Dhanbad Alert

Dhanbad Alert धनबाद की आवाज, धनबाद की ख़बर

28/06/2026

धनबाद

*बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पिलाकर डीडीसी ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ*

_1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा_

*अभिभावकों से 5 वर्ष तक के बच्चों के दवा पिलाने की अपील*

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज सुबह धनबाद सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के अगस्त्या सिन्हा, सनव, मिशिका, देवांशी को "दो बूंद जिंदगी की" खुराक पिलाकर देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।

शुभारंभ करने के बाद उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी अभिभावकों से उनके 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर आने वाली पीढ़ी को पोलियो से सुरक्षित करें।

उन्होंने कहा कि बरसात के बाद पोलियो का संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस देशव्यापी अभियान का शुभारंभ बरसात से पहले किया गया है। बताया कि पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 28 जून से 30 जून तक जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 28 जून को 1976 बूथ पर एवं 29 व 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक 8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं।

बच्चों को दवा पिलाने से पूर्व उप विकास आयुक्त में दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी, एमओआईसी डॉ अनिता चौधरी, डीपीसी श्रीमती रेखा कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

धनबाद *दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित - सिविल सर्जन*_28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जा...
27/06/2026

धनबाद

*दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित - सिविल सर्जन*

_28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा_

*उपायुक्त करेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर से अभियान का शुभारंभ*

पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून 2026 को जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मीडिया को अभियान की पूरी जानकारी देने के लिए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने आज सिविल सर्जन कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

उन्होंने आम जनों से अपील की कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पोलियो से सुरक्षित करें। बताया कि बच्चों में रोग प्रतिरक्षण की कमी के कारण पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है। बताया कि पड़ोसी देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान में पोलियो के रोगी मिल रहे हैं। इसलिए हर माता-पिता का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं।

सिविल सर्जन ने बताया कि 28 जून से 30 जून तक 0 से 5 साल के 4,24,729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। 28 जून को बूथ पर एवं 29 व 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक 8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा 28 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर से प्रातः 08:00 बजे किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि छुटे हुए बच्चों को 29 एवं 30 जून को टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

पत्रकार वार्ता में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी उपस्थित थे।

सड़क पर पड़े पत्थर से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, महिला गंभीर रूप से घायल।--------धनबाद---------------------------------...
27/06/2026

सड़क पर पड़े पत्थर से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, महिला गंभीर रूप से घायल।
--------धनबाद----------------------------------
महुदा : महुदा थाना क्षेत्र के तारगा स्थित फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक और एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गए। घटना शिवालिक होटल के समीप हुई, जहां सड़क पर पड़े एक पत्थर से टकराने के बाद मोटरसाइकिल (Jh09bg-1981) अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक चालक अपनी बहन पुनम कुमारी (26 वर्ष) और उसके छोटे बच्चे को कतरास के रथटांड़ स्थित ससुराल से विदा कराकर उसके मायके चास ले जा रहा था। इसी दौरान तारगा फोरलेन स्थित शिवालिक होटल के समीप सड़क पर पड़े एक पत्थर से बाइक टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बाइक चालक, महिला और उसकी गोद में मौजूद छोटा बच्चा सड़क पर दूर जा गिरे। सड़क पर गिरने से पुनम कुमारी के सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। वहीं, बाइक चालक और मासूम बच्चे को हल्की चोटें आईं। घटना के समय वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी रोकी और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला, बच्चे तथा बाइक चालक को तत्काल भुरूंगिया के समीप स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना महुदा थाना के पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक, पीड़ितों के बैग, मोबाइल तथा अन्य सामान को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

धनबाद *_धनबाद पुलिस का वार्षिक फायरिंग दक्षता अभ्यास शुरू_**उपायुक्त, एसएसपी सहित वरीय अधिकारियों ने लक्ष्य पर साधा सटीक...
20/06/2026

धनबाद

*_धनबाद पुलिस का वार्षिक फायरिंग दक्षता अभ्यास शुरू_*

*उपायुक्त, एसएसपी सहित वरीय अधिकारियों ने लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना*

*विभिन्न पोजीशन में किया फायरिंग का अभ्यास*

*_फायरिंग रेंज का किया जाएगा सुदृढ़ीकरण_*

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार सहित पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने आज सुबह झारखंड सशस्त्र पुलिस - 3 के भूंईफोड़ मंदिर के पीछे स्थित फायरिंग रेंज में पुलिस के वार्षिक फायरिंग दक्षता अभ्यास (मार्क्समैनशिप) अभियान में फायरिंग कर लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा।

अभ्यास पूरा करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि फायरिंग अभ्यास एक महत्वपूर्ण पुलिस प्रशिक्षण प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निशानेबाजी में कौशल, सुरक्षित हथियार संचालन और विपरित परिस्थितियों के लिए तत्परता को सुधारना है।

