Loktantra Ki Awaz

Directions Website

Loktantra Ki Awaz ​"निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार का संगम"

सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार विजय रवानी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे नेता और मीडियाकर्मीकेंदुआ (धनबाद): दैनिक समाचार ...
26/09/2026

सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार विजय रवानी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे नेता और मीडियाकर्मी
केंदुआ (धनबाद): दैनिक समाचार पत्र 'स्वदेश टुडे' के धनबाद ब्यूरो चीफ विजय रवानी के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और पत्रकार उनके आवास पर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों तेतुलमारी में हुए एक सड़क हादसे में विजय रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वर्तमान में वह अपने गोधर स्थित रवानी बस्ती आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
राजनीतिक दिग्गजों ने बंधाया ढांढस
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन मोदक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) किसान सेल के पूर्व अध्यक्ष शिव प्रसाद महतो अपने समर्थकों के साथ विजय रवानी के आवास पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया।
नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी ही अपनों की पहचान कराती है। ऐसे कठिन समय में प्रत्यक्ष रूप से साथ खड़े रहने वाले लोग ही सच्चे अपने होते हैं।
प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
इस मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी के अलावा मीडिया जगत और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे:
* पत्रकार साथी: जुल्म आज तक के झारखंड ब्यूरो विजय शर्मा, अंतर कथा से अरुण कुमार सैनी, न्यूज़ 16 से आनंद कुमार, उत्कल मेल से पवन कुमार और दिल्ली से आए पत्रकार उत्तम कुमार।
* गणमान्य नागरिक: मनोज कुमार रवानी, राजेश चंद्रवंशी, नरेश महतो, देवेंद्र राणा सहित कई स्थानीय लोग।
सभी ने एक स्वर में विजय रवानी के जल्द पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय होने की कामना की।
सोशल मीडिया हैशटैग्स:

'साहिल' बनकर खेलने वाली लड़की आज बनी भारतीय क्रिकेट की शान: जानिए शैफाली वर्मा के संघर्ष और रिकॉर्डतोड़ वापसी की दास्तान...
24/09/2026

'साहिल' बनकर खेलने वाली लड़की आज बनी भारतीय क्रिकेट की शान: जानिए शैफाली वर्मा के संघर्ष और रिकॉर्डतोड़ वापसी की दास्तान।

विशेष संपादकीय:

नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
06/09/2026

नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि

​6 सितंबर 2006 को हुए दर्दनाक गैसीय विस्फोट में गंवाई थी जान, स्मारक पर जुटेंगे अधिकारी, यूनियन व परिजन

 े सलाहकार तरुण कपूर पहुंचे धनबाद #बीसीसीएल, पुनर्वास स्थलों और प्रमुख विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा #धनबाद आने के क्र...
01/09/2026

े सलाहकार तरुण कपूर पहुंचे धनबाद
#बीसीसीएल, पुनर्वास स्थलों और प्रमुख विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा
#धनबाद आने के क्रम में की मां कल्यानेश्वरी की पूजा
माननीय प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे। इस दौरान दुर्गापुर के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
दो दिवसीय दौरे के दौरान वे बीसीसीएल की विभिन्न खनन परियोजनाओं, अग्नि प्रभावित क्षेत्रों, पुनर्वास स्थलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।
वहीं दुर्गापुर एयरपोर्ट से निकलने के बाद श्री तरुण कपूर ने मैथन स्थित प्रसिद्ध मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने कोयला भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बीसीसीएल के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
श्री कपूर मुनीडीह क्षेत्र में संचालित कोल बेड मीथेन प्रोजेक्ट एवं लॉन्गवॉल प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। कुसुंडा क्षेत्र के एना फायर प्रोजेक्ट का दौरा करेंगे तथा उच्च जोखिम वाले स्थलों के प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद करेंगे।
वहीं मंगलवार, 01 सितंबर 2026 को झरिया मास्टर प्लान के तहत बेलगड़िया एवं करमाटांड़ स्थित पुनर्वास स्थलों का जायजा लेंगे। इसके बाद वे समाहरणालय सभागार में झरिया मास्टर प्लान, जेआरडीए, एनएचएआई, रेलवे, बीएसएनएल एवं टेलीकॉम विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
माननीय प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर के दौरे के सफल संचालन के लिए उपायुक्त के निर्देशानुसार सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

25/08/2026

धनबाद में तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, गाड़ी के उड़े परखच्चे

धनबाद : पूजा टॉकीज रोड पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पक्की दीवार से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा टूट गया, जबकि कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार के एयरबैग भी खुल गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गनीमत रही कि देर रात होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

22/08/2026

#बरवाअड्डा थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा: विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों में तीखी नोकझोंक, युवक ने लगाया मारपीट व जातिसूचक गाली का आरोप
​धनबाद (विशेष संवाददाता): बरवाअड्डा थाना परिसर में 21 अगस्त की रात उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया के कथित फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी की पैरवी को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच थाना प्रभारी के चेंबर में ही तीखी झड़प हो गई। मामले में मुखिया के पुत्र प्रदीप कुमार रजक ने विधायक व उनके समर्थकों पर गला दबाने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
​फर्जी हस्ताक्षर मामले से शुरू हुआ विवाद
बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने गांव के ही गणेश दास पर फर्जी हस्ताक्षर कर जाति, आवासीय और वंशावली प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 129/26 दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, नोटिस देने गई एसआई मीनू कुमारी के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के बाद गणेश दास (जेएलकेएम एससी मोर्चा जिला सचिव) को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था।
​डेढ़ घंटे तक थाने में चला गतिरोध
गणेश दास के हिरासत की सूचना पर विधायक जयराम महतो रात में समर्थकों संग बरवाअड्डा थाना पहुंचे। थाने में बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउत के साथ विधायक की तीखी बहस हुई। विधायक अपने कार्यकर्ता के साथ पुलिसिया मारपीट का आरोप लगाते हुए नाराजगी जता रहे थे।
​थाना प्रभारी के चेंबर में हाथापाई
विधायक के थाने पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ापिछरी, कोरियाटांड़ और कसियाटांड़ से मुखिया यशोदा देवी के समर्थक भी थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी के चेंबर में बातचीत के दौरान विधायक द्वारा मुखिया पति आशुतोष रजक को बाहर जाने के लिए कहने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विधायक को बाहर निकाला और स्थिति को संभाला।
​प्रदीप रजक ने दर्ज कराई शिकायत, CCTV फुटेज से जांच की मांग
मुखिया के 26 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार रजक ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि विधायक जयराम महतो ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनका गला दबाया, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। साथ ही आरोप लगाया कि विधायक समर्थक सुशील मंडल व अन्य ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15/08/2026
केंदुआडीह थाना में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण
15/08/2026

केंदुआडीह थाना में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण

केंदुआ (धनबाद)। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के पावन अवसर पर केंदुआडीह थाना परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमाम....

04/08/2026

श्रावणी मेला: धनबाद मंडल ने चलाया विशेष सहायता अभियान, कांवरियों को दी जा रही सुविधा

Address

Bank More
Dhanbad
826001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Loktantra Ki Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share