Bharat Raksha24 News

Directions

Bharat Raksha24 News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Raksha24 News, Media/News Company, DHANBAD, Dhanbad.

IN THE SERVICE OF NATION 🇮🇳 🇮🇳 Our motive is to create awareness among Peoples and Protest for Humans n Animals Right to protect our Nation as well as our Planet
JAI HIND JAI BHARAT

हजारीबाग जिले के चौपारण में अफीम की डील करने पहुंचे थे तस्कर, पुलिस को देखते ही बरसाईं गोलियां; जवाबी फायरिंग में एक घाय...
03/09/2026

हजारीबाग जिले के चौपारण में अफीम की डील करने पहुंचे थे तस्कर, पुलिस को देखते ही बरसाईं गोलियां; जवाबी फायरिंग में एक घायल, 3 गिरफ्तार।

बिग ब्रेकिंग  न्यूज ,👉पाकुड़पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में डकैती, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात ले...
02/09/2026

बिग ब्रेकिंग न्यूज ,👉पाकुड़

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में डकैती, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश

CCTV में कैद हुई वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस; जांच में जुटी पुलिस

तुर्की के हथियारों से भरा कार्गो शिप किया हाईजैक, अगवा किए क्रू में 6 भारतीय; सोमालिया में हुई घटनातुर्की के हथियारों से...
21/08/2026

तुर्की के हथियारों से भरा कार्गो शिप किया हाईजैक, अगवा किए क्रू में 6 भारतीय; सोमालिया में हुई घटना
तुर्की के हथियारों से भरा कार्गो शिप को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास 8 समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया. घटना के चार दिन बार भी अगवा किए गए 10 सदस्यीय क्रू में शामिल 6 भारतीय नाविकों का सुराग नहीं मिल पाया है. जहाज पर तुर्की के सैन्य ट्रेनिंग सेंटर के लिए हथियार, सैटेलाइट और संचार उपकरण भेजे जा रहे थे.

21/08/2026
Big Breaking News 👉गुमला पुलिस की बड़ी कारवाई:5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार..
18/08/2026

Big Breaking News 👉
गुमला पुलिस की बड़ी कारवाई:5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार..

धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोलीलेवी वसूलने जा रहे थे बदमाश, पुलिस ...
17/08/2026

धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

लेवी वसूलने जा रहे थे बदमाश, पुलिस की जवाबी फायरिंग में इरफान अंसारी और नन्हें अंसारी घायल

धनबाद/बरवाअड्डा। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के कथित गुर्गों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना कुड़मीडीह कृषि बाजार समिति के पीछे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी बाइक संख्या जेएच 10 डीके 7487 पर सवार होकर किसी व्यक्ति से लेवी वसूलने जा रहे थे।

बताया गया कि पुलिस को अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी।

घायल अपराधियों की पहचान इरफान अंसारी और नन्हें अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों का संबंध प्रिंस खान के गिरोह से है और वे प्रिंस खान के भाई गोपी खान से फोन पर संपर्क में थे।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी में भी गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में व्यापक छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों के पास से हथियार समेत अन्य सामान की बरामदगी और उनके आपराधिक नेटवर्क व संपर्कों की जांच की जा रही है।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी किसी व्यक्ति से लेवी वसूलने के उद्देश्य से जा रहे थे। हालांकि, वे किस व्यक्ति से लेवी लेने जा रहे थे, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस की जांच में सामने नहीं आई है।

घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

धनबाद सदर अस्पताल में नई सुविधाओं का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूतीधनबाद: धनबाद सदर अस्पताल में मंगलवार क...
12/08/2026

धनबाद सदर अस्पताल में नई सुविधाओं का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

धनबाद: धनबाद सदर अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए कई नवनिर्मित एवं पुनर्निर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और उप विकास आयुक्त सनी राज ने संयुक्त रूप से इन सुविधाओं का उद्घाटन किया।

अस्पताल परिसर में कार एवं मोटरसाइकिल पार्किंग शेड, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) सुविधा केंद्र, मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, नवीनीकृत ओपीडी तथा सिविल सर्जन कार्यालय में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का शुभारंभ किया गया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन धनबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है कि धनबाद सदर अस्पताल राज्य के प्रमुख सदर अस्पतालों में अपनी पहचान बना रहा है।

उन्होंने अस्पताल के विकास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के सहयोग का भी उल्लेख किया। उपायुक्त ने कहा कि नई सुविधाओं से मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी।

मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

नवनिर्मित पार्किंग शेड से मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान मिलेगा। वहीं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

नवीनीकृत ओपीडी के कारण मरीजों के पंजीकरण और इलाज की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। अस्पताल परिसर में नए ऑडिटोरियम से स्वास्थ्य विभाग की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा होगी।

उपायुक्त ने सदर अस्पताल की पूरी टीम के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की सकारात्मक प्रतिक्रिया अस्पताल कर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RBSK के तहत बच्चों का मुफ्त इलाज

