GulistanTimes News

GulistanTimes News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GulistanTimes News, Media/News Company, DHAR, Dhar.

30/04/2026

ब्रेकिंग | GulistanTimes News

मक्का-मदीना रुबात विवाद में सिकंदर हफ़ीज़ के वायरल वीडियो पर विधायक आरिफ मसूद का सख़्त पलटवार

.masood

24/04/2026

-गुलिस्ताँ टाइम्स न्यूज़ | मदरसे के 165 बच्चों को कटनी–जबलपुर से बच्चों को ट्रेन के ज़रिए कटिहार (बिहार) के लिए रवाना किया गया।

रवाना होने के बाद विधायक आरिफ मसूद ने बच्चों और उनके ज़िम्मेदारों से वीडियो कॉल पर बात कर हालचाल जाना
masood

16/04/2026

लखनऊ में भीषण आग: 50+ झोपड़ियां खाक, 30 सिलेंडर फटे, 4 बच्चों की मौत की आशंका
-गुलिस्ताँ टाइम्स न्यूज़

लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग के दौरान करीब 30 गैस सिलेंडर फटने से हालात और बिगड़ गए।

आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं, वहीं एहतियातन आसपास के मकान खाली कराए गए और बिजली सप्लाई बंद की गई। एक युवक ने अपने 4 बच्चों के जिंदा जलने का दावा किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

12/02/2026

कानून को खुली चुनौती, जहांगीराबाद में गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप पर दिव्यांग युवक पर धारदार हथियार से वार
Crime Update | GulistanTimes News

भोपाल।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार 4 से 5 युवकों ने मिलकर एक दिव्यांग युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक बेखौफ होकर हमला करते नजर आ रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने अचानक हिंसक रूप अपनाते हुए दिव्यांग युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

09/02/2026

विधायक आतिफ़ अकील का कड़ा रुख़, मेट्रो के नाम पर कब्रिस्तान से कोई समझौता नहीं!




06/02/2026

लाड़ली बहनों को मंत्री करण सिंह वर्मा की चेतावनी कार्यक्रम में नहीं आईं तो कटेगा नाम




158

कमाल मौलाना जामा मस्जिद-भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट ने खींची स्पष्ट रेखा, शांति और व्यवस्था को मिली प्राथमिकतानई दिल्ली | ग...
22/01/2026

कमाल मौलाना जामा मस्जिद-भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट ने खींची स्पष्ट रेखा, शांति और व्यवस्था को मिली प्राथमिकता

नई दिल्ली | गुलिस्ताँ टाइम्स न्यूज़

मप्र धार: कमाल मौलाना जामा मस्जिद परिसर स्थित भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी करते हुए पूजा और नमाज़ दोनों के लिए संतुलित और समयबद्ध व्यवस्था तय की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि दोपहर 12 बजे तक पूजा संपन्न कराई जाएगी, जबकि दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज़ अदा की जाएगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि नमाज़ के बाद पुनः पूजा करने की अनुमति रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दोनों धार्मिक गतिविधियाँ शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएँ। सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास और तय समय-सीमा के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

वहीं, भोजशाला में अखंड पूजा की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस विषय पर विस्तृत सुनवाई के बाद निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, न्यायालय ने मौजूदा व्यवस्था को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट के इस फैसले को धार्मिक आस्था और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक अहम और संवेदनशील कदम माना जा रहा है।

19/01/2026

#धार में प्रशासन सतर्क, रैली के बाद निकाला गया फ़्लैग मार्च

मप्र धार: भोजशाला परिसर स्थित मौलाना कमाल जामा मस्जिद में 23 जनवरी को होने वाली जुमे की नमाज़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

शहर में हिंदू संगठनों द्वारा रैली निकाले जाने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने फ़्लैग मार्च किया।

मुस्लिम समुदाय की ओर से पूर्व में दिए गए ज्ञापन में नमाज़ को शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न कराने की मांग की गई थी।

इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

पुलिस-प्रशासन ने दोनों समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफ़वाहों से दूर रहने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

गुलिस्ताँ टाइम्स न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट
the

भोपाल: गोमांस मामले ने पकड़ा तूल, निगम डॉक्टर पर गिरी गाजगुलिस्ताँ टाइम्स न्यूज़ | विशेष रिपोर्टभोपाल में गोमांस से जुड़...
13/01/2026

भोपाल: गोमांस मामले ने पकड़ा तूल, निगम डॉक्टर पर गिरी गाज

गुलिस्ताँ टाइम्स न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट
भोपाल में गोमांस से जुड़े मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनी प्रसाद गौर को सस्पेंड कर दिया गया है, जिनकी भूमिका को जांच में संदिग्ध माना गया है।

मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन मीडिया से बचती नजर आईं और उन्होंने कहा कि निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्लॉटर हाउस टेंडर को लेकर घिरी महापौर मालती राय ने आरोप अधिकारियों पर डालते हुए कहा कि टेंडर 2022 में प्रशासक के कार्यकाल में हुआ था।

महापौर ने बताया कि डॉ. बेनी प्रसाद गौर पर कार्रवाई हो चुकी है और नगर निगम का जो भी अधिकारी मामले में शामिल होगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।


04/01/2026

#मौलाना_कमाल जामा मस्जिद, भोजशाला में जुमे की नमाज़ को लेकर मुस्लिम समुदाय का #ज्ञापन!

धार । GulistanTimes News
भोजशाला परिसर स्थित मौलाना कमाल जामा मस्जिद में 23 जनवरी 2026 को होने वाली जुमे की नमाज़ को लेकर मुस्लिम समुदाय ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जुमे की नमाज़ के पश्चात कमाल जामा मस्जिद नमाज़ इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने यह ज्ञापन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एसडीएम राहुल गुप्ता को दिया।

ज्ञापन में मांग की गई कि जुमे की नमाज़ पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न कराई जाए। साथ ही किसी भी तरह की असुविधा से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है और नियमानुसार इसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।



Address

DHAR
Dhar
454001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GulistanTimes News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share