13/06/2026
BIHAR: राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग भवन की 13वीं मंजिल पर स्थित बेल्ट्रॉन कार्यालय में लगी थी। दमकल विभाग की 12 गाड़ियों और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है।