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की सुविधा का भी उद्घाटन किया गया। 11 अगस्त से 22 अगस्त तक चलाए जा रहे विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की स्क्रीनिंग और उपचार किया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार, विभिन्न जन्मजात एवं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित बच्चों की जांच, उपचार और आवश्यकता पड़ने पर बड़ी सर्जरी तक निःशुल्क कराई जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत अब तक करीब 700 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। पात्र बच्चों को आवश्यक सर्जरी सदर अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन काम कर रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास 18 वर्ष से कम उम्र का कोई बच्चा जन्मजात बीमारी या किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित है, तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें, ताकि बच्चे की जांच कराकर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य हर बच्चे तक उपचार की सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी पात्र बच्चे को इलाज से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य धनबाद सदर अस्पताल को जिले का सबसे आधुनिक, सुलभ और जनहितकारी स्वास्थ्य केंद्र बनाना है। नई सुविधाओं से अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार के साथ प्रतिदिन अस्पताल पहुंचने वाले सैकड़ों मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डीपीसी रेखा सिंह सहित चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भिक्षाटन कर सुरक्षा गार्डों ने IIT ISM प्रबंधन के खिलाफ जताया आक्रोश110 सुरक्षा गार्डों की पुनर्बहाली और CLRA पंजीकरण रद...
12/08/2026

भिक्षाटन कर सुरक्षा गार्डों ने IIT ISM प्रबंधन के खिलाफ जताया आक्रोश

110 सुरक्षा गार्डों की पुनर्बहाली और CLRA पंजीकरण रद्द करने की मांग को लेकर धनबाद में निकला पैदल मार्च

धनबाद। IIT ISM धनबाद में कार्यरत रहे सुरक्षा गार्डों की मांगों को लेकर सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ, धनबाद के महामंत्री श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित भिक्षाटन कार्यक्रम में सैकड़ों सुरक्षा गार्डों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोरख राम ने की, जबकि संचालन BMS के सह संगठन मंत्री कृष्ण कन्हैया ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पी.के. रॉय मेमोरियल कॉलेज के समीप से हुई। इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने पैदल मार्च करते हुए IIT ISM, पुलिस लाइन होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

संघ के महामंत्री प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि यह भिक्षाटन कार्यक्रम केवल आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए नहीं, बल्कि IIT ISM प्रबंधन के समक्ष सुरक्षा गार्डों की समस्याओं और उनके अधिकारों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कार्यरत सुरक्षा गार्डों के साथ अन्याय किया गया तथा बड़ी संख्या में गार्डों को रोजगार से वंचित किया गया।

उन्होंने कहा कि भिक्षाटन से प्राप्त राशि को व्यंग्यात्मक विरोध के रूप में IIT ISM के संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि यदि श्रमिकों की मेहनत और अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे। संघ ने IIT ISM से जुड़े अधिकारियों पर गार्डों से कथित अवैध वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए हैं और इन आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भारतीय मजदूर संघ धनबाद जिला मंत्री श्री धर्मजीत चौधरी द्वारा आश्वस्त किया गया कि श्रमिकों से अवैध वसूली और शीघ्र 110 गार्डों की बहाली नहीं हुई तो उक्त मामले को भारतीय मजदूर संघ श्रम मंत्रालय के समक्ष रखेगा और दोषी पदाधिकारियों पे कारवाई की मांग करेगा।

संघ की प्रमुख मांगें

1. 110 सुरक्षा गार्डों को बैक वेजेज सहित पुनः बहाल किया जाए।
2. IIT ISM धनबाद के CLRA पंजीकरण की वैधानिकता की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई/रद्द करने की मांग।
3. सुरक्षा गार्डों से कथित अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
4. सुरक्षा गार्डों के PF, ESIC, वेतन एवं अन्य श्रम कानूनों से जुड़े अधिकारों की जांच कर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
5. ठेका श्रमिकों के साथ किसी भी प्रकार के श्रम कानून उल्लंघन एवं अन्याय पर तत्काल रोक लगाई जाए।
6. गार्डों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय मजदूर संघ के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रमेश चौबे, धनबाद जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, सह मंत्री नवनीत सिंह, सह संगठन मंत्री कृष्ण कन्हैया, भवन निर्माण संघ के जिला महामंत्री प्रभाकर चौधरी, संगठन मंत्री गणेश प्रसाद साव, सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष मनोज साव, संगठन मंत्री तेज नारायण शर्मा, रिजु साव, सह मंत्री जितेंद्र सिंह, बजरंग शर्मा, दीपक ओझा, अमित कुमार, अरविंद मिश्रा, लालजीत भारती, शेखर कुमार, श्रवण कुमार सहित सैकड़ों सुरक्षा गार्डों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संघ ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा गार्ड अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
प्रभात कुमार सिंह
महामंत्री
सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ,धनबाद

Address

DHANBAD
Dhanbad
826001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Raksha24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share