अभ्यास के दौरान पदाधिकारियों ने लेटकर, बैठकर, घुटनों के बल बैठकर और खड़े होकर लक्ष्य पर निशाना साधा।

उपायुक्त ने फायरिंग रेंज के सुदृढ़ीकरण के लिए गोविंदपुर अंचल एवं वन विभाग के अमीन को नक्शा लेकर मौके पर बुलाया। नक्शे की जांच कर उन्होंने पूरे भूखंड के किनारे ट्रेंच कटिंग कर पहाड़ी का पानी निकट के तालाब तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 जून से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की निशानेबाजी, हथियार संचालन क्षमता और फायरिंग कौशल की जांच की जाएगी। अभियान के तहत प्रत्येक पुलिसकर्मी को निर्धारित मानकों के अनुसार विभिन्न हथियारों से फायरिंग का अभ्यास कराया जाएगा तथा उनकी लक्ष्यदक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान में जिले के 2586 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग पोजीशन में फायरिंग कर लक्ष्य भेदन करना होगा। इसमें खड़े होकर, घुटने के बल तथा अन्य निर्धारित पोजीशन से निशाना लगाने का अभ्यास कराया जाएगा, ताकि किसी भी परिस्थिति में पुलिस बल प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने में सक्षम रहे। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन कराया जा रहा है।

बताया कि अभ्यास के दौरान लाइव फायरिंग से गोली चलने के झटके (रिकॉइल) के डर के बिना अपनी तकनीक, सांस नियंत्रण और ट्रिगर दबाने के तरीके को सुधारने में मदद मिलती है। इसका उद्देश्य पुलिस बल की फायरिंग क्षमता को लगातार बेहतर बनाए रखना, हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराना तथा किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए जवानों को पूरी तरह तैयार रखना है। नियमित अभ्यास से पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों में भी सटीक एवं नियंत्रित कार्रवाई करने की क्षमता विकसित होती है।

अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी एवं जवान की निर्धारित मानकों के अनुरूप फायरिंग दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर उनकी लक्ष्यदक्षता का आकलन किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नियमित फायरिंग अभ्यास से बल की पेशेवर दक्षता और कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मिलता है।

अभ्यास के दौरान सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) श्री प्रकाश सोय के अलावा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल थे।

*धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: मई माह में 28 मामलों में 50 अभियुक्त दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा**मजबूत अनुसंधान और प्रभ...
15/06/2026

*धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: मई माह में 28 मामलों में 50 अभियुक्त दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा*

*मजबूत अनुसंधान और प्रभावी पैरवी का असर, 3 दोषियों को आजीवन कारावास*

*हत्या, महिला अत्याचार, अपहरण, चोरी और शस्त्र अधिनियम के विभिन्न मामलों में दोषियों को मिली सजा*

*एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देशन में गुणवत्तापूर्ण विवेचना से अपराधियों पर कसा शिकंजा*

धनबाद पुलिस को अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया में बड़ी सफलता मिली है। माननीय व्यावहार न्यायालय द्वारा मई माह के दौरान कुल 28 मामलों में 50 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए विभिन्न अवधियों की सजा सुनाई गई। इनमें 3 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 5 अभियुक्तों को 10 वर्ष तक की सजा, 3 अभियुक्तों को 3 वर्ष तक की सजा तथा 39 अभियुक्तों को 2 वर्ष तक की सजा सुनाई गई।

यह सफलता वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देशन एवं सतत निगरानी का परिणाम मानी जा रही है। धनबाद पुलिस द्वारा किए गए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, मजबूत वैज्ञानिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के संकलन तथा गवाहों की प्रभावी प्रस्तुति के आधार पर माननीय न्यायालय ने अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

मई माह में हत्या के तीन मामलों में कुल पांच अभियुक्तों को सजा मिली। इनमें तीन दोषियों को आजीवन कारावास तथा दो अभियुक्तों को 10 वर्ष तक की सजा सुनाई गई। चोरी के तीन मामलों में चार अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया, जिनमें एक आरोपी को 10 वर्ष तक की सजा तथा तीन अभियुक्तों को 2 वर्ष तक की सजा मिली।

साधारण दंगा के दो मामलों में कुल 11 अभियुक्तों को दोषी पाते हुए 2 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाई गई। अपहरण के एक मामले में एक अभियुक्त को 3 वर्ष तक की सजा दी गई। वहीं मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के तीन मामलों में तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया, जिनमें एक को 10 वर्ष, एक को 3 वर्ष तथा एक अन्य को 2 वर्ष तक की सजा सुनाई गई।

महिला अत्याचार के एक मामले में एक अभियुक्त को 10 वर्ष तक की सजा मिली। छेड़खानी के एक मामले में एक अभियुक्त को 2 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाई गई। ठगी एवं जालसाजी के एक मामले में भी एक अभियुक्त को 2 वर्ष तक की सजा दी गई।

