमों ने हिस्सा लिया और तीन दिनों तक रोमांचक मुकाबले खेले गए।
फाइनल मुकाबला वेब्रो एफसी जामताड़ा और तेतुलिया निरसा, धनबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में वेब्रो एफसी जामताड़ा ने जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वहीं सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली दोनों टीमों को 50-50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए गांधी मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। हजारों खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान शहर में भारी भीड़ उमड़ी, जिसके कारण कई प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। इसके बावजूद खेल प्रेमियों का उत्साह पूरे आयोजन के दौरान देखने लायक रहा। खेल के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने वाली इस प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को भी एक साथ जोड़ने का काम किया।

JAMTARA - DEEPAK KUMAR SINGH फागुडीह स्कूल की बदहाली, गुटखा की पिक, जुए का अड्डा और बादल व्यवस्था में पढ़ रहे हैं नौनिहा...
06/08/2026

JAMTARA - DEEPAK KUMAR SINGH

फागुडीह स्कूल की बदहाली, गुटखा की पिक, जुए का अड्डा और बादल व्यवस्था में पढ़ रहे हैं नौनिहाल

JAMTARA - (जामताड़ा): जिले के सदर प्रखंड स्थित सुपायडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, फागुडीह की तस्वीर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। 185 बच्चों वाले इस स्कूल में न तो पेयजल की समुचित व्यवस्था है, न शौचालय उपयोग लायक है और न ही सुरक्षा के इंतजाम। विद्यालय की ऊपरी मंजिल गुटखा की पीक, ताश के पत्तों और अश्लील चित्रों और अश्लील दीवार लेखन से पटी मिली, जिससे ग्रामीणों ने इसे असामाजिक तत्वों का अड्डा बताया है। मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें : बोकारो पुलिस ने पीड़ित को दिलाया सात लाख रूपये

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, फागुडीह में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में करीब 185 बच्चे नामांकित हैं और चार शिक्षक पदस्थापित हैं। लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई देता है। स्कूल का चापाकल खराब होने के कारण बच्चे सड़क किनारे लगे चापाकल से पानी लाने को मजबूर हैं। शौचालय पर ताला लगा हुआ मिला। अंदर गंदगी व दुर्गंध के कारण छात्राओं ने बताया कि उन्हें जरूरत पड़ने पर घर जाना पड़ता है, जबकि छात्र खुले में शौच करने को विवश हैं। विद्यालय की सबसे चिंताजनक तस्वीर उसकी ऊपरी मंजिल पर देखने को मिली। दीवारों पर गुटखे की पीक, जगह-जगह बिखरे ताश के पत्ते और अश्लील चित्र इस बात की ओर इशारा करते हैं कि विद्यालय बंद होने के बाद यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। यही वजह है कि अब ऊपरी मंजिल पर कक्षाएं भी नहीं लगाई जातीं और सभी बच्चों को नीचे के कमरों में पढ़ाया जाता है। चारदीवारी नहीं होने से विद्यालय की सुरक्षा भी पूरी तरह भगवान भरोसे है।

ये भी पढ़ें : हजारीबाग में विवाहित की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश राउत ने बताया कि स्कूल की सुरक्षा के लिए पहले बांस का घेरा लगाया गया था, लेकिन कुछ ग्रामीण उसे उखाड़कर ले गए। उनका कहना है कि रात में असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में जुआ खेलते हैं और गंदगी फैलाते हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीण बंटू मियां ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई, पानी और शौचालय की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सुपायडीह पंचायत की मुखिया स्टेनशीला हेंब्रम ने कहा कि विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने की जानकारी उन्हें अब मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस वित्तीय वर्ष में पंचायत मद से चारदीवारी निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने कहा कि पूरे मामले की स्वयं जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें : लातेहार में पंचायत सेवक घूस लेते हुए गिरफ्तार

शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय की यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। जहां बच्चों को बेहतर माहौल मिलना चाहिए, वहां गंदगी, अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों के निशान दिखाई दे रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद इस विद्यालय की हालत कब तक सुधरती है।

BOKARO - RAKESH KUMAR SINGH बोकारो साइबर पुलिस ने 82 वर्षीय वृद्ध को वापस दिलाया 7 लाख रूपये BOKARO - (बोकारो): बोकारो क...
06/08/2026

