Aas Express

Aas Express खबर आज की, आस कल की l
News of today, Hope for tomorrow💌

Subscribe Channel💐📰
https://www.youtube.com/channel/UCttB...

ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थनगरAAP की राष्ट्रीय परिषद में पहुंचे इंजीनियर इमरान लतीफडुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्...
12/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थनगर
AAP की राष्ट्रीय परिषद में पहुंचे इंजीनियर इमरान लतीफ

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे इंजीनियर इमरान लतीफ को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त किया है।

इमरान लतीफ वर्तमान में AAP उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष (बौद्ध प्रांत) के रूप में संगठन विस्तार में सक्रिय हैं। राष्ट्रीय परिषद में शामिल होने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।

जिला अध्यक्ष जलाल चौधरी समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से पूर्वांचल में AAP के संगठन को मजबूती मिलेगी।

इमरान लतीफ ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ नई जिम्मेदारी निभाएंगे तथा उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की जनता व कार्यकर्ताओं की आवाज राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएंगे।
Aam Aadmi Party

11/08/2026

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा में आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शोहरतगढ़ से अपना दल एस विधायक विनय वर्मा की अगुवाई में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा बढ़नी कस्बे का भ्रमण करते हुए भारत नेपाल सीमा पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जीएन, एसडीएम शोहरतगढ़ व अन्य अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में आम नागरिकों के अलावा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग देशभक्ति में सराबोर दिखे, वे देशभक्ति के नारे लगाते हुए देशभक्ति गानों पर खूब झूमे करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक चली है यात्रा उसी उत्साह के साथ समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा को लेकर विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन्हें अपने भारतीय होने, उत्तर प्रदेश का होने और शोहरतगढ़ का विधायक होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुपालन में 15 अगस्त से एक सप्ताह पूर्व यह यात्रा पूरे देश और प्रदेश में निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शोहरतगढ़ में भी यात्रा शुरू हुई है ।और 15 अगस्त तक लगातार कहीं ना कहीं निकलती रहेगी। इस तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का उन्होंने दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी तरह से देशभक्ति का माहौल हमेशा ही पूरे देश में होना चाहिए और देश का विकास तभी संभव है जब हर कोई मिलजुल कर यहां रहे रहेगा और देश की तरक्की में एक दूसरे का हाथ बंटाएगा।

बाइट-विनय वर्मा-----विधायक, शोहरतगढ़

सैय्यद हसन ताकीव रिजवी बने नगर विकास कर्मचारी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्षसिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज में कार्यरत स...
11/08/2026

सैय्यद हसन ताकीव रिजवी बने नगर विकास कर्मचारी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज में कार्यरत सैय्यद हसन ताकीव रिजवी को नगर विकास कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
परिषद के प्रान्तीय महामंत्री ओम प्रकाश गुप्त की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, उनका मनोनयन 11 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए किया गया है।
कर्मचारी हितों के लिए करेंगे कार्य
मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सैय्यद हसन ताकीव रिजवी प्रदेश के नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
मनोनयन से कर्मचारी वर्ग में खुशी
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पंचायत डुमरियागंज सहित कर्मचारी वर्ग में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई है।

10/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थनगर
डबल डेकर बस से नकली शराब का बड़ा खेल पकड़ा गया
बांसी पुलिस, SOG और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
नकली अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबार में 3 आरोपी गिरफ्तार
डबल डेकर स्लीपर बस से 35,740 नकली शराब के ढक्कन बरामद
4,900 QR कोड/सील रैपर बरामद
हरियाणा निर्मित 281 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
20 लीटर स्प्रिट अल्कोहल और शराब बनाने में प्रयुक्त सेंट की 6 शीशियां मिलीं
65 नई खाली बोतलें और 3 मोबाइल फोन बरामद
घटना में प्रयुक्त डबल डेकर स्लीपर बस UP 17 AT 6415 जब्त
बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर प्रतापपुर के पास हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार बरामद नकली ढक्कन और QR कोड के जरिए अवैध शराब को असली ब्रांड के रूप में बाजार में खपाने की तैयारी थी।
गिरफ्तार आरोपियों में राम प्रताप उर्फ गुरु प्रजापति, दीपक जायसवाल और जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव शामिल।
कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम को SSP सिद्धार्थनगर ने 20 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से नकली शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार।

