DCL News by nadeem

DCL News by nadeem Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DCL News by nadeem, Media/News Company, Dharchula.

थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह द्वारा जल वितरण पोर्टरस को ।
02/04/2025

थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह द्वारा जल वितरण पोर्टरस को ।

Congratulations sis DCL news
02/04/2025

Congratulations sis DCL news

11/07/2022

NPCCविभाग के द्वारा धारखेत तोमिक मोटर मार्ग किठियागाड में ढाई करोड़ की 24 मीटर की मोटर पुलिया
बनाया जा रहा है जो पानी से भरा तालाब जिसमें मलवा मिट्टी मिट्टी था उसी में ही सरिया डालकर उसी में से ही पुलिया का पीसीसी अपरमेंट डाल दिया गया है पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं किया जा रहा है शीघ्र गुणवत्ता जांच किया जाए गुणवत्ता जांच ना होने पर NPCc विभाग में धरना प्रदर्शन किया जाएगा सामाजिक कार्यकर्ता एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष पिथौरागढ़ विक्रम दानू
जिलाधिकारी महोदय से शीघ्र गुणवत्ता जांच की माग करते हैं

10/07/2022

आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं । प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त महोदय श्री रावत 11 जुलाई को पूर्वाहन 8 बजे नैनीताल से राजकीय वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा अपराहन 1 बजे थरकोट पिथौरागढ़ पहुंचेंगे एवं निर्माणाधीन थरकोट झील का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अपराहन 3:00 बजे निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। सायं 5 बजे पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए प्रस्थान करेंगे। अगले रोज 12 जुलाई को आयुक्त महोदय पूर्वाहन 8 बजे सिंचाई विभाग द्वारा धारचूला में निर्माणाधीन तटबंध कार्यों का निरीक्षण करेंगे, पूर्वाहन 11:30 बजे से नारायण आश्रम क्षेत्र का भ्रमण, अपराहन 2:30 बजे बूंदी में बीआरओ द्वारा किये जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों एवं निर्माणाधीन मोटर पुलों का निरीक्षण करेंगे तथा अपराहन 3:00 बजे बूंदी से गूंजी के लिए प्रस्थान करेंगे व सायं 5:30 बजे गूंजी क्षेत्र में बीआरओ द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण करेंगे। तीसरे दिवस 13 जुलाई को आयुक्त महोदय पूर्वाहन 9:30 बजे से कालापानी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे एवं पूर्वाहन 10:30 बजे से नवीढांग /लिपुलेख का क्षेत्रीय भ्रमण करेंगे। आयुक्त महोदय रात्रि विश्राम वन विभाग निरीक्षण भवन पिथौरागढ़ में करेंगे। चौथे दिवस 14 जुलाई को आयुक्त महोदय पूर्वाहन 9 बजे पिथौरागढ़ से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।
------

एशियन स्कूल परिवार की नयी तरक्की छात्रों का भविष्य बनाता एशियन स्कूल पिथौरागढ़ महामण्डलेश्वर स्वामी विरेन्द्रान्द महाराज...
08/07/2022

एशियन स्कूल परिवार की नयी तरक्की छात्रों का भविष्य बनाता एशियन स्कूल पिथौरागढ़ महामण्डलेश्वर स्वामी विरेन्द्रान्द महाराज के सानिध्य में ।

07/07/2022

*राष्ट्रपति चुनाव:11 को प्रचार के लिए दून आ सकती हैं मुर्मू*

देहरादून - राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू 11 जुलाई को प्रचार के लिए दून आ सकती हैं।

उत्तराखंड के सांसदों और विधायकों से मिलने देहरादून आ सकती हैं।

एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू इन दिनों प्रचार के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं।

वे राज्यों में सांसदों-विधायकों से मिलकर समर्थन में वोट मांग रही हैं।

-  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तहसील पिथौरागढ़ के स्थान सेरी कुम्डार में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में मंगल...
06/07/2022

- जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तहसील पिथौरागढ़ के स्थान सेरी कुम्डार में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को रात्रि चौपाल का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी! इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया! जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा समस्याओं का समाधान किया गया! रात्रि चौपाल में ग्राम नगंथर की ममता देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास नहीं मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा स्वयं जाकर ममता देवी के आवास का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा खंड विकास अधिकारी बालम सिंह को संबंधित फरियादी की आवास संबंधी समस्या को लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए ! ग्राम नागर कुम्डार की विधवा फरियादी सुनीता भट्ट द्वारा पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र नहीं बनने तथा विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिलने संबंधी शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी को सुनीता भट्ट की समस्या को गंभीरता से लेने तथा समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए! वहीं जिलाधिकारी ने सुनीता भट्ट को रेड क्रॉस की ओर से रुपये 10 हजार की धनराशि दिए जाने के निर्देश दिए! तोक दियारी के समस्त ग्राम वासियों द्वारा शिकायत की गई कि पेयजल निगम के अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाई जाने के बाद पुनः पाईपलाईन उखाड़ दी गई हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधितअधिकारियों को 3 माह के अंदर समस्या का हल निकालने अथवा स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए कि आखिर सम्बन्धित विभाग द्वारा ऐसा क्यों किया गया! स्थानीय छात्र-छात्राओं द्वारा क्षेत्र में खेल मैदान बनाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को ग्राम कुम्डार में खेल मैदान बनाए जाने के निर्देश दिए! क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संचार कनेक्टिविटी नहीं होने की समस्या से भी जिला अधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने एयरटेल कंपनी से संबंधित क्षेत्र में दूरसंचार लाइन बिछाये जाने हेतु बात करने की बात कही! ग्राम कुम्डार के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने रुपए डेढ़ लाख की लागत की एक बड़ी लाइट अपनी ओर से लगाए जाने तथा 5 स्ट्रीट लाइटें ग्राम पंचायत की ओर से लगाए जाने की बात कही! ग्रामीणों द्वारा देवथ चिकित्सालय मेंआवश्यक सुविधाओं के अभाव की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया,जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देवथ चिकित्सालय में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए! ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पशु चिकित्सालय में भी आवश्यक सुविधाएं नहीं होने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र हेतु रोस्टर तैयार कर समय-समय पर पशु चिकित्सा कैंप आयोजित किए जाएं! इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना आदि योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए प्रेरित किया गया!जिलाधिकारी द्वारा योजना की जानकारी दिए जाने पर ग्राम नागर कुम्डार के ग्रामीण पूरन भट्ट द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत होटल व्यवसाय हेतु आवेदन भरा गया!इसके अलावा भी अन्य समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए!
रात्रि चौपाल में उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ सुंदर सिंह,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत,मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, खंड विकास अधिकारी विण बालम सिंह, ग्राम प्रधान कुम्डार मोहनी देवी आदि उपस्थित थे!

06/07/2022

*प्री स्कूल की होगी शुरूआत*

आज से प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में संचालित पांच हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका नाम से प्री स्कूल शुरू होंगे. इन प्री स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी. ऐसे में बाल वाटिका शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है.

*गुंज्याल बने आईजी आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर*देहरादून - उत्तराखंड कैडर के आईपीएस एडीजी संजय गुंज्याल को आइटीबीपी ईस्टर्न...
06/07/2022

*गुंज्याल बने आईजी आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर*

देहरादून - उत्तराखंड कैडर के आईपीएस एडीजी संजय गुंज्याल को आइटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर में आईजी पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी

उन्होंने लखनऊ मुख्यालय में ज्वाइनिंग दी

इस पद पर तैनात रहे आईजी अशोक तिवारी का ट्रांसफर होने के बाद यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एडीजी संजय गुंज्याल को मिली

Address

Dharchula

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DCL News by nadeem posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share