17/08/2026
Aima Media:- गोंडा जिले के नॉलेज बी. एकेडमी औसानी बुजुर्ग का मामला।
नॉलेज बी. एकेडमी के प्रबन्धक,रामकृपाल मौर्या वीडियो में माफी मांगते हुए नजर आ रहे है।
मामला 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस का है, हिंदू छात्राओं से स्टेज पर अभद्र गाने पर डांस करवाया गया और जब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ तब प्रबन्धक जी ने माफी मांगते हुए कहा प्रोग्राम में कुछ लड़कियों ने नकाब पहनकर डांस किया है,जिसमें कोई मुस्लिम बच्ची नहीं है बल्कि सारी लड़कियां हिंदू धर्म की हैं और इस से अगर किसी समुदाय को दुख और तकलीफ हो रहा है या किसी मुस्लिम भाई को दुख और तकलीफ हो रहा है तो इसके लिए मै क्षमा मंगता हूं और मै करोड़ों बार क्षमा मंगता हूं।
मेरा उद्देश्य सिर्फ मनोरंज के लिए था, और उन लड़कियों का उद्देश्य सिर्फ मनोरंज के लिए ही था। किसी समुदाय विशेष को ठेस पहुंचाने का नहीं था और मै वादा करता हूं कि भविष्य में दोबारा मुझसे ऐसी गलती नहीं होगी। और जो गलती मुझसे हो गई है, उसके लिए मै बार बार, करोड़ों बार क्षमा मांगने के लिए तैयार हूं, और मांग रहा हूं।
सवाल :- अब ये नहीं समझ आ रहा है कि मनोरंजन का ये कैसा उद्देश्य दे रहे थे प्रबन्धक जी?
सवाल 2:- अगर मनोरंजन के लिए उद्देश्य ही देना था तो इन्हें भाई चारे का उद्देश्य देना चाहिए था फिर ये अभद्र गाने पर डांस करवाने का क्या उद्देश्य है?
ये वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि छोटे छोटे मीडिया चैनल्स पर अभी तक दिखाया ही गया था लेकिन अब ये ABP, aajtak channels तक भी वीडियो पहुंच चुका है।
ऐसा मालूम पड़ता है कि प्रबन्धक जी को अपने विद्यालय का प्रचार प्रसार करवाना था इसलिए इन्होंने ऐसे मनोरंजन को शोभा दिया।
और जब इनके विद्यालय का नाम दूर दूर तक जाने जाना लगा और सोशल मीडिया में वायरल हो गया तो प्रबन्धक जी ने माफी नामा भी तैयार कर लिया ।
खैर आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं