F News Rajasthan

F News Rajasthan F न्यूज़ राजस्थान चैनल राजस्थान की समस्त समाचारों को शामिल करता है

10/03/2026

लाडली जगमोहन मंदिर तीर्थराज मचकुंड

04/02/2026

#रिपोर्ट_मुन्नाफारुकी
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा राजसेस महाविद्यालयों में संविदा नियुक्ति की चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप पुनर्संरचना की मांग।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( उच्च शिक्षा ) की राजकीय महाविद्यालय धौलपुर इकाई द्वारा आज राजशेस महाविद्यालय की वर्तमान संकल्पना एवं संचालन व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण एवं मर्यादित विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर तथा मांगों से संबंधित प्ले कार्ड लेकर अपना विरोध दर्ज कराया महासंघ का स्पष्ट मत है कि राजसेस योजना के अंतर्गत संचालित महाविद्यालय का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना के विपरीत है। इन महाविद्यालय में स्थाई अकादमिक ढांचे का अभाव, अपर्याप्त अधोसंरचना एवं संसाधन, शोध एवं नवाचार की संभावनाओं का ना होना तथा संविदा एवं अस्थाई नियुक्तियों पर आधारित अध्यापन व्यवस्था राज्य की उच्च शिक्षा को गुणवत्ता बहुविषयकता एवं अकादमिक निरंतरता से दूर से दूर की जा सकती है।
महासंघ ने अवगत कराया कि सत्र 2020-21 से 2022-23 के मध्य राजसेस योजना के अंतर्गत 303 नवीन महाविद्यालय खोले गए तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 2023- 24 एवं 2024- 25 में 71 राजसेस महाविद्यालय खोले जा चुके हैं। जिनकी कुल संख्या 374 हो गई है। इनमें से लगभग 260 राज्य महाविद्यालय में आज भी एक भी स्थाई संकाय सदस्य कार्यरत नहीं है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगता है प्रदर्शन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उपखंड अधिकारी /जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय राज्यपाल जी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम प्रथक प्रथक ज्ञापन प्रस्तुत कर शीघ्र समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 के पश्चात गठित राज्य सरकार द्वारा राजसेस महाविद्यालय एवं विषयों के संचालन के संबंध में गठित सोडाणी समिति की सिफारिश अब तक ना तो सार्वजनिक की गई है और ना ही लागू की गई है।महासंघ ने यह भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है की भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 के माध्यम से राजसेस नियम 2023 में परिवर्तन कर 5 वर्षों के लिए 28500 रुपए के नियत वेतन पर संविदा टीचिंग एसोसिएट एवं अशैक्षणिक पदों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए अधीनस्थ सेवा बोर्ड चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेजी जा चुकी है। महासंघ के अनुसार यह व्यवस्था अस्थाई असुरक्षित एवं नीति विरोधी है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के सर्वपदा विपरीत है।
महासंघ ने राज्य सरकार से यह भी मांग की है कि राजसेस महाविद्यालय के संबंध में गठित से सोढ़ानी समिति की सिफारिश को अविलंब लागू किया जाए। राज्य में संचालित सभी राजसेस महाविद्यालय को सामान राजकीय महाविद्यालय के रूप में संचालित करने के स्पष्ट आदेश जारी की जाएं तथा संविदा नियुक्तियां की प्रस्तावित चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। महासंघ ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन को लोकतांत्रिक एवं आंदोलनात्मक मार्ग अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
आज के इस विरोध प्रदर्शन में राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के इकाई के पदाधिकारी डॉ गिर्राज सिंह मीणा विभाग सहसंयोजक डॉ सोहराब शर्मा जिला सचिव डॉ ललित मोहन वर्मा इकाई सचिव सहित श्रीमती अर्चना बहन डॉ रीता देवी सिंह डॉ श्याम कुमार मीणा पवन कुमार मीणा श्रीमती सोनल मीणा श्रीमती पिंकी मीणा डॉ आस्था सैनी डॉ बी डी पाराशर देवेंद्र कुमार गुप्ता पंकज कुमार मीणा राजेश गुर्जर निरंजन चंद्रप्रकाश प्रजापत पंकज मिश्रा डॉ विनोद कुमार गर्ग विष्णु कुमार डॉ शैली शर्मा बृजपाल सिंह चाहर सुश्री श्वेता कुमारी सहित सभी प्राध्यापक साथी उपस्थित रहे।

 #रिपोर्ट_मुन्नाफारुकी जिला महासचिव ने किया अमीन पठान साहब की  टीम का स्वागत,राजाखेड़ा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस  खेल प्र...
04/02/2026

#रिपोर्ट_मुन्नाफारुकी
जिला महासचिव ने किया अमीन पठान साहब की टीम का स्वागत,राजाखेड़ा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान के निर्देशानुसार प्रदेश खेल प्रकोष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ प्रभारी मोहन प्रकाश त्यागी, जिला अध्यक्ष गुड्डू लोधा अपनी नवगठित युवा टीम के साथ, जिला उपाध्यक्ष मोनू सिकरवार, जिला महासचिव कंबोड सिंह लोधा ने राजाखेड़ा दुलहारा ग्राम पंचायत में अपने निज निवास पर सभी युवा पदाधिकारियों की टीम का जोरदार बैंड बाजों के साथ स्वागत किया स्वागत करने बालों में कम्बोड सिंह लोधा, राम खिलाड़ी लोधा, दशरथ सिंह लोधा, महाराज सिंह, लटूरी, हरि सिंह लोधा, मुरारी कुशवाह, गोपाल कुशवाह, छिद्दू ठाकुर, बनबारी जाटव, महावीर गोस्वामी, भग़वानदास राठौर, बद्री प्रसाद लोधा सभी ने फूल मालाओं और साफे के साथ स्वागत किया मोहन प्रकाश त्यागी ने अपने भाषण में कहा कि सरकार की खेलों के प्रति रुचि नहीं दिख रही हम अपने समय पर भर्ती निकालेंगे और विद्यालय में पंचायत स्तर पर, जिले स्तर पर और राज्य स्तर पर खेलों को बढ़ावा देंगे और खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे स्वागत करने बालों में शिव सिंह लोधी, पप्पू लोधी, सुरेश लोधी, निरंजन लोधी, रामनाथ लोधी, सुरेश लोधी, रूबी लोधी, भरत लोधी, राकेश ठाकुर, कनु लोधी, जीतू तोमर, रिटायर्ड अध्यापक नारायण सिंह आदि कई गण मान्य सदस्य उपस्थित रहे।

