MoJo Jharkhand

MoJo Jharkhand जुड़े रहिए सही और सच्ची खबरों के लिए..

28/03/2026

हजारीबाग की प्रसिद्ध रामनवमी शोभायात्रा की हुई शुरुआत। राममय हुआ पूरा शहर।

हजारीबाग रामनवमी शोभा यात्रा अपडेट - रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत। आकर्षक झांकियों की प्रदर्शनी। सड़कों पर जन स...
28/03/2026

हजारीबाग रामनवमी शोभा यात्रा अपडेट -

रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत। आकर्षक झांकियों की प्रदर्शनी। सड़कों पर जन सैलाब।
प्रशासन चप्पे चप्पे पर मुस्तैद। सीसीटीवी के माध्यम से रखी जा रही है नजर।

भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया है:1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंट...
15/03/2026

भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया है:

1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है।

2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है।

3. बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़), काउंटिंग की तारीख- 4 मई

4. केरल- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई

5. पुडुचेरी- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई

24/02/2026

रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एयरवेज का एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) चतरा के सिमरिया में क्रैश कर गया। इस पर सात लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा में अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरी। उन्होंने भारतीय वायु स...
29/10/2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा में अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरी। उन्होंने भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने 2023 में सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।

President of India

27/10/2025

हँसडीहा रेलवे स्टेशन पर भी छठी मईया के मधुर संगीत से माहौल हो रहा भक्तिमय

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला ...
25/10/2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पीठासीन पदाधिकारियों से मतदान का मॉक ड्रिल कराने का भी निर्देश दिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एम्स, नई दिल्ली के 50वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया केंद्रीय मंत्री ने संब...
25/10/2025

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एम्स, नई दिल्ली के 50वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय मंत्री ने संबोधित करते हुए स्नातक छात्रों को बधाई दी और भारत में चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा और रोगी देखभाल को आगे बढ़ाने में एम्स के अद्वितीय योगदान की सराहना की

उन्होंने युवा डॉक्टरों से सहानुभूति के साथ सेवा करने, नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और देश की उभरती स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नवाचार का उपयोग करने का आह्वान किया

नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार की व्यापक रणनीति ➡️2014 और 2024 के बीच नक्सल से जुड़ी हिंसक घटनाओं में 53 प्रतिशत की कम...
25/10/2025

नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार की व्यापक रणनीति

➡️2014 और 2024 के बीच नक्सल से जुड़ी हिंसक घटनाओं में 53 प्रतिशत की कमी आयी

➡️पिछले दस सालों में नक्सल प्रभावित इलाकों में 576 किले सदृश पुलिस स्टेशन निर्मित किये गए। इस दौरान नक्सल प्रभावित ज़िले 126 से घटकर 18 रह गए

➡️अक्टूबर 2025 तक 1,225 नक्सलियों ने सरेंडर किया और करीब 270 नक्सली मारे गए

➡️नक्सलियों से मुठभेड़ में मरने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या में 73% की कमी आयी और दूसरी तरफ नक्सली हिंसा में मरने वाले आम नागरिकों की मौतें भी 70% कम हुईं

दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में स्नान करने गए चार छात्र डूब गए. इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह ...
29/08/2025

दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में स्नान करने गए चार छात्र डूब गए. इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया है. अगल-बगल से गोताखोर बुलाए गए हैं. तीनों छात्र की तलाश की जा रही है. घटनास्थल से चार मोबाइल और चार लड़कों के कपड़े पुलिस ने बरामद किया है.
दुमका शहर के रहने वाले ये चार दोस्त कल शाम घर से निकले थे और घर नहीं पहुंचे. रात में परिवार वालों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इधर देर रात जामा थाना के हरिपुर गांव के लोगों ने देखा कि कुछ लड़कों के कपड़े नदी के किनारे रखे हुए हैं पर वे गायब हैं. अनहोनी की आशंका से उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

इधर, परिजनों को भी यह सारी जानकारी प्राप्त हुई तो वे नदी किनारे पहुंचे. फिलहाल शहर के बक्शी बांध इलाके के रहने वाले कृष्ण सिंह (उम्र 17) वर्ष जो स्थानीय जिला स्कूल में 12वीं का छात्र है उसका शव बरामद किया गया है. अन्य जिन छात्रों के लापता होने की बात कही जा रही है उनके नाम है - आर्यन कुमार, कृष और आर्यन.

नदी में अत्यधिक पानी होने की वजह से हो रही है परेशानी

दरअसल, पिछले दो महीने से लगातार बारिश की वजह से मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. लगभग 20 फीट पानी नदी में बताई जा रही है. इस वजह से अन्य छात्रों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है. मौके पर जामा थाना की पुलिस पहुंच गई है.

इस पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने जानकारी दी कि रात में ही इस हादसे की सूचना मिली. उसके बाद से छात्रों की खोजबीन की जा रही है. गोताखोरों की और टीम बुलाई गई है, जिसे जल्द नदी में उतारा जाएगा।

Address

Dumka

Telephone

+919905215738

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MoJo Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share