Lagend Dairy 007

Lagend Dairy 007 play_ON

18/03/2025

💔

08/03/2025

बेस्ट एक्टिंग बॉलीवुड मूवीज

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा विक्की क...
21/02/2025

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा विक्की कौशल के किरदार की हो रही है। इसके अलावा एक और शख्स जिसने लोगों का ध्यान खींचा वह है विनीत कुमार सिंह द्वारा निभाया गया कवि कलश का किरदार। आइए विस्तार से जानते हैं कौन हैं कवि कलश और क्यों थे महाराजा के इतने खास?
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म छावा (Chhaava) 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया। पहले दिन फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया। लक्ष्मण उतेकर ने महाकाव्य फिल्म,छावा का निर्देशन किया है और जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है तो ये बहुत जल्द 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।
छावा का क्रेज फैंस के बीच लगातार बढ़ रहा है। फिल्म में विक्की कौशल ने मराठा वॉरियर महाराज शिवाजी के बेटे संभाजी का रोल प्ले किया है। वहीं रश्मिका मंदाना ने महारानी येशुबाई भोंसले, अक्षय खन्ना औरंगजेब, विनीत कुमार कवि कलश के रूप में और सोयाराबाई भोंसले के रूप में दिव्या दत्ता नजर आईं।
विनीत कुमार के किरदार ने खींचा फैंस का ध्यान
शुरुआत में लोग छावा को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी की वजह से सिनेमाघरों में इसे देखने से कतरा रहे थे वहीं कुछ शुरुआती रिव्यू में इसकी कहानी में कुछ गलतियां भी बताई जा रही थीं। हालांकि,जैसे ही फिल्म के क्लाइमेक्स की कुछ छोटी-छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर आईं, लोग विक्की कौशल और विनीत कुमार सिंह के अभिनय के दीवाने हो गए।
फिल्म का क्लाइमेक्स सीन है बेहद जबरदस्त
इस क्लाइमेक्स सीन में विक्की कौशल और विनीत कुमार सिंह के बीच एक काव्यात्मक बयानबाजी है जोकि लोगों का ध्यान खींच रही है। मौत के सामने खड़े होकर जब विनीत का किरदार कवि कलश कहता है, "जा रहे हैं। आपके शत्रु के चोट पर लगना। हमने कहा था हम नमक हैं महाराज"। इसके जवाब में विक्की कौशल के किरदार छत्रपति संभाजी महाराज ने कहा, "तुम नमक नहीं चंदन हो कवि। तुम तिलक हमारे माथे का।" कई लोग इस सीन को देखकर रो पड़े और हर कोई ये जानने के इच्छुक है कि कवि कलश कौन हैं जिनकी कविता उनके दिल की गहराई को इतना छू गई।

20/02/2025

Sahil Khan Marriage स्टाइल एक्टर साहिल खान ने अपनी गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा के साथ निकाह कर लिया है। पहले कपल ने ईसाई रीति रिवाजों के साथ शादी की थी अब उन्होंने पत्नी के साथ निकाह रचा लिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी दुल्हन का चेहरा दिखा रहे हैं।
Sahil Khan Marriage: 2000 के दशक की शुरुआत में आई हिट फिल्मों स्टाइल और एक्सक्यूज मी के लिए मशहूर एक्टर साहिल खान अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब अभिनेता अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। साहिल खान ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर कपल के निकाह की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है।
इससे पहले अभिनेता ने वैलेंटाइन डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई में अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करके शादी की पुष्टि की थी। इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल सफेद अरब आउटफिट में मिलेना का एक वीडियो शेयर करते हुए साहिल ने लिखा था, 'अल्लाह निकाह मुबारक करे, आमीन माशाअल्लाह।'
इसके अलावा बता दें कि कुछ दिन पहले साहिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी वाइफ ने अपना धर्म बदल लिया है। मगर बाद में उन्होंने इस पोस्ट को अपनी फीड से हटा दिया था।
उनके निकाह को लेकर खास बात ये है कि इस कपल की सारी रस्में दुबई के बुर्ज खलीफा में हुई हैं। सामने आई तस्वीरों में मिलेना क्रिश्चियन वेडिंग आउटफिट में काफी प्यार लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए साहिल ने लिखा था, 'अभी-अभी अपने बच्चे के साथ शादी की है।'
दोनों के बीच का 26 साल का अंतर है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इस पर बात करते हुए, साहिल ने बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि प्यार उम्र से परिभाषित नहीं होता है। एक्टर ने बताया था कि मिलिना को देखते ही वो उनकी तरफ अट्रैक्ट हो गए थे।
कौन थी साहिल खान की पहली पत्नी?
आप में से जिन लोगों को जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि साहिल की ये दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने ईरान में पैदा हुई एक्ट्रेस नेगर खान से निकाह किया था। मगर उनका रिश्ता ज्यादा दिन चला नहीं और 2005 में दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं, मिलेना की बात करें तो वो यूरोप के बेलारूस की रहने वाली हैं। दोनों ने पिछले साल फरवरी में लीगली शादी कर ली थी। बॉम्बे टाइम्स के साथ साहिल ने अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनकी मुलाकात मॉस्को में हुई थी और तब वो 21 साल की थीं।

27/02/2024

💔👇

24/02/2024

#माँ ❤🌹👇

23/02/2024

❤👇

18/02/2024

❤👇

17/02/2024

अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना ❤👇

Address

Digras

Telephone

+919922460055

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lagend Dairy 007 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category