शस्त्र अधिनियम के दो मामलों में दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया, जिनमें एक को 3 वर्ष तथा दूसरे को 2 वर्ष तक की सजा मिली। मोटर दुर्घटना के एक मामले में एक अभियुक्त को 2 वर्ष तक की सजा सुनाई गई। जुआ अधिनियम के एक मामले में चार अभियुक्तों को 2 वर्ष तक की सजा मिली। इसके अतिरिक्त विविध श्रेणी के नौ मामलों में 16 अभियुक्तों को दोषी पाते हुए 2 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाई गई।

एसएसपी श्री प्रभात कुमार का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और प्रभावी न्यायिक समन्वय की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी ताकि अपराधियों को कानून के अनुसार दंड दिलाया जा सके और आम जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो।

धनबाद महुदा : महुदा थाना क्षेत्र के भुरूंगिया बस्ती निवासी हलीम शेख की शनिवार दोपहर हुई हत्या के मामले में रविवार को बाघ...
14/06/2026

धनबाद महुदा : महुदा थाना क्षेत्र के भुरूंगिया बस्ती निवासी हलीम शेख की शनिवार दोपहर हुई हत्या के मामले में रविवार को बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल ने महुदा थाना में प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। घटना के कारणों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर उसके मंझले पुत्र मोहम्मद इश्तियाक के साथ विवाद चल रहा था। उसके पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या की साजिश रची। साजिश में उसने अपने गांव के ही एक मित्र को शामिल किया। उसके मित्र ने अपने एक मित्र शेख शाहबाज को घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया। शेख शाहबाज ने शेख हलीम को फोन कर बक्सा बनाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। कुलटांड़ के जंगल में एक सुनसान स्थान पर तीनों ने मिलकर हलीम शेख का गला रेत पर हत्या कर दी तथा शव को वही झाड़ी में छोड़कर भाग निकले। उन लोगों ने लगभग 12 से 12.15 के बीच में घटना को अंजाम दिया। लगभग 3:30 बजे कुलटांड़ के कुछ लोगों की नजर झाड़ियां में पड़े शव पर पड़ी। तो उन लोगों ने महुदा थाना को सूचना दिया। सूचना पाकर महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को पंचनामा कर महुदा थाना ले आए। मृतक की पेंट के पॉकेट से उसका मोबाइल तथा आधार कार्ड पुलिस को मिला। घटना को लेकर धनबाद एसएसपी ने एक एसआईटी का गठन किया। जिसमें बाघमारा डीएसपी अजित कुमार विमल, कतरास पुलिस निरिक्षक मो.रुस्तम, महुदा पुलिस निरिक्षक रंजीत कुमार, महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक, भाटडीह ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह, मधुबन प्रभारी शुभम कुमार, धर्माबांध प्रभारी धीरज कुमार, सोनारडीह प्रभारी दिलिप पाल, कपुरिया प्रभारी अमृता खलको, महुदा थाना के एसआई कमलेश कुमार, अब्दुल कलाम अंसारी, एएसआई बिनोद कुमार सिंह, बाबुराम मुर्मु, राजेंद्र उरांव आदि का एक टीम बनाकर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान में एक आरोपी माथाटांड़ निवासी शेख शाहबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। तथा उसका मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। शेष दो आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने मेहनत कर 12 घंटे में ही कांड का उद्वेदन कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना बहुत हृदय विदारक है, ऐसी घटना समाज में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि छोटी-मोटी बात को लेकर अपने माता-पिता के साथ अपने रिश्ते नहीं बिगाड़े। बल्कि उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए उसे देने का प्रयास करें। डीएसपी श्री विमल ने कहा कि पुलिस हर मामले का अनुसंधान कर उद्वेदन करने का प्रयास करेगी। स्मरण रहे की शनिवार को शेख हलीम का गला रेता हुआ शव कुलटाड़ के जंगल में पुलिस ने बरामद करने के पश्चात ही अनुसंधान प्रारंभ कर दिया था।

14/06/2026

धनबाद में पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती

पारिवारिक विवाद के बाद मैरिज हॉल में काम कर रही महिला पर पति का हमला.............

आरोपी फरार, पुलिस कार्रवाई में जुटी................

धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांडरपल्ला न्यू इस्लामपुर स्थित अलहबीबी मैरिज हॉल में काम करने के दौरान एक महिला पर उसके ही पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि झरिया चौथाईकुल्ही निवासी मेंहदी खातून अपने पति शहजाद उर्फ खैरु के साथ मैरिज हॉल में खाना बनाने का काम करती थी। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपी पति अक्सर महिला के साथ मारपीट करता था। बीती रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

रविवार सुबह जब महिला मैरिज हॉल की ऊपरी मंजिल पर अकेले काम कर रही थी, तभी उसका पति वहां पहुंचा और अचानक उसके गले पर धारदार ब्लेड से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला को वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद भूली ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर के अनुसार पति-पत्नी मूल रूप से बोकारो जिला के निवासी है, यहां झरिया में रहकर पांडरपल्ला स्थित अलहबीबी मैरिज हॉल में खाना बनाने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में हुई इस घटना के आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तारगा से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक मौके से फरार।------------------------------------------- धनबाद महुदा : तार...
13/06/2026

तारगा से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक मौके से फरार।
-------------------------------------------
धनबाद महुदा : तारगा स्थित फोरलेन मार्ग पर शनिवार प्रातः जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने औचक निरीक्षण के दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला खनन पदाधिकारी क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी क्रम में तारगा फोरलेन मार्ग पर जांच के दौरान दो ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था। जांच टीम को देखते ही दोनों चालकों ने वाहन छोड़कर भागने में सफलता प्राप्त कर ली। खनन विभाग ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर महुदा थाना के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर तेलमोच्चो के पिंटु साव एवं दीपक उर्फगुजर महतो का हैं, जो तेलमोच्चो घाट से बालू लोड कर कतरास की ओर जा रहे थे। जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि अवैध खनन एवं बालू परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना वैध दस्तावेज के खनिजों का परिवहन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

*धनबाद पुलिस की विशेष कार्यशाला: एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने दिए प्रोफेशनल पुलिसिंग के गुर**890 पुलिस पदाधिकारियों को मि...
02/06/2026

*धनबाद पुलिस की विशेष कार्यशाला: एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने दिए प्रोफेशनल पुलिसिंग के गुर*

*890 पुलिस पदाधिकारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान पर रहेगा फोकस*

*चार्जशीट, वारंट निष्पादन और डिजिटल साक्ष्य संकलन में तेजी लाने का एसएसपी का निर्देश*

*बेहतर कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई*

धनबाद पुलिस केंद्र धनबाद में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सिटी एसपी श्री रित्विक श्रीवास्तव एवं ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) स्तर के पदाधिकारियों को पुलिस कार्यप्रणाली, अनुसंधान, अपराध नियंत्रण एवं जनसंपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है जिसके माध्यम से जिले के 329 पुलिस अवर निरीक्षक एवं 561 सहायक अवर निरीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाना, अनुसंधान को अधिक प्रभावी बनाना तथा अपराध नियंत्रण के साथ आम नागरिकों को बेहतर कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

कार्यशाला के दौरान एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने सभी पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांडों के उद्भेदन में तेजी लाते हुए समय पर चार्जशीट न्यायालय में समर्पित की जाए तथा अनुसंधान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का अधिकतम संकलन किया जाए। इसके अलावा वारंट और कुर्की के निष्पादन में भी तेजी लाने को कहा गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को दी जाए। पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर पेट्रोलिंग करें। रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित करने, पहचान पत्रों की जांच करने तथा देर रात बाहर रहने के कारणों की जानकारी लेने का भी निर्देश दिया गया।

एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा कि क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है। यदि पुलिस को समय रहते हर गतिविधि की जानकारी मिलेगी तो अपराधों की रोकथाम में अधिक सफलता मिलेगी। उन्होंने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहन जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी को नियमित रूप से संचालित करने पर बल दिया।

थाना स्तर पर शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। पुलिस पदाधिकारी असामाजिक एवं दागी तत्वों से दूरी बनाए रखें तथा आम नागरिकों के साथ मित्रवत एवं मानवीय व्यवहार कर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करें।

एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा कि जिस दिन उनके कार्यालय में फरियादियों की संख्या न्यूनतम हो जाएगी, उसी दिन यह माना जाएगा कि थाना स्तर पर लोगों को समय पर न्यायिक एवं कानूनी सहायता मिल रही है। उन्होंने अड्डाबाजी के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाने तथा क्षेत्र में संचालित नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करने का निर्देश दिया ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

कार्यशाला के अंत में एसएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी श्री एस मोहम्मद याकूब ने भी पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल कर भीड़ नियंत्रण का किया अभ्यास।धनबाद आगामी बकरीद पर्व को ले...
26/05/2026

बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल कर भीड़ नियंत्रण का किया अभ्यास।
धनबाद
आगामी बकरीद पर्व को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को धनबाद पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल में अलग-अलग परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर सके।

धनबाद पुलिस केंद्र में आयोजित इस मॉक ड्रिल में पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ को नियंत्रित करने और संवेदनशील हालात से निपटने का अभ्यास किया। जवानों को सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और त्वरित कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।

मौके पर मौजूद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस लगातार अलर्ट रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

सिटी एसपी ने आम लोगों से भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

Address

Dhanbad
826001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhanbad Alert posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share