18/08/2026
#धोरीमन्ना_रामजी_का_गोल
के ग्राम पंचायत कोठाला के सामाजिक सरोकारों और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दूर्गाराम भंडवाला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें नम आंखों से याद किया। इस मौके पर दिवंगत आत्मा की स्मृति में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गौ सेवा कर दी,श्रद्धांजलि पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय दूर्गाराम भंडवाला के मित्र जनों और परिवार के सदस्यों ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की। इस दौरान गायों को गुड़, लापसी और हरा चारा खिलाया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि दूर्गाराम हमेशा जीव दया और सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे, इसलिए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गौ सेवा से उत्तम कोई कार्य नहीं हो सकता था।इस दौरान देवराज भण्डवाला,जेडी जाखड़ बोर,जगदीश भण्डवाला, हनुमान भण्डवाला, नारायण गोदारा,नरू गोदारा,लक्ष्मण कूकणा के साथ- साथ कई युवा एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहें।