11scopes Mirror of Society

11scopes Mirror of Society झारखण्ड बिहार का सर्वाधिक तेज़ी से उभरता न्यूज़ नेटवर्क
(2)

02/09/2026

पुलिस एसोसिएशन ने धनबाद SSP के क्रियाकलापों पर जताई नाराजगी,आंदोलन का घोषणा पहले काला बिल्ला,फिर सामूहिक उपवास और बात नहीं बनी तो सामूहिक अवकाश...

01/09/2026

आरक्षण और UGC गो बैक के नारों के बीच दलित नेता शांतनु चंद्रा उर्फ शांतनु पासवान का ऐलान, हकमारी हुई तो 2018 के ऐतिहासिक आंदोलन की होगी पुनरावृत्ति ... #आरक्षण #शांतनुचंद्रा #दलितआंदोलन #आरक्षणबचाओ

01/09/2026

जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना में केस और पुलिस एसोसिएशन के अल्टीमेटम पर ऐसे भड़के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो...

01/09/2026

CTAT अभ्यर्थियों ने किया शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव,फिर क्या हुआ जानिए... ्यर्थी #शिक्षामंत्री #बिहार #शिक्षकअभ्यर्थी

01/09/2026

दो सप्ताह से अधिक अनसन,पुलिस की पिटाई और आंदोलनो की लंबी फेहरिस्त,दो बार जान जाते-जाते बची,जानिए देवेन्द्र नाथ महतो का संघर्ष...
#अनशन #छात्रआंदोलन

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बाघमारा में RBSK टीम ने बिरहोर समुदाय के बच्चों को बांटे विशेष CTEV जूतेउपायुक्त आदित...
01/09/2026

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बाघमारा में RBSK टीम ने बिरहोर समुदाय के बच्चों को बांटे विशेष CTEV जूते

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम द्वारा बाघमारा प्रखंड के अत्यंत पिछड़े बिरहोर समुदाय के बच्चों को विशेष CTEV (क्लबफुट) जूते उपलब्ध कराए गए।

जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल का उद्देश्य दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के बच्चों को समय पर उचित स्वास्थ्य उपचार की सुविधा प्रदान करना है। जन्मजात मुड़े हुए पैरों (CTEV) की समस्या से जूझ रहे इन बच्चों को सामान्य रूप से चलने-फिरने योग्य बनाने के लिए यह विशेष ऑर्थोपेडिक जूता अनिवार्य माना जाता है।

RBSK टीम ने उपायुक्त महोदय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के कारण ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद बच्चों तक यह मदद पहुंचाई जा सकी है। टीम ने बच्चों के अभिभावकों को जूतों के नियमित प्रयोग, फिजियोथेरेपी और रखरखाव के प्रति जागरूक भी किया।

विधायक जयराम के अग्रिम जमानत पर केस डायरी तलब,गिरफ्तारी पर स्थायी रोक से इंकार..धनबाद:विधायक जयराम महतो को मंगलवार को को...
01/09/2026

विधायक जयराम के अग्रिम जमानत पर केस डायरी तलब,गिरफ्तारी पर स्थायी रोक से इंकार..
धनबाद:
विधायक जयराम महतो को मंगलवार को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक से भी इंकार कर दिया. एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में डुमरी विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल, महेंद्र साव, राजकुमार मंडल की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने पैरवी की.

वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने गिरफ्तारी पर अस्थाई रोक लगाने की प्रार्थना की. जिसका विरोध अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने किया. दलील सुनने के बाद अदालत ने केस डायरी की मांग की है. अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश देने से भी इंकार कर दिया. उल्लेखनीय है कि बरवा अड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त को बरवा अड्डा थाने में विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल सहित अन्य के खिलाफ कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था.

आरोप है कि विधायक ने पुलिस पदाधिकारियों से गलत व्यवहार किया और अपने समर्थकों से हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए कहा. पुलिस का दावा है कि थाना परिसर में विधायक के समर्थकों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाली.

01/09/2026

2 करोड़ से अधिक की लागत से निरसा बनी ब्रिज महज 7 से 8 वर्षों में हो गई जर्जर,आखिर कौन है जिम्मेदार ?
#निरसा #धनबाद #ब्रिज #पुल #जर्जरपुल #विकास #भ्रष्टाचार #जवाबदेही #झारखंड

01/09/2026

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर छात्रों को संबोधित कर रहे हैं छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो Live...

01/09/2026

धनबाद आते हीं देवेन्द्र नाथ महतो ने हाथ से शिबू सोरेन की फोटो हटा पढ़ो और लड़ो का नारा देने वाले बिनोद बाबू की तस्वीर थामी,अब आगे देखिए... #देवेंद्रनाथमहतो #धनबाद #विनोदबिहारीमहतो #शिबूसोरेन #पढ़ोऔरलड़ो

Address

GOVINDPUR
Dhanbad
828109

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 11scopes Mirror of Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share