11/12/2025


जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में मनियां थाना पुलिस द्वारा चोरी कर भागते हुये दो चोरो को पीछा कर धर दबोचा। मनियां कस्वा में किराने की दुकान से चोरी कर भाग रहे थे दोंनों चोर पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग, प्रभावी गश्त व तत्परता से दोनों चोरों को चोरी कर भागते हुये माल सहित किया गिरफ्तार #पुलिस

24/11/2025

20/11/2025

सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए 04 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक चलाएं गये सड़क सुरक्षा अभियान में जिला पुलिस ने की रिकार्ड कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले भर में यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए पाये जाने पर 3181 वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्रवाई।
अभियान के अन्तर्गत सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति भी किया गया जागरूक, जिले भर में पुलिस टीमों द्वारा करीब 10 हजार आमजन को किया जागरूक।
राजस्थान में सड़क सुरक्षा को राज्य सरकार, पुलिस मुख्यालय एवं श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर श्री कैलाश विश्नोई के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले भर में 4 नवंबर से 18 नवंबर तक चल रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 3181 वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की और 9264 सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने जिले में अभियान के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सभी थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे एवं समस्त वृत्ताधिकारियो को अपने अपने इलाको में अभियान का सुपरवीजन करने के भी निर्देश दिए गए। अभियान के अन्तर्गत प्रतिदिन जिले से गुजरने वालें राष्ट्रीय व राज्यीय राजमार्गो, प्रमुख सड़क मार्गों पर सभी थानों की पुलिस टीमों ने प्रभावी नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। तेज गति एवं शराब पीकर वाहन चलाना, ग़लत दिशा में वाहन चलाना आदि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण रहते है, इसलिए इसे अभियान में ऐसे वाहन चालकों को मुख्य लक्ष्य बनाया गया। हाईवे, शहरों और कस्बों में विशेष चेकिंग प्वाइंट्स बनाए गए, जहां गति सीमा पार करने वाले वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की गई। सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत जिले भर में 3181 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिसमें 233 बिना हेलमेट, 128 बिना सीट बेल्ट, 275 तेज गति से वाहन चलाने वालों, 18 वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वालों, 218 नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर, 140 शराब पीकर वाहन चलाने वालों, 57 क्षमता से अधिक सवारी यात्री वाहन में बिठाने, 464 ग़लत दिशा में वाहन चलाने वालों, 33 खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों, 402 बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने वालों, 637 बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों एवं 576 अन्य यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने नियमित रूप से सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, अभियान के अन्तर्गत कुल 9264 आमजन को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विकास ने बताया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को कम करना, यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करना और सड़क उपयोगकर्ताओं में जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना को बढ़ाना है। आगे भी यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आमजन वाहन चलाते समय निर्धारित यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें #पुलिस

16/11/2025

पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में, SHO बाड़ी देवेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा बाड़ी नगर पालिका क्षेत्र में पैदल गस्त कर,अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी, या तो स्वयं हटा ले, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी #पुलिस #बाड़ी

01/11/2025

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में कौलारी थाना की बड़ी कार्यवाही में हत्या के प्रयास में मुल. जीतेन्द्र कुमार, विनोद व राधाकृष्ण को किया गिरफतार #पुलिस

31/10/2025

धौलपुर पुलिस ने लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती, पर आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’ #पुलिस

28/10/2025

धौलपुर XEN विवेक शर्मा के निर्देशन मे नियमित बिजली बकायेदार उपभोक्ताओं पर डिस्कॉम की बड़ी कार्रवाई जारी। धौलपुर डिविजन मे विशेष अभियान के तहत बकायेदारों के 7 लाख बकाया राशि पर 5 ट्रांसफॉर्मर साइट से उतारकर बिजली की बंद।राजाखेडा व धौलपुर ग्रामीण उपखण्ड मे कार्यवाही। बिजली का अवैध रूप से उपयोग करने पर 3 VCR भरी।XEN विवेक शर्मा ने कहा बिजली बंद की असुविधा से बचने के लिए उपभोक्ता समय पर भरे बिजली बिल वही पुराना बिजली बिल भी कराये जमा नहीं तो उतारे जाएंगे ट्रांसफॉर्मर

14/10/2025

करीब 05 साल से आमदा स्थाई वारंट में फरार चल रहा वारंटी योगेश को किया किया गिरफ्तार

न्यायालय बाडी से जारी हुआ था गिर० वारंट अभियुक्त काफी लंबे समय से चल रहा था फरार

Address

Farooqui Complex Saray G T Road
Dholpur
328001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when F News Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to F News Rajasthan:

Share