BOKARO - RAKESH KUMAR SINGH

बोकारो साइबर पुलिस ने 82 वर्षीय वृद्ध को वापस दिलाया 7 लाख रूपये

BOKARO - (बोकारो): बोकारो के गुजरात कॉलोनी निवासी नरेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा अपने एचडीएफसी बैंक खाता, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड एवं आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 7.65 लाख रूपये साइबर अपराधियों द्वारा अवैध निकासी की लिखित सूचना दी गई थी। प्राप्त सूचनानुसार बोकारो पुलिस द्वारा तुरंत साइबर थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज करते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को खाता विवरणी व ट्रांसफर रकम को होल्ड करने के लिए मेल के माध्यम से सूचित किया गया। चूंकि इस मामले में साइबर अपराधियों ने शॉपिंग हेतु पैसे का ट्रांसफर किया था जो 24 घंटे तक अलर्ट मोड़ में होता है। अलर्ट अवधि में ही पुलिस द्वारा तत्परता से शॉपिंग हेतु इस्तेमाल हुए RAZORPAY, CASHFREE, RATNAKAR BANK व सभी संबंधित एजेंसियों को मेल कर दिए जाने के कारण ट्रांजेक्शन होल्ड हो गया और शिकायतकर्ता को 7 लाख रूपये वापस मिल गए।

ये भी पढ़ें : हजारीबाग में पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

शिकायतकर्ता आज बोकारो पुलिस से मिलकर अपनी खुशी जताते हुए इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक व साइबर पुलिस बोकारो की सराहना की है।
बोकारो पुलिस सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि है साइबर अपराध की सूचना अविलंब साइबर थाना अथवा डॉयल 1930 पर दें।

बिहार ब्यूरो - RAKESH BABU बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार के बाद राजद में महासंग्राम, भाई वीरेंद्र और शक्ति सिंह में छिड...
05/08/2026

बिहार ब्यूरो - RAKESH BABU

बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार के बाद राजद में महासंग्राम, भाई वीरेंद्र और शक्ति सिंह में छिड़ी .......

PATNA - (पटना): बिहार की हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर मंथन की बजाय अब आंतरिक कलह और घमासान खुलकर सामने आ गया है। इस विवाद के केंद्र में पार्टी के दो दिग्गज- तेजस्वी यादव के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र और राजद के प्रमुख प्रवक्ता शक्ति यादव आमने-सामने हैं।

ये भी पढ़ें : बोकारो में ट्रिपल मर्डर, दंपति सहित बहू की हत्या

उपचुनाव के नतीजों के बाद से ही पार्टी के भीतर एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो अब व्यक्तिगत बयानों और तीखी चेतावनियों तक पहुंच गया है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब मंगलवार को मनेर विधानसभा सीट से विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी संगठन की कमजोरी पर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर बयान दिया था कि जिन लोगों पर पार्टी भरोसा करती है, उनका जमीन पर कोई वजूद ही नहीं है। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया था कि कई ऐसे चेहरे हैं जो पार्टी नेता के आसपास बैठते हैं और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसी बयान पर जब प्रवक्ता शक्ति यादव ने पलटवार करते हुए भाई वीरेंद्र से यह पूछ लिया था कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या किया है, तो भाई वीरेंद्र बुरी तरह भड़क उठे।

ये भी पढ़ें : बोकारो में विस्थापितों ने अपनी मांग को लेकर निकाला जुलूस

शक्ति यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक भाई वीरेंद्र ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया और उन्हें खामोश रहने की कड़ी हिदायत दी। भाई वीरेंद्र ने तल्ख लहजे में कहा, ‘खामोश! भाई वीरेंद्र लोकदल का आदमी रहा है। जब राजनीति में तुम्हारी कोई पैदाइश नहीं थी, भाई वीरेंद्र उस समय से राजनीति करता है। साल 2010 में भी भाई वीरेंद्र विधायक था, कई लोग बदल गए पर भाई वीरेंद्र नहीं बदला।’ उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे कहा कि साल 2026 में पार्टी के पास 25 विधायक हैं, लेकिन यदि उन्होंने शक्ति यादव की करतूतों को सार्वजनिक कर दिया, तो वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे। इसलिए उन्हें शांत ही रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें : जामताड़ा में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित

भाई वीरेंद्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह केवल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजनीति कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग सिर्फ तेजस्वी का चेहरा आगे रखकर लोगों से वसूली करने का काम करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लालू प्रसाद यादव उनके आदरणीय नेता हैं और उन्होंने ही तेजस्वी यादव को कमान सौंपी है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि वह लालू और तेजस्वी के सिपाही हैं, किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं जो गलत गतिविधियों में लिप्त रहे हों। उन्होंने शक्ति यादव को चेतावनी दी कि वह अपनी हैसियत और होश-हवास में रहें, क्योंकि उनके पास सबकी जानकारी है। इससे पहले, भाई वीरेंद्र के बयानों पर पलटवार करते हुए राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने तीखा रुख अपनाया था। उन्होंने कहा था कि राजद अभी विपक्ष की भूमिका में है और पार्टी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही है। शक्ति यादव ने सवाल उठाया था कि जो विधायक यह सब बोल रहे हैं, असल में उन्होंने पार्टी के लिए क्या किया है? उन्होंने कहा था कि सबको पार्टी हित में काम करना चाहिए और किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। शक्ति यादव ने यह भी तंज कसा था कि जब जेन जी (Gen Z) के लोग प्रदर्शन कर रहे थे, तब ऐसे नेताओं की कोई भूमिका नहीं थी। अब इस जुबानी जंग ने राजद की अंदरूनी कलह को पूरी तरह से उजागर कर दिया है।

BOKARO - RAKESH KUMAR SINGH विस्थापितों ने तीर धनुष के साथ जुलूस निकाल, जिंदल कंपनी को सौंपा मांग पत्र BOKARO - (बोकारो)...
05/08/2026

BOKARO - RAKESH KUMAR SINGH

विस्थापितों ने तीर धनुष के साथ जुलूस निकाल, जिंदल कंपनी को सौंपा मांग पत्र

BOKARO - (बोकारो): दुग्दा स्थानीय विस्थापित समन्वय समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को दुग्दा बेड़ा बस्ती से सैकड़ों विस्थापित महिला, पुरुषों ने तीर धनुष और परंपरागत हथियारों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में दुग्दा बस्ती, बेडा बस्ती, जुल्फु बेड़ा, बाघमरीटांड, चन्दुवाडींह, परसाडीह, बुढींडीह बड़कीटांड के महिला, पुरुष शामिल थे।

ये भी पढ़ें : बोकारो में ट्रिपल मर्डर, दंपति सहित बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जुलूस में शामिल लोग स्थानीय विस्थापितों को रोजगार दो, विस्थापित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा की सुविधा दो के नारों के साथ विस्थापितों की रैली कोल वाशरी प्लांट के मुख्य द्वार पर पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। इसके बाद विस्थापितों का एक प्रतिनिधि मंडल ने चार सूत्री मांग पत्र जिंदल कंपनी के प्रोजेक्ट हैड संजय बोराल को सौंपा। नुक्कड़ सभा के दौरान स्थानीय विस्थापित समन्वय समिति के अध्यक्ष ज्योति टूडू ने कहा कि जिंदल कंपनी को हर हाल में विस्थापितों को रोजगार देना होगा। हमारे पूर्वजों ने भारत सरकार को सरकारी प्लांट लगाने के लिए जमीन दिया था। लेकिन बीसीसीएल ने निजी कंपनी जिंदल को 189 एकड़ जमीन पच्चीस वर्षों के लिए बेच दिया। विस्थापित गांवों के लोगो को रोजगार के साथ तमाम सुविधा प्रदान करना होगा।

ये भी पढ़ें : जामताड़ा में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, चार सितंबर तक दावा आपत्ति

इस मौके पर फूलचंद मूर्मू, अनील मूर्मू, सदानंद मंडल, बैजनाथ सोरेन, रुपलाल टुडु, महादेव राम,रीतलाल रजक, गणेश दास, रामप्रवेश मूर्मू , रामु सोरेन, मनोज तुरी, रुपलाल ठाकुर,भीम साव, चेलू हेंब्रम, मुकेश कुमार मूर्मू समेत सैकड़ों विस्थापित उपस्थित थे।

JAMTARA - DEEPAK KUMAR SINGH प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति JAMTARA - (जामताड़ा): जामताड़ा समाहरण...
05/08/2026

JAMTARA - DEEPAK KUMAR SINGH

प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति

JAMTARA - (जामताड़ा): जामताड़ा समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है और अब 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें : बोकारो में ट्रिपल मर्डर, दंपति सहित बहू की हत्या

उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण, प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। 5 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एक साथ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका निस्तारण 3 अक्टूबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बेगूसराय में बहन के अपहरण के बाद भाई की हत्या

उपायुक्त ने बताया कि 8 और 9 अगस्त को पहला तथा 22 और 23 अगस्त को दूसरा विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। वहीं 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभा आयोजित कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दी जाएगी। 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नागरिक फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। जिनका नाम प्रारूप सूची में नहीं है या जिन्होंने पहले गणना प्रपत्र जमा नहीं किया था, वे भी निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

Address

Dhanbad
828111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahua Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mahua Khabar:

Shortcuts

Share