Journalist altaf

Journalist altaf सच्च कि आवाज़
देश दुनियां की बड़ी खबर

सिंगरौली समाचारब्रेकिंग न्यूज...सिंगरौली-बैढ़न: अयाज टाल के पास 2 मोटर साइकिल में हुआ भिड़ंत चार लोग गंभीर रूप से घायल। ...
12/11/2023

सिंगरौली समाचार

ब्रेकिंग न्यूज...

सिंगरौली-बैढ़न: अयाज टाल के पास 2 मोटर साइकिल में हुआ भिड़ंत चार लोग गंभीर रूप से घायल।

28/08/2022

700-800 करोड़ रुपये है मौजूदा वैल्यू

सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च (Supertech Twin Towers Demolition Cost) आने का अनुमान है. टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी. इन दोनों टावरों में अभी कुल 950 फ्लैट्स बने हैं और इन्हें बनाने में सुपरटेक ने 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किया था. रियल एस्टेट के जानकारों की मानें तो, जिस इलाके में ये टावर्स बने हैं, वहां प्रॉपर्टी की वैल्यू फिलहाल 10 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट है. इस हिसाब से सुपरटेक के दोनों टावर्स की वैल्यू (Supertech Twin Towers Value) 1000 करोड़ रुपये के पार निकल जाती है. हालांकि कानूनी मुकदमेबाजियों के कारण इन दोनों टावर की वैल्यू पर असर पड़ा और इनकी मौजूदा वैल्यू 700 से 800 करोड़ है. हालांकि इस वैल्यू को भी धूल बराबर हो जाना है.


28/08/2022

Twin Tower का काउंटडाउन शुरू... 3700 किलो बारूद का धमाका और पलक झपकते ही ध्वस्त हो जाएगा ट्विन टावर
नोएडा में सेक्टर 93A में स्थित 32 मंजिला और 103 मीटर ऊंचाई वाले ट्विन टावर पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं. इस ट्विन टावर को गिराए जाने के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है. रविवार दोपहर 2.30 बजे सिर्फ एक बटन दबाते ही ट्विन टावर ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोग परेशान देखे जा रहे हैं.

10/07/2022
सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्यों के दौरान घटित गंभीर घटना में तीन श्रमिकों की मृत्...
24/09/2021

सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्यों के दौरान घटित गंभीर घटना में तीन श्रमिकों की मृत्यु अत्यंत दुखद - कलेक्टर श्री मीना

घटना की जांच में कंपनी की प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। तीनों दिवंगतों के परिजनों की शासन प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी - श्री मीना

दिनांक 24.09.2021 को जिला सिंगरौली के थाना बैढ़न अंतर्गत कचनी में सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्यों के दौरान हुई दुर्घटना में तीन श्रमिक

कन्हैया पिता छोटे लाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी चाचर
नरेंद्र रज़क पिता रघुनाथ रज़क उम्र 24 वर्ष निवासी चीनगी टोला तेलदह
इंद्रभान सिंघ पिता देवराज सिंघ उम्र 32 वर्ष निवासी भोपाल

पाइप लाइन के अंदर दम घुटने से बेहोश हो गए घटना की सूचना पर सिंगरौली कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री वीरेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कराया गया तथा पाइप में फंसे तीनों श्रमिकों को बाहर निकालकर तत्काल ट्रामा सेंटर जिला चिकित्सालय सिंगरौली ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा तीनों को मृत घोषित कर दिया गया

CM Madhya Pradesh
Shivraj Singh Chouhan
Jansampark Madhya Pradesh

20/08/2021

कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत आने वाली पीढियों के लिए मिसाल बन गई। उनकी शहादत हमारी युवा पीढ़ी को जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ आवाज बुलन्द करने तथा सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देती है।
मोहर्रम का यह महीना इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम देता है। इस मुबारक मौके पर हमें त्याग और बलिदान की भावना के साथ समाज को मजबूती देने तथा देश और प्रदेश के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने का संकल्प लेना चाहिए।

15/08/2021

सिंगरौली।

बैढ़न CSB

मोहम्मद अल्ताफ

स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर आज कुछ अलग करना चाहा Singrauli Team ने,

टीम :- अल्ताफ , मैंडी गुप्ता , महफूज़ खान , सुलतान के द्वारा CSB में पहुँच कर जब राष्ट्रगान अचानक से चालु किया गया, तो CSB की भीड़ जो कि अपने-अपने निजी बातचीत में मशगूल थी तभी राष्ट्रगीत की गूँज कानों तक जब उनके पहुँची तो एक महिला राष्ट्रगान के सम्मान में तुंरन्त खड़ी हो गई देखते देखते CSB की भीड़ सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान को सम्मान देते हुवे खड़े हो गई।

सलाम है तमाम उपस्थित युवा साथियों को जो विराजमान थे CSB में !

इस सब की पहल में एक युवती जो की बंगाल शहर की थी उन्होंने सबसे पहले पहल की ओर राष्ट्रगान को सम्मान दिया जिसके लिए हमारी तरफ से पुरुस्कार भी दिया गया।

12/08/2021

41वार्ड के लोग हो रहे आक्रोशित बाकी सभी जगह में लाइट होने के लिए कौन सा पॉवर इस्तेमाल किया जाता है

11/08/2021

जेई की लापरवाही की वजह से अब लोगो में आक्रोष
बिजली विभाग क्यों गुमशुदा है।
कुछ लोगो का कहना है खुद काम करेंगे नही और जो घर से कर रहे उनको करने भी नही देंगे

10/08/2021
जिला दण्डाधिकरी ने दो आदतन अपराधियो को विरूद्ध पारित किया जिला बदर आदेशकन्हैया सिंह उर्फ बीरेन्द सिंह पिता दशरथ सिंह एवं...
10/08/2021

जिला दण्डाधिकरी ने दो आदतन अपराधियो को विरूद्ध पारित किया जिला बदर आदेश
कन्हैया सिंह उर्फ बीरेन्द सिंह पिता दशरथ सिंह एवं अनुज कुमार पिता रामसरण स्वीपर को हुआ एक वर्ष के लिए जिला बदर
सिंगरौली 10 अगस्त 2021/ जिला दण्डाधिकारी श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा जिले की लोक व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से अनावेदक की अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने एवं आम जनता के मध्य अनावेदक का विद्यमान भय एवं आतंक कम करने की दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य सुरंक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के अंतर्गत कन्हैया सिंह उर्फ बीरेन्द सिंह पिता दशरथ सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खुटार थाना बैढ़न एवं अनुज कुमार उर्फ अन्नु पिता रामसरण निवासी स्वीपर मोहल्ल बैढ़न थाना कोतवाली बैढ़न के विरूद्ध एक वर्ष के लिए जिला बदर का आदेश पारित किया गया है।
विदित हो कि पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली द्वारा राज्य सुरंक्षा अधिनियम मे प्रदत्त शक्तियो का प्रयोग करते हुये संबंधितो को आदेश प्राप्ति के 24 घण्टे के भीतर सम्पूर्ण जिला सिंगरौली तथा सिंगरौली के समीपस्थ जिलो सीधी एवं रीवा की राजस्व सीमाओ से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर चले जाने हेतु जिला बदर आदेश पारित किया गया है।

Address

Dudhichua
486886

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist altaf posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Journalist altaf:

Share