10/08/2026

BREAKING NEWS
कासगंज जनपद में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।डाक कावड लेने जा रहे बाइक सवार काबड़ियों को ईको कार ने मारी जोरदार टक्कर।हादसे में 2 काबड़ियों की हुई मौके पर दर्दनाक मौत,1 कांवडिया गंभीर घायल।घायल कांवडिया को जिला अस्पताल से किया आगरा रेफर।सोरों स्थित लहरा गंगा घाट पर डाक कावड लेने जा रहा था 25 कांवडियों का जत्था।जनपद आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं मृतक राहुल व हरगोविंद।कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी के पास की घटना..
#दुर्घटना #कासगंज

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी की बड़ी सौगात, 311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्याससिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्...
09/08/2026

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी की बड़ी सौगात, 311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 9 अगस्त 2026 को सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित राजा रतन सेन इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जिले के बांसी और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में 61 परियोजनाओं का शिलान्यास और 46 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें सड़क निर्माण, भवन निर्माण, कस्तूरबा गांधी विद्यालय भवन तथा नदियों के किनारे संवेदनशील कटान स्थलों पर बचाव एवं मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं।

बांसी और डुमरियागंज को मिली बड़ी सौगात
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में 44 परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें 63 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और करीब 57 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
वहीं, बांसी विधानसभा क्षेत्र में 65 परियोजनाओं को शामिल किया गया। इनमें 64 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 127 करोड़ रुपये से अधिक की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया

सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जोर
इन परियोजनाओं में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के साथ-साथ प्रमुख मार्गों, विद्यालय भवनों और बाढ़-कटान से जुड़े बचाव कार्य शामिल हैं। सरकार का जोर जिले में सड़क कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर रहा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आदि भी वितरित किए। उन्होंने सिद्धार्थनगर में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और कनेक्टिविटी को जिले के विकास का आधार बताया।

काकोरी ट्रेन एक्शन का किया जिक्र
9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, चंद्रशेखर आजाद और राजेंद्र लाहिड़ी समेत क्रांतिकारियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में क्रांतिकारियों के योगदान को सम्मान मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति पर भी विपक्ष पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, युवाओं के रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री का सिद्धार्थनगर दौरा जिले के बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। 311 करोड़ रुपये से अधिक की 107 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से सड़क, शिक्षा, भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है

09/08/2026

सिद्धार्थनगर::बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ का हुआ आगमन।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को करेंगे संबोधित 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण।कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल विधायक जय प्रताप सिंह विधायक श्याम धनी राही विधायक विनय वर्मा,MLC सुभाष यदुवंश पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी,पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह DM शिवशरणप्पा जीएन,SSP डॉ अभिषेक महाजन कार्यक्रम में उपस्थित...

सिद्धार्थनगर::बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ का हुआ आगमन।मुख्यम...
09/08/2026

सिद्धार्थनगर::बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ का हुआ आगमन।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को करेंगे संबोधित 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण।कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल विधायक जय प्रताप सिंह विधायक श्याम धनी राही विधायक विनय वर्मा,MLC सुभाष यदुवंश पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी,पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह DM शिवशरणप्पा जीएन,SSP डॉ अभिषेक महाजन कार्यक्रम में मौजूद....
MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh DM Siddharthnagar Narendra Modi Dr Satish Dwivedi BJP Aas Express Jagdambika Pal

09/08/2026

15 अगस्त को भारत की आन-बान-शान का प्रतीक 'तिरंगा' हर घर में लहराना चाहिए:CM योगी आदित्यनाथ
Narendra Modi BJP Uttar Pradesh
MYogiAdityanath

सिद्धार्थनगर :CM योगी का आज सिद्धार्थनगर दौराबांसी के राजा रतन सेन इंटर कॉलेज पहुंचेंगे सीएमदोपहर 3:25 बजे हेलीकॉप्टर से...
09/08/2026

सिद्धार्थनगर :CM योगी का आज सिद्धार्थनगर दौरा
बांसी के राजा रतन सेन इंटर कॉलेज पहुंचेंगे सीएम
दोपहर 3:25 बजे हेलीकॉप्टर से सीएम का आगमन
बांसी, इटवा, डुमरियागंज के विकास कार्यों का लोकार्पण
कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
3:30 से 4:30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे
शाम 5:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे CM

BJP Uttar Pradesh

Address

Kheera Mandi Corner
Domariaganj
272189

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aas Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aas Express:

Shortcuts

Share