DUDU News

DUDU News आपके भरोसे और विश्वास के दम पर बना दूदू का सबसे बड़ा व विश्वनीय न्यूज पोर्टल - सबसे पहले सबसे तेज - दूदू न्यूज
(1)

बीकानेर से उठा आंधियों का तूफान दूदू विधानसभा में दस्तक दे चुका है।क्या लगता है आपको बीकानेर जैसा ही होगा माहौल।
30/05/2026

बीकानेर से उठा आंधियों का तूफान दूदू विधानसभा में दस्तक दे चुका है।
क्या लगता है आपको बीकानेर जैसा ही होगा माहौल।

30/05/2026

दमकलकर्मियों की सतर्कता के चलते टली बड़ी दुर्घटना ।
सदर बाजार दूदू एक घर में लगी आग।
बड़ा सवाल - सदर बाजार तक पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं।
अतिक्रमण के चलते दमकल को पहुंचने में लग सकता है ज्यादा समय।
अगर भविष्य में बड़ी आगजनी हुई तो जिम्मेदार कौन।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कारियों के खिलाफ लेना होगा एक्शन।

दूदू न्यूज एड
30/05/2026

दूदू न्यूज एड

‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ की समस्त प्रदेशवासियों एवं पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।हिन्दी पत्रकारिता ने सदैव जनजाग...
30/05/2026

‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ की समस्त प्रदेशवासियों एवं पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

हिन्दी पत्रकारिता ने सदैव जनजागरण, राष्ट्रचेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आज के इस विशेष अवसर पर उन सभी पत्रकार साथियों का अभिनंदन, जो निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ समाज, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के लिए निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं।

29/05/2026

दूदू में तेज आंधियों के बाद बारिश का दौर शुरू

दूदू में चल रही तेज आंधी
29/05/2026

दूदू में चल रही तेज आंधी

29/05/2026

भेराणा धाम महासंग्राम के पास सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा व्यवस्था में लगे तीन पीएसओ को सरकार ने हटाया।
बेनीवाल की सुरक्षा घटाई।

दूदू में कांग्रेस नेताओं का हुआ जोरदार स्वागतदूदू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्...
29/05/2026

दूदू में कांग्रेस नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

दूदू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ममता भूपेश का जयपुर से पुष्कर जाते समय शुक्रवार को दूदू पुलिया के नीचे पीसीसी सचिव व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जयपुर संभाग प्रभारी विकास नागर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, साफा पहनाकर एवं नारेबाजी के साथ नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया तथा आगामी समय में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष यतींद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवजीराम खुरड़िया, सरपंच संघ अध्यक्ष बीसी भाकर, प्रवक्ता त्रिलोक सिंह चौधरी, संगठन महासचिव रामकरण खींची, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ शेख, राजदीप सिंह, प्रधान चौधरी, विनोद दायमा, सुनील धाभाई सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल  राजस्थान परिमंडल कर्नल सुशील कुमार का दूदू दौरामुख्य पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान द्वारा आज दूदू दौ...
29/05/2026

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान परिमंडल कर्नल सुशील कुमार का दूदू दौरा
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान द्वारा आज दूदू दौरा किया गया, जिसमें उपडाकघर दूदू, मौजमाबाद, नारायण के शाखा डाकपाल के साथ डाक योजनाओं पर चर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक योजनाओं के घर घर पहुंचाने का संदेश मुख्य पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महिला शक्ति व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 शाखा डाकपालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शाखा डाकघर साखून का निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार अधीक्षक डाक जयपुर देहात, संजीव कुमार गुप्ता सहायक अधीक्षक डाक जयपुर देहात मण्डल, पॉल सिंह सिंधु सहायक अधीक्षक डाक जयपुर देहात मण्डल,घनश्याम स्वामी OA डाक अधिदर्शक नरेंद्र,प्रदीप,दिनेंद्र शर्मा और उपडाकपाल सीताराम मीणा उपस्थित रहे।

29/05/2026

रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल द्वारा भाजपा नेताओं ओर कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणी कितनी सही कितनी गलत को लेकर आज शाम 6 बजे आपनो राजस्थान न्यूज टीम द्वारा पुलिया नीचे की जाएगी चर्चा।
चर्चा में भाग लेने के लिए सभी पार्टियों के नेता कार्यकर्ता आमंत्रित है।

Address

Ajmer Road
Dudu
303008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DUDU News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DUDU News:

Share